Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, हरमनप्रीत कौर के हाथ में कमान

महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत तीन अक्टूबर से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान हो गया है। इस टूर्नामेंट में भारत की कमान हरमनप्रीत कौर संभालते हुए दिखाई देने वाली हैं।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Aug 27, 2024 | 12:46 PM

हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत तीन अक्टूबर से होने जा रही है। आईसीसी का यह टूर्नामेंट 20 अक्टूबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला टीम का ऐलान हो गया है। इस टूर्नामेंट में भारत की कमान हरमनप्रीत कौर संभालते हुए दिखाई देने वाली हैं। जबकि स्मृति मंधाना उप-कप्तान होंगी। यह टूर्नामेंट संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में खेला जाएगा।

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में धमाल मचाना को तैयार है। इस बार टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी शामिल किया गया है। टीम में शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा को भी जगह मिली है। साथ ही जेमिमा रोड्रिग्ज, ऋचा घोष और यष्टिका भाटिया को भी मौका मिला है। वहीं पूजा वस्त्राकर, रेणुका सिंह, हेमलता, शोभना और राधा यादव भी टीम का हिस्सा हैं।

🚨 NEWS 🚨 Presenting #TeamIndia‘s squad for the ICC Women’s T20 World Cup 2024 🙌 #T20WorldCup pic.twitter.com/KetQXVsVLX — BCCI Women (@BCCIWomen) August 27, 2024

सम्बंधित ख़बरें

हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर महिला क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गई नंबर-1 खिलाड़ी

Shafali Verma का ऐतिहासिक धमाका, T20 में पूरा किया ‘अनोखा’ शतक, स्मति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को भी छोड़ा पीछे

एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप: सुरेश की शानदार जीत, सचिन ने तीसरे दिन कड़े मुकाबले में जीत हासिल की

अब द्वारका स्टेडियम में गूंजेगा हरमनप्रीत कौर का नाम, कप्तान के सम्मान में स्टैंड का हुआ नामकरण

इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया कुल 4 ग्रुप मैच खेलेगी। इसमें से 3 मैच दुबई में और एक मैच शारजाह में खेला जाएगा। भारत का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड महिला टीम के खिलाफ खेला जाना है। यह मैच 4 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस मुकाबले के बाद भारत का हाईवोल्टेज मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 6 अक्टूबर को खेला जाना है। तीसरा मैच श्रीलंका से 9 अक्टूबर को और आखिरी लीग स्टेज मैच ऑस्ट्रेलिया से 13 अक्टूबर को खेला जाना है।

यह भी पढ़ें- शाकिब-अल-हसन ने मैदान पर दिखाया टशन, ICC ने लगा दिया इतना भारी भरकम जुर्माना

यूएई में खेला जाएगा टूर्नामेंट

जानकारी के लिए बता दें कि आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 की मेजबानी पहले बांग्लादेश करने वाला था। लेकिन यहां के हालात बेकाबू होने की वजह से इस टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में शिफ्ट किया गया है।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 के लिए भारत की टीम:

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेटकीपर), यास्टिका भाटिया (विकेटकीपर), पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी , रेणुका सिंह ठाकुर, दयालन हेमलता, आशा शोभना, राधा यादव, श्रेयंका पाटिल, सजना सजीवन।

रिजर्व प्लेयर्स – उमा छेत्री, तनुजा कंवर और साइमा ठाकोर।

यह भी पढ़ें- इंग्लैंड फुटबॉल टीम के दिग्गज कोच स्वेन गोरान एरिकसन का निधन, 76 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

 

Team india squad announced for women t20 world cup 2024 harmanpreet kaur will captain

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 27, 2024 | 12:33 PM

Topics:  

  • Harmanpreet Kaur
  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.