T20 World Cup 2026: सिकंदर रजा की अर्धशतकीय पारी से संभली जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका को दिया 154 रनों का टारगेट
T20 World Cup 2026: सुपर-8 के 11वें मुकाबले में जिम्बाब्वे ने 7 विकेट पर 153 रन बनाए। कप्तान सिकंदर रजा की 73 रन की पारी टीम को संभालने में प्रमुख रही। साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 154 रन की जरूरत।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सिकंदर रजा (फोटो-सोशल मीडिया)
Zimbabwe vs South Africa, Super-8, Match No.11: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 का 11वां मुकाबला जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना सकी। साउथ अफ्रीका को इस मुकाबले को जीतने के लिए 154 रन बनाने होंगे। हालांकि, साउथ अफ्रीका की टीम पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए। जिम्बाब्वे की शुरुआत बेहद खराब रही। जिम्बाब्वे ने 1.2 ओवर में महज 14 के स्कोर पर तदिवानाशे मारुमानी (7) का विकेट खो दिया। इसके बाद ब्रायन बेनेट ने डियोन मायर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 14 रन जुटाए। ब्रायन टीम के खाते में 15 रन का योगदान ही दे सके। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 1 चौका शामिल रहा।
इस टीम ने 28 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा दिए थे। यहां से मायर्स ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 23 गेंदों में 38 रन की साझेदारी करते हुए जिम्बाब्वे को संभालने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे। जिसके कारण जिम्बाब्वे बड़े स्कोर की तरफ नहीं बढ़ सकी।
सम्बंधित ख़बरें
T20 World Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 5 नए चेहरों की स्क्वॉड में एंट्री; इस दिन होगा IND-PAK महामुकाबला
महिला T20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान, सोफी मोलिनक्स को मिली कमान, स्टार तेज गेंदबाज बाहर
देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
T20 World Cup के लिए स्क्वॉड का ऐलान, इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी की चमकी किस्मत, अब इस टीम से खेलेगा वर्ल्ड कप
सिंकदर की ताबड़तोड़ पारी
कप्तान सिकंदर ने क्लाइव मडांडे के साथ छठे विकेट के लिए 29 गेंदों में 39 रन जुटाते हुए टीम को शतक के पार पहुंचा दिया। सिकंदर ने 43 गेंदों में 4 छक्कों और 8 चौकों के साथ 73 रन बनाए। उनके अलावा, क्लाइव मडांडे ने 20 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाए। मडांडे की इस पारी में 3 चौके शामिल रहे। क्वेना मफाका और कॉर्बिन बॉश ने 2-2 विकेट हासिल किए, जबकि जॉर्ज लिंडे, लुंगी एनगिडी और एनरिक नॉर्खिया ने 1-1 विकेट निकाला।
यह भी पढ़ें: लुंगी एनगिडी ने रचा इतिहास, T20I में साउथ अफ्रीका के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले गेंदबाज बने
ग्रुप में टॉप पहुंचने पर पहुंचने के लिए जीत जरूरी
साउथ अफ्रीका को ग्रुप में टॉप पर पहुंचने के लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ जीत हासिल करनी होगी। साउथ अफ्रीका पहले ही दो मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गई है। आज का मुकाबला जीतकर पहले नंबर पर पहुंच जाएगी।
जिम्बाब्वे की प्लेइंग इलेवन: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, क्लाइव मडांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्त्जे, क्वेना मफाका, लुंगी एनगिडी।
