IPL 2025 के मुकाबले में जमकर हुई लड़ाई, लात-घूंसों की बरसात और चटा-चट चले चांटे, देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें IPL 2025 दर्शकों के बीच जमकर लड़ाई होते देखा जा सकता है। जहां लात-घूंसे की बरसात की और चटा-चट चांटे भी चले।
IPL 2025 के मुकाबले में जमकर हुई लड़ाई, लात-घूंसों की बरसात और चटा-चट चले चांटे, देखें VIDEO
फैंस के बीच लड़ाई (सोर्स- वीडियो)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: कई बार स्टेडियम में खिलाड़ियों के बीच लड़ाई देखने मिल जाती है। कभी-कभी तो बात इतनी भी बढ़ जाती है कि दूसरे खिलाड़ियों को या फिर अंपायर को बीच-बचाव करने आना पड़ता है। कुछ ऐसा ही बीते मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद में देखने मिला था। जहां दिग्वेश राठी और अभिषेक शर्मा एक दूसरे से भिड़ गए थे, लेकिन अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि फैंस के बीच जमकर लात-घूंसे चले।

दरअसल, दिल्ली का अरुण जेटली स्टेडियम हमेशा लड़ाई का गवाह बना है। ऐसा बहुत कम होता है कि कोई मुकाबला यहां बिना किसी लड़ाई के हो जाए। मुकाबले के बाद सोशल मीडिया पर ऐसा वीडियो वायरल होता ही है कि स्टेडियम में मैच देखने आए दर्शक एक दूसरे से भिड़ गए हैं।

अब एक ऐसा ही वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो रविवार को गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के मुकाबले का बताया जा रहा है। जहां, दर्शकों ने जमकर लड़ाई की, एक दूसरे पर लात-घूंसे की बरसात की और चटा-चट चांटे भी लगाए।

वीडियो में 4 लोग एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाते नजर आ रहे हैं। यह मारपीट मैच शुरू होने से पहले हुई। वीडियो में दिख रहा है कि गुजरात और दिल्ली के खिलाड़ी मैच से पहले ग्राउंड पर प्रैक्टिस कर रहे हैं। वीडियो तेजी से वायरल हो गया है।

जानकारी के लिए बता दें कि केएल राहुल के शतक (112*) की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 199 रन बनाए। लेकिन, जवाब में गुजरात टाइटंस ने 19 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

ऐसा पहली बार हुआ था जब किसी टीम ने आईपीएल में बिना विकेट खोए 200 का लक्ष्य हासिल किया। साई सुदर्शन और शुभमन गिल की सलामी जोड़ी ने टीम को 10 विकेट से जीत दिलाई। सुदर्शन ने 61 गेंदों पर 108 रन बनाए। उन्होंने 4 छक्के और 12 चौके लगाए। गिल ने 53 गेंदों पर 7 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 93 रन बनाए।

वहीं, गुजरात टाइटंस की इस जीत के साथ ही वो, आरसीबी और पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में पहुंच गई है। अब एक स्लॉट खाली है, जिसके लिए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच जंग होनी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com