-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Akash Deep Said You Will Never Learn Anything If You Are Complacent As A Cricketer
युवाओं को माननी चाहिए तेज गेंदबाज आकाशदीप की सलाह, ‘क्रिकेटर के रूप में कभी न हों संतुष्ट’
- Written By: मृणाल पाठक
मैच में नौ विकेट झटकने के बाद कोई गेंदबाज आम तौर पर काफी खुश होता है लेकिन भारत के तेज गेंदबाज आकाश दीप दलीप ट्रॉफी मैच यह कारनामा करने के बाद व्यस्त सत्र से पहले उन चीजों पर ध्यान दे रहे है...

आकाश दीप (सौजन्यः सोशल मीडिया)
बेंगलुरु: दलीप ट्रॉफी 2024 में तेज गेंदबाज आकाश दीप ने शानदार कमाल किया है। उन्होंने इंडिया बी के खिलाफ पहली पारी में चार विकेट और दूसरी पारी में पांच विकेट हॉल करके धमाल मचाया है। जिसके बाद उन्होंने कहा है कि अगर आप एक क्रिकेटर के रूप में संतुष्ट हो जाएंगे तो आप कभी कुछ नहीं सीख पाएंगे।
आकाश ने हाल ही में समाप्त हुए दलीप ट्रॉफी के पहले दौर के मैच में इंडिया बी के खिलाफ इंडिया ए के लिए शानदार प्रयास किया। उन्होंने पहली पारी में 60 रन देकर चार विकेट जबकि दूसरी पारी में 56 रन देकर पांच विकेट चटकाये।
उन्होंने रविवार को मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘अगर आप एक क्रिकेटर के रूप में संतुष्ट हो जाएंगे तो आप कभी कुछ नहीं सीख पाएंगे। जब तक मुझमें सीखने की भूख है, मैं कभी संतुष्ट नहीं हो सकता।” आकाश दीप ने कहा, ‘‘विकेट और नतीजे दो अलग चीजें हैं। कभी-कभी आपको परिणाम मिलेगा, कभी-कभी नहीं। लेकिन, सबसे महत्वपूर्ण बात प्रक्रिया है…जैसे गेंदबाजी करते समय, ऐसे कौन से क्षेत्र हैं जिनमें अब भी सुधार किया जा सकता है।”
सम्बंधित ख़बरें
एअर इंडिया का बड़ा कदम: वाराणसी से लॉन्च हुई ‘ईज़ी कनेक्ट’ सेवा, अंतरराष्ट्रीय यात्रा होगी और आसान
पहले DSP फिर दूल्हा बने तेज गेंदबाज आकाशदीप, 5 स्टार होटल में अक्षिता संग लिए सात फेरे, देखें तस्वीरें
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाशदीप की कल सजेगी बारात, वाराणसी के ताज होटल में अक्षिता राज संग लेंगे सात फेरे
KKR का मास्टरस्ट्रोक, आकाश दीप की जगह रातों-रात हुई इस खूंखार गेंदबाज की एंट्री, IPL 2026 में तगड़ी बन गई टीम!
यह भी पढ़ें- हश्मतुल्लाह शाहिदी ने की एक होम ग्राउंड की मांग, बोले-अफगानिस्तान को मिलने चाहिए और ज्यादा टेस्ट मैच
इस साल की शुरुआत में रांची में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण करने वाले आकाश ने काफी अंतराल के बाद लाल गेंद के प्रारूप में वापसी की है। बंगाल के इस खिलाड़ी ने कहा कि वह सत्र के लिए अपने तरीके से तैयारी कर रहे थे। आकाश दीप ने कहा, ‘‘ रांची में भारत के लिए पदार्पण और आईपीएल के बाद मैंने कोई प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेला। इतने लंबे अंतराल के बाद एक तेज गेंदबाज के रूप में मैच खेलना कठिन है, लेकिन मैं पिछले महीने से अभ्यास कर रहा हूं।”
उन्होंने कहा, ‘‘हम अभ्यास मैचों को वास्तविक मैच के रूप में खेल रहे थे। इसलिए, हमारी मानसिकता अपनी मांसपेशियों को उस तरह की गेंदबाजी के लिए अभ्यस्त करने की थी और इससे मुझे बहुत मदद मिली।”
भारत को इस सत्र में 10 टेस्ट खेलने हैं और दलीप ट्रॉफी में आकाश के इस प्रदर्शन ने निश्चित रूप से उन्हें जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के बाद तीसरे तेज गेंदबाज के लिए मजबूत विकल्प के लिए रखा है। आकाश हालांकि भविष्य के बारे में ज्यादा सोचे बिना मौजूदा समय पर ध्यान दे रहे है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं जो भी मैच खेलता हूं उसे मैं अपना आखिरी मैच मानता हूं। मैं बहुत दूर तक नहीं सोचता। मेरे सिर्फ वर्तमान के बारे में सोचता हूं।”
इस 27 साल के खिलाड़ी ने यहां शानदार नियंत्रण के साथ इन स्विंग और आउट स्विंग गेंदबाजी से बल्लेबाजों को लगातार परेशान किया। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैंने अपना करियर शुरू किया था, तो मैं एक इन-स्विंग गेंदबाज था। लेकिन लगभग दो-तीन साल पहले मेरे कंधे में चोट लग गई और उसके बाद मुझे इस तरह की स्विंग गेंदबाजी करने में परेशानी होती थी।”
यह भी पढ़ें- एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का विजयी आगाज, पहले मैच में चीन को 3-0 से दी मात
उन्होंने कहा, ‘‘एक गेंदबाज के रूप में आपके पास विविधता होना जरूरी है और मैंने विकल्प तलाशना शुरू कर दिया। मैंने आउट-स्विंग का अभ्यास किया और एक बार जब मेरा कंधा सामान्य हो गया तो मैंने दोनों विविधताओं पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लिया।”
आकाश ने इस मौके पर अपने करियर में भारत और बंगाल के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनसे (शमी) सलाह लेता हूं क्योंकि हमारी गेंदबाजी काफी हद तक एक जैसी हैं। मैंने उनसे पूछा कि ‘राउंड द विकेट गेंदबाजी करते समय बायें हाथ के बल्लेबाज के लिए गेंद कैसे बाहर की तरफ निकाले। जिस पर उन्होंने मुझसे इसके लिए अधिक प्रयास न करने के लिए कहा क्योंकि यह स्वाभाविक रूप से होगा।” आकाश के शानदार प्रदर्शन के बावजूद भारत ए को भारत बी से 76 रन से हार का सामना करना पड़ा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Akash deep said you will never learn anything if you are complacent as a cricketer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
सावजी मटन पर IAS तुकाराम मुंढे के एक बयान से सुलग उठा विदर्भ, सड़कों पर उतरा हलबा समाज, जानें विवाद की जड़
Aug 05, 2026 | 07:21 PMयह वो बांग्लादेश नहीं…निष्कासन के बाद पहली बार सामने आईं शेख हसीना, मंच पर रोते हुए कही यह बड़ी बात
Aug 05, 2026 | 07:21 PMCPEC Funding को लगा झटका, चीन ने रोकी मदद तो अब खुद ही हाईवे बनाएगा कंगाल पाकिस्तान
Aug 05, 2026 | 07:20 PMबिहार सरकार का बड़ा फैसला! राज्य में PPP मॉडल पर चलेंगे 16 मेडिकल कॉलेज, 17 प्रस्तावों पर लगी कैबिनेट मुहर
Aug 05, 2026 | 07:19 PMहिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PMदुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
Aug 05, 2026 | 07:11 PMसीहोर: आष्टा के शंकर विहार में बिना अनुमति अवैध कॉलोनी काटने की आशंका; तहसीलदार ने दिए सख्त जांच के निर्देश
Aug 05, 2026 | 07:09 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM














