-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Tim Southee Said Out Of Central Contract Is Adversely Affecting Availability Of Players For New Zealand
सेन्ट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर होने को लेकर टिम साउदी का बड़ा बयान, बोले- खिलाड़ियों की उपलब्धता पर होता है असर
- Written By: मृणाल पाठक
न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउदी ने रविवार को स्वीकार किया कि देश के क्रिकेटरों द्वारा टी20 लीगों में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय अनुबंध छोड़ने की बढ़ती प्रवृत्ति ने खिलाड़ियों की उपलब्धता पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।

टिम साउथी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
ग्रेटर नोएडा: न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है। यह मैच भारत के ग्रेटर नोएडा खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले कीवी टीम के कप्तान टिम साउदी ने स्वीकार किया कि देश के क्रिकेटरों द्वारा टी20 लीगों में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय अनुबंध छोड़ने की बढ़ती प्रवृत्ति ने खिलाड़ियों की उपलब्धता पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है।
इस साल पूर्व कप्तान केन विलियमसन, डेवोन कॉनवे और फिन एलन उन खिलाड़ियों की लंबी सूची में शामिल हो गए, जिन्होंने फ्रेंचाइजी क्रिकेट में अवसरों को आगे बढ़ाने के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट के केंद्रीय अनुबंध के बजाय अनौपचारिक अनुबंध का विकल्प चुना है।
साउथी ने अफगानिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के एकमात्र टेस्ट की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘एनजेडसी (न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड) खिलाड़ियों के साथ काम कर रहा है और वे एक ऐसे समाधान के साथ आने की कोशिश कर रहे हैं जो खिलाड़ियों और पूरे न्यूजीलैंड क्रिकेट के लिए सबसे उपयुक्त हो।”
सम्बंधित ख़बरें
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
सुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
किसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
उन्होंने कहा, ‘‘संख्या के मामले में न्यूजीलैंड एक छोटा क्रिकेट देश है। न्यूजीलैंड के लिए जितना संभव हो सके उतने अधिक खिलाड़ियों को उपलब्ध कराना बहुत अच्छा होगा, लेकिन जिस तरह से दुनिया चल रही है, यह कठिन होता जा रहा है।”
यह भी पढ़ें- युवाओं को माननी चाहिए तेज गेंदबाज आकाशदीप की सलाह, ‘क्रिकेटर के रूप में कभी न हों संतुष्ट’
न्यूजीलैंड को अगले दो महीने में उपमहाद्वीप में छह टेस्ट मैच खेलने हैं। इसमें तीन भारत और दो श्रीलंका के खिलाफ है। न्यूजीलैंड के लिए उपमहाद्वीप की परिस्थितियां घरेलू माहौल से बिलकुल अलग होगी। उन्होंने कहा, ‘‘परिस्थितियां हमारी आदत से अलग हैं लेकिन हम यहां उपमहाद्वीप में छह टेस्ट मैच खेलने के मौके को लेकर उत्साहित हैं। भारत में क्रिकेट खेलना रोमांचक है, निश्चित रूप से जब से हम यहां आए हैं और पिछले कुछ दिनों से मौसम सबसे बड़ी चुनौती रही है।”
ग्रेटर नोएडा में लगातार बारिश ने न्यूजीलैंड के अभ्यास सत्र को प्रभावित किया है। उपमहाद्वीप में स्पिनरों के मुताबिक परिस्थितियों में तेज गेंदबाजी करने वाले कप्तान साउथी भी एक या दो मैच चूक सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘यह कठिन है… जाहिर तौर पर दुनिया के इस हिस्से में छह टेस्ट मैच हैं और हम यह सोचना चाहेंगे कि गेंदबाजी इकाई के रूप में स्पिन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और हमारे पास चार बेहतरीन तेज गेंदबाज है।”
यह भी पढ़ें- हश्मतुल्लाह शाहिदी ने की एक होम ग्राउंड की मांग, बोले-अफगानिस्तान को मिलने चाहिए और ज्यादा टेस्ट मैच
उन्होंने कहा, ‘‘हमें बस यह देखना है कि कौन सा संतुलन सही है। (हम) प्रत्येक मैच परिस्थितियों के हिसाब से टीम चुनेंगे। हमें कम अवधि अधिक मैच खेलने है ऐसे में कार्यभार प्रबंधन अहम होगा।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Tim southee said out of central contract is adversely affecting availability of players for new zealand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMबंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
Aug 05, 2026 | 06:25 PMकिसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
Aug 05, 2026 | 06:25 PMअभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
Aug 05, 2026 | 06:23 PMJammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Aug 05, 2026 | 06:20 PM198 स्कूलों में एक अकेले शिक्षक पर चल रही मजधार, 3,841 विद्यार्थियों का भविष्य लगा दांव पर
Aug 05, 2026 | 06:18 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM










