T20 World Cup: सुपर-8 मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के कप्तान पर आई हेल्थ अपडेट, जानें साथी खिलाड़ी ने क्या कहा?
ICC Men's T20 World Cup 2026: सुपर-8 से पहले न्यूजीलैंड को बड़ी राहत मिली है। कप्तान Mitchell Santner फिट होकर वापसी के करीब हैं, जबकि लॉकी फर्ग्यूसन इस मैच में उपलब्ध नहीं रहेंगे।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
न्यूजीलैंड टीम (फोटो-सोशल मीडिया)
New Zealand vs Pakistan, Super-8: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज का मुकाबला खत्म हो चुका है। अब 8 टीमें सुपर-8 की तैयारियों में जुट गई है। सुपर-8 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड के ऑलराउंडर मार्क चैपमेन ने कहा कि नियमित कप्तान मिचेल सेंटनर पाकिस्तान के खिलाफ मैच को लेकर उत्साहित हैं। शुक्रवार को हुए प्रेस कांफ्रेंस में मार्क चैपमेन ने मिचेल सेंटनर की हेल्थ अपडेट दी। सेंटनर बीमार होने की वजह से कनाडा के खिलाफ ग्रुप स्टेज का मैच नहीं खेल पाए थे। वहीं लॉकी फर्ग्यूसन न्यूजीलैंड वापस लौट गए हैं। वो इस मुकाबले में खेलते नहीं दिखेंगे।
सेंटनर को लेकर चैपमैन ने क्या कहा?
चैपमैन ने कहा, “सैंटनर काफी फुर्तीले दिख रहे हैं, इसलिए मुझे लगता है कि वह मैदान पर वापस आने को लेकर काफी उत्साहित हैं। आखिरी समय में किसी बीमारी को छोड़कर, मुझे लगता है कि वह मैदान पर होंगे। लॉकी फर्ग्यूसन फिलहाल उपलब्ध नहीं हैं। वह जल्द टीम से जुड़ सकते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी से हाथ मिलाते दिखे जय शाह, इंटरनेट पर तस्वीर वायरल होने के बाद मचा तहलका!
बाबर आजम समेत पाकिस्तान के कई प्लेयर दूसरे वनडे में फेल, ऑस्ट्रेलिया ने पलटवार कर चुकता किया अपना पुराना हिसाब
IND vs NZ: मैदान पर फिर होगी भारत-न्यूजीलैंड की टक्कर, टेस्ट, वनडे और T20 सीरीज का पूरा शेड्यूल आया सामने
19 के ओलिवर पीक ने डेब्यू मैच में रचा इतिहास, पाकिस्तान के खिलाफ तोड़ा दिग्गज रिकी पोंटिंग का रिकॉर्ड
पाकिस्तान के खिलाफ पिछले कुछ समय में न्यूजीलैंड ने काफी क्रिकेट खेली है। ऐसे में इस टीम के खिलाफ आने वाली चुनौतियों का अंदाजा कीवी टीम को है। टीम स्पिन गेंदबाजी की वजह से होने वाली परेशानी को भी बखूबी समझती है।
उस्मान तारिक को लेकर चैपमैन ने क्या कहा?
चैपमेन ने कहा, “उस्मान तारिक का एक्शन अनोखा है, जिस तरह से वह क्रीज पर रुकता है, उस पर ध्यान देने की जरूरत है। पाकिस्तान के पास और भी अच्छे स्पिनर हैं इसलिए सिर्फ तारिक पर ध्यान न देकर हमारा फोकस सभी गेंदबाजों पर रहेगा। हम एक टीम के रूप में मजबूती से पाकिस्तान के खिलाफ उतरना चाहते हैं।”
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: सुपर-8 का पहला मुकाबला पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच; जानें कैसा रहेगा पिच और मौसम का हाल
न्यूजीलैंड ने विश्व कप से पहले 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत का दौरा किया था। पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड को मैच श्रीलंका में खेलना है। दोनों जगहों की परिस्थितियों पर चैपमेन ने कहा, “कोलंबो के हालात भारत में टूर्नामेंट में पहले मिले हालात से काफी अलग होने की उम्मीद है। श्रीलंका की पिचें स्पिन के लिए ज्यादा मददगार हैं। हम इंतजार करेंगे और देखेंगे कि पिच कैसी दिखती है। हम किसी भी तरीके को अपनाने से पहले पिच को अच्छी तरह से पढ़ेंगे।”
न्यूजीलैंड के सुपर-8 के मैच कोलंबो में
न्यूजीलैंड को सुपर-8 के अपने तीनों मैच कोलंबो में खेलने हैं। चैपमेन ने माना कि इसका उनकी टीम को फायदा हो सकता है। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है, जब आप इन टूर्नामेंट में खेलते हैं, तो एक जगह से दूसरी जगह जाना और एडजस्ट करना बड़ी चुनौती होती है। मुझे लगता है कि यहां तीनों मैच खेलकर, हम हर गेम में सीखते रहेंगे। एक ही जगह पर खेलना हमारे लिए अच्छा है।”
