IND vs SA: शुभमन गिल की जगह कौन? रोहित के साथ ओपनिंग के 2 दावेदार, किसका लिस्ट-ए रिकॉर्ड है दमदार
IND vs SA: रांची में 30 नवंबर को होने वाले पहले वनडे में रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग का चुनाव बड़ा सवाल है। टीम के पास दो दावेदार मौजूद हैं और फैसला मैच से ठीक पहले तय होगा।
- Written By: संजय बिष्ट
रोहित शर्मा और विराट कोहली (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज़ रांची में होने जा रहा है। इस बार टीम इंडिया नए नेतृत्व के साथ उतरेगी क्योंकि नियमित कप्तान शुभमन गिल चोटिल होने की वजह से सीरीज का हिस्सा नहीं हैं। उनकी जगह कमान केएल राहुल संभाल रहे हैं।
राहुल के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि रोहित शर्मा के साथ टीम को नया ओपनिंग पार्टनर कौन मिलेगा। गिल और रोहित की जोड़ी लंबे समय से सफल रही है, ऐसे में अब उनकी जगह भरना आसान नहीं होगा। स्क्वाड में दो दावेदार मौजूद हैं यशस्वी जायसवाल और रुतुराज गायकवाड़।
यशस्वी जायसवाल
यशस्वी जायसवाल ने भारत के लिए वनडे क्रिकेट में फरवरी 2025 में डेब्यू किया था। हालांकि अभी तक उन्होंने केवल एक ही वनडे खेला है, जिसमें वे 15 रन ही बना सके थे। शुभमन गिल की लगातार मौजूदगी के कारण वनडे फॉर्मेट में उन्हें ज्यादा अवसर नहीं मिल पाए। लेकिन टेस्ट क्रिकेट में जायसवाल खुद को बेहतरीन तरीके से साबित कर चुके हैं। पिछले कुछ वर्षों में वे भारतीय टेस्ट टीम की मजबूत कड़ी बने हैं और 2511 रन बनाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दे चुके हैं। उनके नाम 7 शतक और 13 अर्धशतक भी हैं। ऐसे में उन्हें ओपनिंग का बड़ा मौका मिलता है तो वे इसे भुनाना चाहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
Varun Chakravarthy ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले भारत के पहले स्पिनर बने
Premanand Maharaj Ashram पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, भक्ति में डूबे कपल का वीडियो हुआ वायरल
IPL 2026 के दौरान BCCI का बड़ा प्लान, दो टी20 टीमों के लिए 35 खिलाड़ियों का होगा चयन; अय्यर बनेंगे कप्तान
IND vs SA 2nd T20I: साउथ अफ्रीका की एकतरफा जीत, भारत को 8 विकेट से हराकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
ऋतुराज गायकवाड़
दूसरी ओर ऋतुराज गायकवाड़ ने वनडे फॉर्मेट में जायसवाल की तुलना में ज्यादा मैच खेले हैं। वे लंबे समय बाद वनडे टीम में लौटे हैं और आखिरी बार 2024 में यह फॉर्मेट खेला था। गायकवाड़ ने अब तक 6 वनडे मैच खेलकर 115 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक शामिल है। पिछले कुछ समय में उन्होंने घरेलू क्रिकेट में लगातार रन बनाए हैं और इंडिया-ए टीम के लिए भी शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी तकनीक, धैर्य और स्ट्राइक रोटेशन की क्षमता उन्हें एक मजबूत दावेदार बनाती है।
टीम मैनेजमेंट के पास अब तीन संभावनाएं
1. जायसवाल को ओपनिंग और गायकवाड़ को मिडिल ऑर्डर में मौका।
2. गायकवाड़ को ओपनिंग और जायसवाल को बाहर।
3. दोनों को प्लेइंग इलेवन में रखकर ओपनिंग मिडिल में बराबरी से जिम्मेदारी देना।
ये भी पढ़ें: ऋषभ पंत की भूमिका पर सस्पेंस खत्म! केएल राहुल ने बताया उनका अहम रोल
फैसला तय करेगा टीम का टोन
रांची वनडे में रोहित शर्मा के साथ कौन बल्लेबाज़ उतरता है, यह न केवल इस मैच बल्कि पूरी सीरीज की दिशा तय करेगा। राहुल और मैनेजमेंट परिस्थितियों, पिच और रणनीति के आधार पर अंतिम फैसला लेंगे। अब सबकी निगाहें सिर्फ इस बात पर टिकी हैं कि रोहित के साथ नई साझेदारी कौन शुरू करेगा और क्या वह टीम को मजबूत शुरुआत दिला पाएगा।
