-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Uae Bowler Simranjeet Singh Said That He Bowled Shubman Gill Nets
Asia Cup 2025: गिल का ‘बिछड़ा’ दोस्त, अब करेगा भारत पर वार, UAE को मिला खास हथियार
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
India vs UAE Asia Cup: यूएई के गेंदबाज सिमरनजीत सिंह मूल रूप से भारत के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जब शुभमन गिल 10 या 12 साल के थे, उस वक्त उन्होंने गिल को नेट्स में गेंदबजी की है।

शुभमन गिल और सिमरनजीत सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला गया। इस मुकाबले में अफगान टीम ने हांगकांग को 94 रन के बड़े अंतर से हराया। अब आज यानी 10 सितंबर को भारत का मुकाबला मेजबान यूएई के खिलाफ होगा। यदि यूएई की बात करें तो इस टीम में ज्यादातर भारतीय मूल के खिलाड़ी हैं।
कुल मिलाकर कहें तो एशिया कप की टीमें भारतीय मूल के खिलाड़ियों का होना आम बात है। ये ही कारण है कि यूएई की टीम में इस वक्त सिमरनजीत लीड स्पिनर की भूमिका निभा रहे हैं। मूल रूप से सिमरनजीत पंजाब के रहने वाले हैं। वो शुभमन गिल को बचपन में नेट्स में गेंदबाजी कर चुके हैं।
मैं शुभमन गिल को उनके बचपन से जानता हूं- सिमरनजीत
एशिया कप 2025 में भारत-यूएई के बीच होने वाले मुकाबले से पहले लुधियाना के सिमरनजीत ने शुभमन गिल से जुड़ी पुरानी यादों के बारे में दिलचस्प खुलासा किया। उन्होंने गिल के साथ अपने बीते वक्त को याद करते हुए कहा कि “मैं शुभमन को तब से जानता हूं, जब वह बच्चा था, लेकिन पता नहीं उसे मैं याद हूं या नहीं…ये 2011-12 की बात होगी।”
सम्बंधित ख़बरें
हार के बाद घिरे श्रेयस और कोच गंभीर, बताया ऑरेंज कैप विनर वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग इलेवन से क्यों रखा बाहर
भारत-UAE रक्षा साझेदारी: सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और यूएई डिप्टी कमांडर ने सैन्य संबंधों पर की चर्चा
Women’s T20 World Cup: राधा यादव ने बरपाया कहर, धारदार गेंदबाजी से भारत ने बांग्लादेश को 136 पर समेटा
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
मैं गिल ने नेट में गेंदबाजी करता था- शुभमन गिल
इसके आगे उन्होंने कहा कि “जब शुभमन 11 या 12 साल का रहा होगा। हम मोहाली में पीसीए अकादमी पर सुबह छह से 11 बजे तक अभ्यास करते थे। शुभमन अपने पिता के साथ सुबह 11 बजे आता था। मैं अपने नेट सत्र के बाद काफी अतिरिक्त गेंदबाजी करता था। पता नहीं अब वह मुझे पहचानेगा या नहीं, लेकिन उन दिनों मैने उसे काफी गेंदबाजी की है।”
ये भी पढ़ें: रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ अजमतुल्लाह उमरजई का नाम, बने अफगानिस्तान के ऐसे पहले खिलाड़ी
सिमरनजीत सिंह को काफी अच्छा गेंदबाज माना जाता है। इस वक्त वो यूएई टीम की गेंदबाजी में अहम कड़ी बने हुए हैं। इस वक्त लालचंद राजपूत यूएई की टीम में कोच की भूमिका निभा रहे हैं। लालचंद राजपुत के अनुसार सिमरनजीत एक प्रतिभाशाली गेंदबाज हैं। लालचंद राजपूत ने भारतीय मूल के गेंदबाज पर बात करते हुए कहा कि “टी-20 क्रिकेट में बाएं हाथ के हर स्पिनर में गेंद को लगातार फ्लाइट देने की हिम्मत नहीं होती। सिमरन को पता है कि फ्लाइट से विकेट कैसे लिए जाते हैं।”
Uae bowler simranjeet singh said that he bowled shubman gill nets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 28 June 2026: रविवार को इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें मेष से मीन तक का भविष्यफल
Jun 28, 2026 | 12:15 AMपंजाब में नशे के खिलाफ ‘सूरमा’ अभियान का आगाज, 15 जुलाई तक 3,100 खेल मैदान और जिम होंगे शुरू; CM मान का ऐलान
Jun 27, 2026 | 11:10 PMवाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PMचलती बाइक पर अचानक गिर गई पेड़ की भारी डाल, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा; जिंदगी और मौत से जूझ रहा शख्स
Jun 27, 2026 | 11:00 PMमुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PMगौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता टूटा, एक साल से रह रहे थे अलग, एक्ट्रेस ने खुद की तलाक की पुष्टि
Jun 27, 2026 | 10:42 PMसेशेल्स में PM मोदी का जलवा! कार डिप्लोमेसी से भारतीय संस्कृति की झलक तक, तस्वीरों में देखें- PHOTOS
Jun 27, 2026 | 10:41 PMवीडियो गैलरी

कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM
Strait of Hormuz में फिर भड़की आग! ताख पर संघर्षविराम,क्या शुरू होने वाली है नई जंग?, Video
Jun 27, 2026 | 04:30 PM
पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM














