‘दबाव में बेहतर…’, T20 World Cup 2026 से बाहर होने के बाद पाकिस्तान के कप्तान का बड़ा बयान
Salman Ali Agha: टी20 विश्व कप 2026 से बाहर होने के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने टीम के खराब प्रदर्शन को स्वीकार किया। पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव और सीनियर खिलाड़ियों पर फैसला संभव है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सलमान अली आगा (फोटो-सोशल मीडिया)
Pakistan Captain Salman Ali Agha: पाकिस्तान क्रिकेट टीम टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गई है। शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ हुए मैच में 5 रन से जीत दर्ज करने के बावजूद पाकिस्तान सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी। पाकिस्तान से बेहतर रन रेट की वजह से न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। श्रीलंका के खिलाफ मैच के बाद पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने माना कि उनकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में निराशाजनक खेल दिखाया।
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आगा ने कहा, “अगर पूरे टूर्नामेंट को देखें तो हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। हमारा मध्यक्रम लगातार संघर्ष करता रहा और हम अपने रनों के लिए साहिबजादा फरहान पर बहुत ज्यादा निर्भर रहे। अन्य बल्लेबाज उनका साथ नहीं दे सके। जबकि आईसीसी इवेंट्स में हमेशा दबाव होता है। हमें दबाव में बेहतर फैसले लेने की जरूरत है। लेकिन हमने जो फैसले लिए वो सही नहीं थे।”
टीम को आत्ममंथन की जरूरत
आगा ने कहा कि फिलहाल वह कोई भावनात्मक फैसला नहीं करेंगे, लेकिन यह साफ है कि टीम को आत्ममंथन की सख्त जरूरत है। फरहान ने विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी की और एक विश्व कप में सर्वाधिक रन बनाने के विराट कोहली के रिकॉर्ड को तोड़ा। फरहान ने 2 शतक सहित 383 रन बनाए। शादाब खान छह पारियों में 118 रन बनाकर टीम के दूसरे सफल बल्लेबाज रहे।
सम्बंधित ख़बरें
PoK में प्रदर्शनकारियों की मौत पर बढ़ा तनाव, JAAC ने 23 जुलाई को बड़े आंदोलन का किया ऐलान
पहले बताओ कारगिल में कितने मरे… पाकिस्तानी मौलाना ने आसिम मुनीर की निकाली हेकड़ी, कुरेदा 27 साल पुराना जख्म
श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान महिला टीम का ऐलान, जानिए कौन संभालेगा T20 और वनडे टीमों की कमान
आंतकी गुटों को संरक्षण दे रहा पाकिस्तान, दक्षिण एशिया में बढ़ सकती है अस्थिरता; MEMRI की रिपोर्ट में बड़ा दावा
इन सवालों को देना होगा जवाब
खराब फॉर्म के बावजूद बाबर आजम को लगातार मौका, फखर जमान और अबरार अहमद को लगातार और पर्याप्त मौका न मिलना, गेंदबाजों का सही इस्तेमाल न हो पाना, और बल्लेबाजी क्रम का सही न होना, ये ऐसे सवाल हैं जो पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट और कप्तान आगा से पूछे जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: साहिबजादा फरहान ने रचा इतिहास, T20 World Cup के एक एडिशन में दो शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने
कई सीनियर खिलाड़ियों की हो सकती है छुट्टी
एक रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी विश्व कप में पाकिस्तान के प्रदर्शन से नाराज हैं। नकवी सलमान आगा को पाकिस्तान टी20 टीम की कप्तानी से हटा सकते हैं। इसके अलावा, बाबर आजम, उस्मान खान, शादाब खान और सलमान आगा के टी20 करियर पर भी कोई निर्णय लिया जा सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, हेड कोच माइक हेसन ने सलाह दी है कि पाकिस्तान को कुछ सीनियर खिलाड़ियों से आगे बढ़ते हुए युवा प्रतिभाओं में निवेश करना चाहिए और मॉडर्न टी20 क्रिकेट की बदलती जरूरतों के अनुरूप टीम का पुनर्गठन करना चाहिए।
