T20 World Cup: साहिबजादा फरहान के अर्धशतक से पाकिस्तान ने बनाए 190 रन, अमेरिका को मिला बड़ा लक्ष्य
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में साहिबजादा फरहान के अर्धशतक की मदद से पाकिस्तान ने यूएसए के खिलाफ 190 रन बनाए, अब अमेरिका के सामने 191 रन का बड़ा लक्ष्य है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
साहिबजादा फरहान (फोटो-सोशल मीडिया)
Pakistan vs United States of America, 12th Match: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 12वां मुकाबला पाकिस्तान और यूएसए के बीच खेला जा रहा है। ग्रुप स्टेज का यह मुकाबला सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड, कोलंबो में खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने साहिबजादा फरहान के अर्धशतक के दम पर 190 रन बनाए हैं।
यूएसए के कप्तान मोनांक पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। सईम अयूब और साहिबजादा फरहान ने पाकिस्तान को तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 5.1 ओवर में 54 रन की साझेदारी की। अयूब 17 गेंद पर 2 छक्कों और 1 चौके की मदद से 19 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सलमान अली आगा भी 3 गेंद पर 1 रन बनाकर आउट हो गए।
56 पर 2 विकेट गंवा चुकी पाकिस्तान को साहिबजादा फरहान और बाबर आजम ने संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी कर स्कोर को 137 तक पहुंचाया। इस स्कोर पर बाबर आजम 32 गेंद पर 4 चौके और 1 छक्के की मदद से 46 रन बनाकर आउट हुए। फरहान चौथे विकेट के रूप में 143 के स्कोर पर आउट हुए। फरहान ने 41 गेंद पर 5 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 73 रन की पारी खेली।
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
यूएस के लिए शैडली वैन शाल्कविक की शानदार गेंदबाजी
शादाब खान ने 12 गेंदों पर 4 चौकों और 1 छक्के की मदद से 30 रन की तूफानी पारी खेली। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन बनाए। यूएसए के लिए शैडली वैन शाल्कविक एक बार फिर श्रेष्ठ गेंदबाज बनकर उभरे। उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए। मोहम्मद मोहसिन, हरमीत सिंह और सौरभ नेत्रावल्कर ने 1-1 विकेट लिए। दो बल्लेबाज रन आउट हुए। 6 रन अतिरिक्त के रूप में आए।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में डिजिटल क्रांति, पहले छह मैचों में ICC के वीडियो व्यूज में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
191 का यूएसए को मिला लक्ष्य
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 190 रन बनाए। यूएसए को इस मुकाबले को जीतने के लिए 191 रन बनाने होंगे। अगर आज ऐसा करने में यूएसए कामयाब होती है तो वो इतिहास रच देगी।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान: सईम अयूब, साहिबज़ादा फरहान, सलमान आगा (कप्तान), बाबर आज़म, उस्मान खान (विकेट कीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज़, फहीम अशरफ़, शाहीन अफ़रीदी, उस्मान तारिक, अबरार अहमद
यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ़ अमेरिका: एंड्रीज़ गौस (विकेट कीपर), शायन जहाँगीर, मोनंक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, एहसान आदिल, सौरभ नेत्रवलकर
