Under-19 World Cup के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, भारत के खिलाफ दो बल्लेबाजों ने जड़ा शतक
Under 19 World Cup 2026: अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में इतिहास रच दिया। फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाज़ी ने शतक लगाया। पहली बार भारत के खिलाफ दो बल्लेबाजों ने शतक लगाया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
उजैरुल्लाह नियाज़ी (फोटो-सोशल मीडिया)
India U19 vs Afghanistan U19, 2nd Semi-Final: अंडर-19 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारतीय अंडर-19 और अफगानिस्तान अंडर-19 टीम के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों ने शतक लगाकर इतिहास रच दिया। अंडर-19 क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि भारत के खिलाफ एक मुकाबले में दो बल्लेबाजों ने शतक लगाया है।
अंडर-19 के 38 सालों के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत के खिलाफ अफगानिस्तान के दो बल्लेबाजों फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाजी ने शतकीय पारी खेली। इस पारी के साथ फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाज़ी अफगानिस्तान की पहली ऐसी जोड़ी बन गई जो भारत के खिलाफ U19 वर्ल्ड कप मैच में दोनों बल्लेबाजों ने शतक लगाए। इससे पहले U19 मेन्स वर्ल्ड कप के 16 एडिशन में कोई भी जोड़ी भारत के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल नहीं कर पाई थी।
शिनोजादा और नियाजी का शतक
अफगानिस्तान के कप्तान महबूब खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, और उनकी टीम ने फैसल शिनोजादा और उजैरुल्लाह नियाज़ी के शतकों की मदद से अपने 50 ओवरों में 310/4 का विशाल स्कोर बनाया। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने वाले फैसल शिनोजादा ने 93 गेंदों में 15 चौकों की मदद से 110 रन बनाए, जबकि नियाज़ी ने 86 गेंदों में 12 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 101 रन नाबाद बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 130 गेंदों में 148 रन जोड़कर टीम की पारी की नींव मजबूत की।
सम्बंधित ख़बरें
Suryakumar Yadav के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया की कमान? ये खिलाड़ी बना लीडरशिप का सबसे बड़ा दावेदार
T20 World Cup 2026 के मेगा इवेंट से पहले कितने मैच खेलेगी टीम इंडिया? यहाँ देखें पूरा शेड्यूल
World Cup दहलीज पर, फिर भी बुमराह को ODI सीरीज से रेस्ट? समझिए BCCI के इस सीक्रेट प्लान की इनसाइड स्टोरी
Afghanistan के खिलाफ टेस्ट मैच में कई नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका, गिल और बुमराह को मिल सकता है आराम
यह भी पढ़ें: Under-19 World Cup 2026: शिनोजादा और नियाजी का शतक, अफगानिस्तान ने भारत को दिया 311 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
हरारे सेमीफाइनल से पहले केवल तीन बल्लेबाज ही भारतीय टीम के खिलाफ U19 वर्ल्ड कप मैच में 100 या उससे अधिक रन बना पाए थे। इनमें सबसे प्रमुख नाम इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स का है, जिन्होंने 2010 में लिंकन में खेले गए मैच में भारत के खिलाफ 88 गेंदों में शतक बनाया था।
अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच में भारत के खिलाफ 100 रन बनाने वाले बल्लेबाज
- बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) – 2010
- मैल्कम लेक (जिम्बाब्वे) – 2012
- टेगेनारिन चंद्रपॉल (वेस्टइंडीज) – 2014
- फैसल शिनोज़ादा (अफगानिस्तान) – 2026*
- उजैरउल्लाह नियाजी (अफगानिस्तान) – 2026*
U19 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारत के खिलाफ सबसे अधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड ज़िम्बाब्वे के मैल्कम लेक के नाम है। उन्होंने 14 अगस्त 2012 को टाउन्सविले में खेले गए भारत-ज़िम्बाब्वे मैच में 107 गेंदों में 118 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। इस दौरान लेक ने 10 चौके और 5 छक्के लगाए, जिससे उनकी टीम को महत्वपूर्ण स्कोर बनाने में मदद मिली।
अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ एक पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
| खिलाड़ी का नाम | टीम | रन | गेंद | 4/6s | स्ट्राइक रेट | मैदान | तारीख |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
| मैल्कम लेक | ज़िम्बाब्वे | 118 | 107 | 10/5 | 110.28 | टाउन्सविले | 14 अगस्त, 2012 |
| टैगेनारिन चंद्रपॉल | वेस्ट इंडीज | 112 | 136 | 8/1 | 82.35 | शारजाह | 27 फरवरी, 2014 |
| फैसल शिनोज़ादा | अफगानिस्तान | 110 | 93 | 15/0 | 118.27 | हरारे | 4 फरवरी, 2026 |
| उजैरुल्लाह नियाज़ी | अफगानिस्तान | 101* | 86 | 12/2 | 117.44 | हरारे | 4 फरवरी, 2026 |
| बेन स्टोक्स | इंग्लैंड | 100 | 88 | 4/6 | 113.63 | लिंकन | 21 जनवरी, 2010 |
फैसल और नियाज़ी की यह साझेदारी अफगानिस्तान को न सिर्फ़ मजबूत स्कोर दिलाने में मददगार साबित हुई, बल्कि भारतीय टीम के लिए चुनौतीपूर्ण लक्ष्य भी तैयार किया। अब भारत की टीम के सामने 311 रनों का लक्ष्य है और मैच रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है।
