-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Tom Moody Joins Lucknow Super Giants Becomes New Global Director Of Lsg
टॉम मूडी बने LSG के नए ग्लोबल डायरेक्टर, SRH के पूर्व कोच और दो बार के वर्ल्ड कप विजेता
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Tom Moody Joins Lucknow Super Giants: लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉम मूडी को नया ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त किया है। मूडी IPL में लखनऊ सुपर जायंट्स में जहीर खान की जगह लेने वाले हैं।

टॉम मूडी बने लखनऊ सुपर जाएंट्स के ग्लोबल डायरेक्टर (डिजाइन फोटो)
Tom Moody Becomes New Global Director Of LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी को अपना ग्लोबल डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट नियुक्त करने का निर्णय लिया है। इस नई भूमिका में मूडी न सिर्फ IPL की लखनऊ टीम बल्कि SA20 लीग की डरबन सुपर जायंट्स और इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग में मौजूद मैनचेस्टर फ्रेंचाइज़ी की क्रिकेट रणनीति और संचालन की भी निगरानी करेंगे। वे टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर और हाल ही में नियुक्त रणनीतिक सलाहकार केन विलियम्सन के साथ मिलकर काम करेंगे।
फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट में मूडी का अच्छा खासा अनुभव
टॉम मूडी का नाम अंतरराष्ट्रीय और फ्रेंचाइज़ी क्रिकेट दोनों में सफलता से जुड़ा रहा है। वे पहले सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हेड कोच रह चुके हैं और उनके नेतृत्व में टीम ने 2016 में IPL का खिताब जीता था। 2013 से 2019 तक कोच के रूप में और 2021 में डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट के रूप में उन्होंने SRH के साथ लंबा कार्यकाल बिताया।
हाल ही में मूडी ने इंग्लैंड की ओवल इनविंसिबल्स टीम को लगातार तीसरी बार “द हंड्रेड” लीग का खिताब जिताया। इसके अलावा, वे ILT20 लीग की डेजर्ट वाइपर्स के भी हेड कोच रहे हैं, जिसने 2023 और 2025 दोनों में उपविजेता स्थान हासिल किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) जो कि मुंबई इंडियंस और इंग्लैंड की सरे काउंटी की मालिक है , भी मूडी को अपने सेटअप में बनाए रखना चाहती थी, लेकिन मूडी ने LSG का ऑफर स्वीकार कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
जहीर खान की जगह लेंगे मूडी
हालांकि आरपी संजीव गोयनका ग्रुप (RPSG) ने अभी तक मूडी की नियुक्ति की आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार वे जल्द ही टीम से जुड़ जाएंगे। मूडी, पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान की जगह लेंगे, जो IPL 2025 में टीम के क्रिकेट ऑपरेशंस हेड थे। जहीर को दो साल के अनुबंध पर जोड़ा गया था, लेकिन वे केवल एक सीज़न के बाद ही टीम से अलग हो गए।
लगातार गिरता प्रदर्शन सुधारना होगी चुनौती
लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पहले दो सीज़न (2022 और 2023) में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार प्लेऑफ में जगह बनाई थी। हालांकि, पिछले दो वर्षों में टीम का ग्राफ नीचे गया है। IPL 2025 में LSG सातवें स्थान पर रही और 14 में से केवल छह मैच जीत सकी। शुरुआती आठ मैचों में पांच जीत दर्ज करने के बाद टीम ने अंतिम छह में सिर्फ एक मुकाबला जीता। अपने घरेलू मैदान इकाना स्टेडियम पर टीम सात में से सिर्फ दो मैचों में ही विजयी रही।
ये भी पढ़ें: फिर होगा भारत-पाकिस्तान महामुकाबला, जितेश शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
टॉम मूडी का क्रिकेट करियर भी उतना ही चमकदार रहा है। वे 1987 और 1999 में ऑस्ट्रेलिया की विश्व कप विजेता टीमों का हिस्सा थे। बाद में उन्होंने 2005 से 2007 तक श्रीलंका क्रिकेट टीम के हेड कोच के रूप में काम किया। उनके नेतृत्व में श्रीलंका ने 2007 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंचने की उपलब्धि हासिल की थी। अब LSG उम्मीद कर रही है कि मूडी अपने अनुभव से टीम को IPL में नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।
Tom moody joins lucknow super giants becomes new global director of lsg
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई में भारी बारिश का रेड अलर्ट, हेल्पलाइन नंबर जारी; अंधेरी और जोगेश्वरी में गाड़ियां पर गिरे विशाल पेड़
Jul 02, 2026 | 01:24 PMभोपाल: मंत्री विश्वास सारंग का कांग्रेस पर हमला, कहा- ‘मीडिया पर दबाव बनाकर नहीं चलेगी राजनीति’
Jul 02, 2026 | 01:14 PMKids Safety Tips: अगर आपके बच्चे भी पड़ोस में खेलने जाते हैं, तो पहले उन्हें जरूर सिखाएं ये 5 सेफ्टी रूल्स
Jul 02, 2026 | 01:09 PMअकोला में OBC समाज की ललकार: 50% आरक्षण की सीमा हटाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर तीव्र धरना
Jul 02, 2026 | 12:59 PMराम के नाम पर पाप करने वालों को न राजदंड से राहत मिलेगी, न धर्मदंड से; चंदा विवाद पर बोले सुधांशु त्रिवेदी
Jul 02, 2026 | 12:57 PMक्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














