-
बुध, 15 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Travis Head Smashes 69 Ball Century In Ashes First Test Perth
ट्रेविस हेड ने Ashes में रचा इतिहास, बल्लेबाज से दिखाया ऐसा दम कि 69 गेंद पर जड़ डाला तूफानी शतक
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Travis Head: पर्थ में जारी पहले एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ट्रैविस हेड ने तूफानी बैटिंग करते हुए सिर्फ 69 गेंदों में शतक ठोक दिया, जिससे इंग्लिश गेंदबाजों पर जोरदार दबाव बना।

ट्रेविस हेड (फोटो- सोशल मीडिया)
ENG vs AUS: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज 2025-26 की शुरुआत बेहद रोमांचक अंदाज में हुई। पर्थ स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन कंगारू बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने इतिहास रचते हुए शानदार शतक जमाया। इस शतकीय पारी ने न सिर्फ मैच का मोमेंटम बदल दिया बल्कि एशेज के रिकॉर्ड बुक में भी नई इबारत लिख दी।
सबसे तेज शतक लगाने वालों में ट्रैविस हेड ने मारी छलांग
चौथी पारी में 205 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रैविस हेड ने शुरू से ही इंग्लैंड के गेंदबाजों पर जबर्दस्त हमला बोला। उन्होंने मात्र 69 गेंदों में शतक पूरा कर डाला और एशेज के इतिहास में दूसरे सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले खिलाड़ी बन गए। इस उपलब्धि के साथ ही हेड टेस्ट क्रिकेट में टारगेट चेज के दौरान सबसे तेज़ शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
इंग्लैंड के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह हावी दिखे हेड
मैच के पहले दिन जहां कुल 19 विकेट गिरे, वहीं दूसरे दिन भी गेंदबाजों का दबदबा बना रहा। ऑस्ट्रेलिया अपनी पहली पारी में 132 पर सिमट गई। इसके जवाब में इंग्लैंड दूसरी पारी में मात्र 164 रन ही बना सका। चौथी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने ट्रैविस हेड को ओपनिंग पर भेजकर बड़ा दांव खेला, और यह दांव पूरी तरह सफल रहा। पहली बार अपने घरेलू मैदान पर ओपनिंग करने उतरे हेड ने रक्षकों पर टूट पड़ा तूफान बनकर बल्लेबाजी की। इंग्लिश गेंदबाज उनके सामने बेबस नजर आए क्योंकि वह हर गेंद को आत्मविश्वास और आक्रामकता के साथ खेल रहे थे। हेड ने गिलबर्ट जैसोप के 1902 में बनाए रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 76 गेंदों में शतक लगाया था। इस सूची में टॉप पर 2006-07 में पर्थ में ही 57 गेंदों पर शतक ठोकने वाले एडम गिलक्रिस्ट का नाम दर्ज है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत बनाम इंग्लैंड वनडे सीरीज का कल से आगाज, T-20 का बदला लेने उतरेंगे शुभमन गिल के धुरंधर
इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
IND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
258 रन का टारगेट…इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बेरहमी से कूटा, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के लिए संयुक्त तीसरा सबसे तेज़ टेस्ट शतक
ट्रेविस हेड की यह बल्लेबाजी उनके करियर के लिए भी बेहद खास रही। उन्होंने सिर्फ 69 गेंदों में शतक जमाकर डेविड वॉर्नर के संयुक्त तीसरे सबसे तेज़ ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट शतक की बराबरी की।
इसके साथ ही हेड टेस्ट क्रिकेट में अपने 4000 रन भी पूरे करने में सफल रहे। यह उनके करियर का 10वां टेस्ट शतक है, जिसने टीम को जीत की राह पर मजबूती से खड़ा कर दिया।
ये भी पढ़ें: एशेज के इतिहास में हुआ उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया ने सिर्फ 2 दिन में खत्म किया मैच, इंग्लैंड की शर्मनाक हार
मैच का रुख बदलने वाला शतक
हेड की विस्फोटक पारी ने न केवल इंग्लैंड के गेंदबाजों को पछाड़ दिया, बल्कि ऑस्ट्रेलिया को बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। जिस तरह उन्होंने खेला, वह एशेज इतिहास की सबसे यादगार पारियों में गिनी जाएगी। ट्रैविस हेड का यह तूफानी शतक एशेज 2025-26 की एक परफेक्ट शुरुआत बताया जा सकता है।
Travis head smashes 69 ball century in ashes first test perth
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नगर निगम में 354 प्रॉपर्टियों का नामांतरण विवाद, करोड़ों की संपत्तियों पर जांच तेज, एफआईआर की तैयारी में निगम
Jul 15, 2026 | 08:30 AMHCL Tech का बड़ा AI दांव, ₹3,500 करोड़ से बनेगा AI डेटा सेंटर, कर्मचारियों की संख्या भी घटी
Jul 15, 2026 | 08:24 AMराहुल गांधी की एंट्री से पंजाब कांग्रेस में हलचल, 12 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान, दिल्ली पहुंचे कई नेता!
Jul 15, 2026 | 08:24 AMTrump Sanctions: ट्रंप का बड़ा बयान! रूस पर लगने वाले प्रतिबंधों की जद में आएंगे ईरान और हिज्बुल्लाह
Jul 15, 2026 | 08:24 AMमिशनरी स्कूल में धर्मांतरण का आरोप: प्रमोशन का लालच देकर धर्म बदलने का दबाव, हिंदू संगठनों ने किया हंगामा
Jul 15, 2026 | 08:16 AMNavabharat Nishanebaaz: चंदा चोरी से लेकर चादर चोरी आखिर ऐसी कौन-सी मजबूरी
Jul 15, 2026 | 08:13 AMठाणे होर्डिंग हादसा: डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के निर्देश पर मनपा का एक्शन; रोनक एड का लाइसेंस रद्द, FIR दर्ज
Jul 15, 2026 | 08:07 AMवीडियो गैलरी

नागपुर के सरकारी पार्क में लहलहा रही थी गांजे की फसल, BJP नेता के वीडियो शेयर करने पर मचा हड़कंप; VIDEO वायरल
Jul 14, 2026 | 11:09 PM
अयोध्या के बाद अंबाजी मंदिर में दान की चोरी, CCTV ने खोली पोल; प्रशासन ने उठाया ऐतिहासिक कदम, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:53 PM
आगरा में प्रकट हुए बाबा बर्फानी, अलका लांबा के फ्रिज वाले बाबा पर तंज से बवाल; देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:36 PM
भोपाल पुलिस का पर्दाफाश! चौकी से 100 मीटर दूर चल रहा जुआ, अंदर मोबाइल में मस्त दिखे खाकी वाले, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:29 PM
ट्रक ड्राइवर का कैमरा ऑन होते ही फुर्र हो गया बैरिकेड! वर्दी की आड़ में चल रहा था ₹200 का खेल? देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 10:06 PM
आगरा कैंट में रेलवे अफसर की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- ‘न्याय नहीं मिला तो पटरी पर दे दूंगी जान’, देखें VIDEO
Jul 14, 2026 | 09:12 PM














