जो किसी ने नहीं किया वो गुजरात टाइटंस ने कर दिखाया, तीन बल्लेबाजों ने मिलकर IPL में रच दिया इतिहास
गुजरात ने आईपीएल 2025 में दमदार प्रदर्शन किया है। इसी बीच शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर ने मिलकर टीम के लिए नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
साई सुदर्शन और शुभंमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया)
आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस ने दमदार प्रदर्शन किया है। इसी बीच शुभमन गिल की अगुवाई में GT ने कुछ ऐसा कर दिया, जो कि इससे पहले कभी नहीं हुआ। इस वक्त गुजरात प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। ऐसे में वो प्लेऑफ के काफी करीब भी है।
गुजरात के लिए टीम के तीन शुरुआती बल्लेबाजों शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इसी बीच इन तीनों बल्लेबाजों ने मिलकर आईपीएल इतिहास में एक नया किर्तीमान भी स्थापित कर दिया है।
गुजरात टाइटंस के तीन बल्लेबाजों ने रचा इतिहास
जोस बटलर आईपीएल 2025 में गुजरात की टीम से जुड़ें। वहीं, टीम ने उन्हें तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका दिया। इससे पहले जीटी के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी कप्तान शुभमन गिल और साई सुदर्शन निभाते हैं। इसी बीच इन तीनों बल्लेबजों ने एक ही सीजन में टीम के लिए 500 से ज्यादा रन बना दिए।
सम्बंधित ख़बरें
टी20 में फ्लॉप, वनडे में हिट! प्रसिद्ध कृष्णा की धमाकेदार वापसी, 8 तस्वीरों में देखें मैच पलटने वाला स्पेल
IND vs ENG 1st ODI: रोहित-विराट फ्लॉप, 80 रन पर कप्तान गिल को छोड़ना पड़ा मैदान, संकट में फंसी टीम इंडिया
258 रन का टारगेट…इंग्लिश बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों को बेरहमी से कूटा, टूट गए कई बड़े रिकॉर्ड
IPL का सबसे बड़ा ट्रेड, 27 करोड़ के ऋषभ पंत की 15 करोड़ में घर वापसी, कुलदीप यादव पहुंचे लखनऊ
18 साल के आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम के तीन शुरुआती बल्लेबाजों ने 500 रन बनाए हो। हालांकि इससे पहले दो बल्लेबाज 500 से अधिक रन बनाने में सफल हुए हैं। इस लिस्ट में कभी तीसरा बल्लेबाज नहीं आ पाया। अब गुजरात के लिए शुभमन गिल, साई सुदर्शन और जोस बटलर ने ये कारनामा कर दिखाया है।
तीनों ने बनाए 500 से अधिक रन
जीटी के लिए ओपनिंग करते हुए साई सुदर्शन ने 11 मैच खेलकर 509 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 46.27 का व स्ट्राइक रेट 153.31 का रहा है। कप्तान गिल ने आईपीएल 2025 के 11 मुकाबलों में 50.80 की औसत और 152.22 के स्ट्राइक रेट से साथ 508 रन बनाए हैं। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने भी 11 मुकाबलों में 71.43 की औसत व 163.93 की औसत के साथ 500 रन बना चुके हैं।
शेष मैच नहीं खेल पाएंगे जोस बटलर
भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद जोस बटलर स्वदेश लौट चुके थे। जिसके बाद अब वो आईपीएल 2025 में वापस नहीं आएंगे। दरअसल, इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। इस दौरान उन्हें टीम में चुना गया है। ये ही कारण है कि वो आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए आखिरी चरण के मुकाबले नहीं खेल पाएंगे।
