Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कानपुर में भारतीय बल्लेबाजों के तूफान में उड़े कई कीर्तिमान, अफ्रीका छूटा पीछे तो 42 साल पुराना ये रिकॉर्ड भी ध्वस्त

भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में टी20 स्टाइल में खेले गए टेस्ट में कई रिकॉर्ड्स भी बने। इस मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए एक नया कीर्तिमान गढ़ दिया है। इसके साथ ही भारत ने श्रीलंका के साथ 1982 में खेले गए टेस्ट में बने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Oct 01, 2024 | 08:25 PM

भारतीय टीम (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे और आखिरी मैच में रिकॉर्ड की झड़ी लग गई। इस मैच में रोहित का बल्ला गरजा तो यशस्वी का यश भी दुनिया ने देखा। बुमराह की स्विंग होती हुई गेंदों ने बांग्लादेशी बल्लेबाजों की नाक में दम किया तो अश्विन के स्पिन ने बैटर्स का दिमाग घुमा दिया। नतीजा ये हुआ कि बेनतीजा रुख वाले मैचा का नतीजा भी निकला वह भी भारत की जीत के साथ।

भारत और बांग्लादेश के बीच कानपुर में टी20 स्टाइल में खेले गए टेस्ट में कई रिकॉर्ड्स भी बने। इस मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के 19 साल पुराने रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए एक नया कीर्तिमान गढ़ दिया है। इसके साथ ही भारत ने श्रीलंका के साथ 1982 में खेले गए टेस्ट में बने रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया है।

दरअसल, भारतीय टीम ने कानपुर टेस्ट की दोनों पारियों में 7.36 रन प्रति ओवर की गति से स्कोर किया। पहली पारी में तो भारत ने मुकाबले को टी20 के अंदाज में खेला था। यही वजह थी कि भारत ने शुरुआती तीन ओवर्स में बोर्ड पर 51 रन टांग दिए थे। वहीं, 10.1 ओवर में टीम इंडिया का स्कोर 100 हो गया था।

सम्बंधित ख़बरें

नवभारत विशेष: वैभव के जलवे से जीता अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप

किस्मत हो तो ऐसी! फुटबॉल मैच देखने की थी तैयारी, अचानक मिला वर्ल्ड कप का बुलावा और सिराज ने बरपा दिया कहर

बाघ की तलाश में निकले क्रिकेट के शेर, पेंच नेशनल पार्क में कप्तान सूर्या समेत इन प्लेयर्स ने लिया सफारी का मजा

IND vs NZ 3rd ODI Highlights: न्यूजीलैंड ने जीती वनडे सीरीज, भारतीय टीम को 41 रनों से हराया

यह भी पढ़ें- कानपुर में क्लीन स्वीप के बाद कैसा है WTC प्वाइंट्स टेबल का हाल? भारत को हुआ फायदा बांग्लादेश बेहाल

इससे पहले जिम्बावे के खिलाफ साल 2005 में केपटाउन टेस्ट में दोनों पारियों में सबसे तेज स्कोर किया था। इस मैच में दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने 6.80 रन प्रति ओवर बनाए थे। इसके अलावा इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ 2022 में 6.73 रन प्रति ओवर की गति से दोनों पारियों में रन स्कोर किए थे।

अब तक 16 टेस्ट मैचेस ऐसे हुए हैं, जिनमें किसी टीम ने दोनों पारियों में 5 रन प्रति ओवर से ज़्यादा की औसत से रन बनाए हैं। इनमें से सात जून 2022 के बाद से आए हैं। जिसमें 6 बार यह कारनामा इंग्लैंड ने किया है तो वहीं एक बार भारत ने भी ऐसा किया है। इससे पहले भारत ने साल 2006 में पाकिस्तान के खिलाफ लाहौर में 5.3 रन प्रति ओवर बनाए थे।

इसके अलावा भारत और बांग्लादेश की बीच कानपुर में खेले गए टेस्ट में रन रेट के लिहाज से एक और कीर्तिमान गढ़ा गया है। इस मैच में ओवरऑल 4.39 रन प्रति ओवर रहा। इससे पहले भारत और श्रीलंका की बीच साल 1982 में चेन्नई के मैदान पर खेले गए मैच में 4.13 रन प्रतिओवर बने थे।

Team india shatter many records in 2nd test against bangladesh in kanpur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 01, 2024 | 08:25 PM

Topics:  

  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.