Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

IND vs NZ 1st Test: अपने ही घर में घिर गए भारतीय शेर, लगाई शर्मनाक रिकॉर्ड्स की झड़ी

भारत और न्यूजीलैंड के बेंगलुरु टेस्ट में पहले दिन का खेल बारिश की वजह से बिना टॉस हुए धुल गया। फिर दूसरे दिन टॉस जीतकर भारत ने बैटिंग का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। जिसके बाद भारत के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड बने।

  • Written By: मृणाल पाठक
Updated On: Oct 17, 2024 | 02:52 PM

रोहित शर्मा और विराट कोहली (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: बेंगलुरु टेस्ट में पूरी भारतीय टीम सिर्फ 46 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट गई। जिसमें 5 बल्लेबाज तो ऐसे थे जो गोल्डन डक का शिकार हुए और खाता भी नहीं खोल सके। इन बल्लेबाजों में विराट कोहली, सरफराज खान, के एल राहुल, रवींद्र जडेजा और रविचंद्रन अश्विन का नाम शामिल है।

भारत और न्यूजीलैंड के बेंगलुरु टेस्ट में पहले दिन का खेल बारिश की वजह से बिना टॉस हुए धुल गया। जबकि दूसरे दिन टॉस जीतकर भारत ने बैटिंग का फैसला किया, जो पूरी तरह गलत साबित हुआ। भारतीय बल्लेबाजों ने मानों न्यूजीलैंड की गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए। जिसके बाद कई शर्मनाक रिकॉर्ड बने।

भारत के लिए एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक शून्य

  • 6 बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2014 (पहली पारी)
  • 6 बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन, 2024 (दूसरी पारी)
  • 5 बनाम ऑस्ट्रेलिया, एडिलेड, 1948 (तीसरी पारी)
  • 5 बनाम इंग्लैंड, लीड्स, 1952 (तीसरी पारी)
  • 5 बनाम न्यूजीलैंड, मोहाली, 1999 (पहली पारी)
  • 5 बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024 (पहली पारी)*

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: बेंगलुरु टेस्ट में महज 46 स्कोर पर ढही भारतीय टीम, चिन्नास्वामी में बल्लेबाजों का दिखा शर्मनाक प्रदर्शन

सम्बंधित ख़बरें

अभिषेक शर्मा का 2 किलो वजन घटा, केवल दाल-चावल खा रहे…पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे या नहीं? खुद बताया अपना हाल

नवभारत विशेष: वैभव के जलवे से जीता अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप

किस्मत हो तो ऐसी! फुटबॉल मैच देखने की थी तैयारी, अचानक मिला वर्ल्ड कप का बुलावा और सिराज ने बरपा दिया कहर

न्यूजीलैंड को 4-1 से हराने के बाद ब्रेक पर हैं टीम इंडिया के हेड कोच, जानें कहां गए गौतम गंभीर?

टॉप 7 में से 4 बल्लेबाज जीरो पर आउट

पहली बार घरेलू मैदान पर किसी भी टेस्ट मैच में भारतीय टीम के ऊपरी 7 बल्लेबाजों में से 7 गोल्डन डक का शिकार हुए हैं। इससे पहले साल 1952 में लीड्स में तीसरी पारी और साल 2014 में मैनचेस्टर टेस्ट की पहली पारी ऐसा कुछ देखने को मिला था।

  • बनाम इंग्लैंड, लीड्स, 1952 (तीसरी पारी)
  • बनाम इंग्लैंड, मैनचेस्टर, 2014 (पहली पारी)
  • बनाम न्यूजीलैंड, बेंगलुरु, 2024 (पहली पारी)*

दूसरी बार हुआ ऐसा

बेंगलुरु टेस्ट में भारतीय टीम का स्कोर लंच के समय 34/6 था। यह भी भारतीय टीम के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड की तरह जुड़ गया है। भारतीय टीम के साथ दूसरी बार ऐसा हुआ है। इससे पहले साल 1969 में न्यूजीलैंड के साथ खेलते हुए हैदराबाद में भारतीय टीम के 6 बल्लेबाज 27 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट थे।

50 रन भी नहीं बना पाई टीम इंडिया

जानकारी के लिए बता दें कि ऐसा पहली बार हुआ है जब घरेलू टेस्ट की पारी में भारतीय टीम 50 रन का आंकड़ा भी छू पाई। साथ ही यह दूसरी बार है कि घरेलू टेस्ट में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच भारतीय बल्लेबाज बिना खाता खोले पवेलियन वापस लौट गए। इससे पहले 1999 में मोहाली टेस्ट में ऐसा हुआ था।

Team india poor performance in 1st test against new zealand in bengaluru many bad records created

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 17, 2024 | 02:51 PM

Topics:  

  • India vs New Zealand
  • Team India

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.