-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Hashmatullah Shahidi Calls For More Test Cricket For Afghanistan And A Dedicated Home Venue In India
हश्मतुल्लाह शाहिदी ने की एक होम ग्राउंड की मांग, बोले-अफगानिस्तान को मिलने चाहिए और ज्यादा टेस्ट मैच
- Written By: मृणाल पाठक
अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने रविवार को अपनी टीम के लिए अधिक टेस्ट मैचों और भारत में एक समर्पित घरेलू स्थल की मांग की ताकि प्रशिक्षण में सुधार हो सके और प्रतिद्वंद्वी टीमों पर प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त हासिल की जा सके।

हशमतुल्लाह शाहिदी (सौजन्यः सोशल मीडिया)
ग्रेटर नोएडा: अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाना है। यह मुकाबला 9 सितंबर से शुरू होने वाला है। ऐसे में अब अफगानिस्तान के कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी ने अपनी टीम के लिए ज्यादा टेस्ट मैचों और भारत में एक समर्पित घरेलू स्थल की मांग की है। ताकि टीम के प्रशिक्षण में सुधार हो सके और प्रतिद्वंद्वी टीमों पर प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त हासिल की जा सके।
अफगानिस्तान मौजूदा सुरक्षा मुद्दों के कारण अपने देश में नहीं खेल सकता है। टीम अपने घरेलू मैचों की मेजबानी भारत में तीन स्थानों (ग्रेटर नोएडा, लखनऊ, देहरादून) और संयुक्त अरब अमीरात में करती रही है। शाहिदी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ सोमवार से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले कहा, ‘‘भारत हमारा घर है। जब हम अन्य टीमों की मेजबानी करते हैं तो उन देशों ने यहां अधिक क्रिकेट खेला है।”
उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि हमें यहां भारत में एक अच्छा स्थल मिलेगा और अगर हम खुद को एक स्थान तक सीमित रखेंगे तो यह हमारे लिए प्रभावी होगा। उम्मीद है कि एसीबी (अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड) और बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) हमें अच्छा स्थान दिलाएंगे।”
सम्बंधित ख़बरें
VIDEO: ‘मेरे लिए बुर्का और पहचान जरूरी, एग्जाम नहीं…’ NEET सेंटर पर एंट्री नहीं मिलने पर छात्रा का हंगामा
ग्वालियर में नवविवाहित दम्पत्ति ने की आत्महत्या; कमरे में फंदे से लटकते मिले शव 15 महीने पहले हुई थी शादी
बेटे के प्रीस्कूल के पहले दिन विदेशी मैनेजर ने दी छुट्टी, भारतीय शख्स का अनुभव वायरल
Punjab Police Gangster Module: अमृतसर मर्डर और बटाला कांड से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 विदेशी हथियार बरामद
यह भी पढ़ें- एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का विजयी आगाज, पहले मैच में चीन को 3-0 से दी मात
उन्होंने कहा, ‘‘आप अगर प्रथम श्रेणी में हमारे रिकॉर्ड देखें, तो यह अच्छा है क्योंकि हम अपने घरेलू मैदान पर खेलते हैं। हम उन स्थितियों को जानते हैं। उम्मीद है कि भविष्य में ऐसा समय आएगा जब टीमें अफगानिस्तान का दौरा करेंगी और हमारा औसत अधिक होगा।”
अफगानिस्तान को टेस्ट प्रारूप में भी हल्के में नहीं लिया जा सकता है लेकिन टीम ने 2017 में टेस्ट दर्जा प्राप्त करने के बाद से नौ मैच खेले हैं। इसमें से अधिकांश एकतरफा मैच हैं। शाहिदी ने कहा, ‘‘छह वर्षों में, नौ मैच अधिक नहीं हैं। हम इस प्रारूप में नए हैं। हमें अधिक अनुभव की आवश्यकता है। हमें अगर नियमित आधार पर अधिक मौके मिलते हैं, तो हम काफी सुधार कर सकते है।”
उन्होंने कहा, “यह एसीबी और आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के हाथ में है। जब टेस्ट क्रिकेट की बात आती है, तो कुछ खिलाड़ी लीग में खेलने वालों से अलग होते हैं।” टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले शाहिदी का मानना है कि लंबे समय तक लाल गेंद से खेलने से अफगानिस्तान को इस प्रारूप में अपने कौशल को निखारने में मदद मिलेगी।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें अगर लगातार तीन-चार मैचों की श्रृंखला मिलती है, तो एक टीम के रूप में यह हमारे लिए मददगार होगी। हमें टेस्ट मैचों की तैयारी के लिए सिर्फ 10 दिनों का समय मिलता है।” अफगानिस्तान के कप्तान ने कहा, ‘‘ नेट सत्र में लाल गेंद से खेल कर मैच में उतरना आसान नहीं है। आप अगर अधिक मैच खेलेंगे तभी गेंद को परखने में बेहतर हो पायेंगे।”
यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट से पहले अफगानिस्तान को लग सकता है झटका, इब्राहिम जादरान का खेलना मुश्किल
न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच ऐतिहासिक है क्योंकि यह पहली बार होगा जब ये दोनों टीमें सबसे लंबे प्रारूप में एक दूसरे का सामना करेंगे। शाहिदी ने कहा, ‘‘न्यूजीलैंड की रैंकिंग को देखते हुए यह हमारे लिए उनके खिलाफ खेलने का अच्छा मौका है। उम्मीद है कि एसीबी भविष्य में बड़ी टीमों के खिलाफ हमें मौके देने के लिए कड़ी मेहनत करेगी।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Hashmatullah shahidi calls for more test cricket for afghanistan and a dedicated home venue in india
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
VIDEO: ‘मेरे लिए बुर्का और पहचान जरूरी, एग्जाम नहीं…’ NEET सेंटर पर एंट्री नहीं मिलने पर छात्रा का हंगामा
Jun 21, 2026 | 05:27 PMग्वालियर में नवविवाहित दम्पत्ति ने की आत्महत्या; कमरे में फंदे से लटकते मिले शव 15 महीने पहले हुई थी शादी
Jun 21, 2026 | 05:27 PMबेटे के प्रीस्कूल के पहले दिन विदेशी मैनेजर ने दी छुट्टी, भारतीय शख्स का अनुभव वायरल
Jun 21, 2026 | 05:24 PMPunjab Police Gangster Module: अमृतसर मर्डर और बटाला कांड से जुड़े तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 विदेशी हथियार बरामद
Jun 21, 2026 | 05:22 PMEPFO New Rules: अब जरूरत पड़ने पर PF से निकाल सकेंगे 100% तक रकम! बदल गई लिमिट, सरकार ने दी बड़ी राहत
Jun 21, 2026 | 05:22 PMनासिक मनपा का बड़ा एक्शन,जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी की आशंका; हजारों रिकॉर्ड्स की होगी जांच
Jun 21, 2026 | 05:20 PMसंभाजीनगर में खूनी खेल, म्हाडा कॉलोनी में पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े फायरिंग और कोयते से हमला, 2 अरेस्ट
Jun 21, 2026 | 05:20 PMवीडियो गैलरी

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योगमय हुआ देश, पीएम मोदी-शाह-एस जयशंकर समेत दिग्गज नेताओं ने किया योग- VIDEO
Jun 21, 2026 | 02:40 PM
कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM










