Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल की घड़ी हुई फिक्स! नोट कर लीजिए तारीख और सही वक्त

T20 World Cup 2026: अगले साल भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जल्द जारी होगा। इसकी तारीख तय हो गई है। ऐसे में फैंस आधिकारिक ऐलान का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

  • By संजय बिष्ट
Updated On: Nov 24, 2025 | 09:55 PM

भारतीय टी20 टीम के खिलाड़ी (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

ICC T20 World Cup 2026 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 करीब आता जा रहा है और दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसकों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। अगले साल फरवरी में होने वाला यह मेगा टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा। भले ही आईसीसी ने अभी तक आधिकारिक शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन इसकी तारीख और समय को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ चुकी है। अब यह साफ हो गया है कि शेड्यूल कब और कहां लाइव जारी किया जाएगा।

25 नवंबर को शाम साढ़े छह बजे जारी होगा पूरा शेड्यूल

स्टार स्पोर्ट्स ने पुष्टि की है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आधिकारिक शेड्यूल 25 नवंबर की शाम को जारी किया जाएगा। यह वही दिन है जब भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गुवाहाटी टेस्ट का चौथा दिन खेला जाएगा। मैच के दिन का खेल लगभग चार बजे खत्म होने के बाद, शाम 6:30 बजे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर शेड्यूल का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा। चैनल ने सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा भी कर दी है, जिससे क्रिकेट फैन इस दिन का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

A schedule reveal like never before! 😍 Join us with @ImRo45, @Angelo69Mathews, @surya_14kumar, & @ImHarmanpreet
for the grand unveiling of the ICC #T20WorldCup 2026 fixtures! 🔥 pic.twitter.com/1uDUiGAuMV
— Star Sports (@StarSportsIndia) November 24, 2025

भारत में इन पाँच स्टेडियम पर हो सकते हैं मुकाबले

मिल रही शुरुआती जानकारी के अनुसार, भारत की तरफ से पाँच बड़े स्टेडियमों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। इनमें अहमदाबाद, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई और मुंबई शामिल हैं। इन सभी वेन्यू में अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए बेहतरीन सुविधाएं मौजूद हैं। वहीं श्रीलंका की तरफ से कोलंबो और कैंडी को मेजबानी के लिए चुना जा सकता है। हालांकि इस पर अंतिम मुहर आईसीसी की ओर से लगनी बाकी है।

20 टीमों वाला अब तक का सबसे बड़ा टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप 2026 बड़े फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस बार कुल 20 टीमें मैदान में उतरेंगी। इसके लिए चार ग्रुप बनाए जाएंगे और हर ग्रुप में पाँच-पाँच टीमें शामिल होंगी। माना जा रहा है कि टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होकर 8 मार्च तक चलेगा। लगभग एक महीने तक रोजाना मुकाबले होंगे और 8 मार्च को नई विश्व चैंपियन टीम सामने होगी।

ये भी पढ़ें: KL Rahul के हाथ में वनडे कमान, SA सीरीज में कप्तानी का इम्तिहान! एक नजर पिछले रिकॉर्ड पर

शेड्यूल लॉन्च में दिख सकते हैं बड़े स्टार खिलाड़ी

स्टार स्पोर्ट्स की ओर से साझा किए गए प्रमोशनल पोस्ट से संकेत मिल रहा है कि शेड्यूल लॉन्च इवेंट में टीम इंडिया के बड़े चेहरे जैसे रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और हरमनप्रीत कौर भी शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा श्रीलंका के पूर्व कप्तान एंजेलो मैथ्यूज की मौजूदगी की भी संभावना है।

T20 world cup 2026 schedule announcement live streaming date time

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 24, 2025 | 09:53 PM

Topics:  

  • Cricket News
  • ICC T20 World Cup
  • Sports News

सम्बंधित ख़बरें

1

आज का दिन ऋषभ पंत के नाम! बने थे IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी, क्या इस बार टूटेगा 27 करोड़ का रिकॉर्ड?

2

विश्व विजेता भारत: कबड्डी में लहराया तिरंगा, 30 दिन के अंदर देश की झोली में 3 वर्ल्ड कप खिताब!

3

गोल्डन गर्ल नूपुर का भिवानी में भव्य स्वागत! अब नजर कॉमनवेल्थ और एशियन गेम्स पर

4

Marco Jansen के ‘सिक्स’ से भारत पर मंडराया हार का खतरा, 25 साल बाद दोहराया SA के दिग्गज का कारनामा!

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.