हम सिर्फ हिस्सा लेने नहीं…रोमांचक मुकाबले में हार के बाद दहाड़े नेपाल के कप्तान, बाकी टीमों को भी दी चेतावनी
Rohit Paudel: टी20 विश्व कप 2026 में इंग्लैंड से करीबी हार के बावजूद नेपाल कप्तान रोहित पौडेल ने टीम के जज्बे की तारीफ की। नेपाल ने 184 रन के जवाब में 180 रन बनाकर सभी को प्रभावित किया।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रोहित पौडेल और हैरी ब्रूक (फोटो-सोशल मीडिया)
Nepal Captain Rohit Paudel: टी20 विश्व कप 2026 में रविवार को मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। नेपाल क्रिकेट टीम ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इंग्लैंड के खिलाड़ियों के चेहरे की हंसी आखिरी गेंद तक उड़ायी थी। सैम करन की आखिरी ओवर में की गई सूझबूझ भरी गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने मैच बेशक 4 विकेट से जीत लिया, लेकिन नेपाल ने अपने प्रदर्शन से बता दिया कि उसे हल्के में लेने की भूल कोई भी टीम न करे।
मैच के बाद नेपाल क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित पौडेल ने कहा, “लड़कों ने अपना सब कुछ झोंक दिया। मुझे उन पर बहुत गर्व है। नतीजा हमारे पक्ष में नहीं गया, लेकिन कोशिश के हिसाब से हमने खेल के हर विभाग में अपना शत प्रतिशत दिया। आखिरी ओवर में सैम करन ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। हम वहां से सुधार करेंगे। हमें एक टीम के तौर पर अपना 100 प्रतिशत देना होगा।”
हम सिर्फ हिस्सा लेने नहीं जीतने भी आए है
रोहित ने कहा कि हम इस विश्व कप में सिर्फ हिस्सा लेने नहीं जीतने भी आए हैं। हम किसी भी टीम को हल्के में नहीं लेंगे। अपने देश के क्रिकेट फैंस के बारे में रोहित ने कहा कि वे बहुत पैशनेट हैं। पूरा काठमांडू, नेपाल, हमें सपोर्ट करने के लिए यहां आया था। मुझे लगता है कि पूरे नेपाल को हम पर गर्व होगा। वहीं मैच के बाद इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने भी नेपाल क्रिकेट टीम के प्रदर्शन की प्रशंसा की।
सम्बंधित ख़बरें
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
Nepal Tea Dispute: सीमा पर फंसी 13 लाख किलो चाय, सख्त टेस्टिंग से नेपाली फैक्ट्रियों पर लगा ताला
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
ब्रूक ने नेपाल टीम के लिए क्या कहा?
ब्रूक ने कहा, “यह बिल्कुल भी आसान नहीं था, शुक्र है हम जीत गए। उन्होंने बहुत अच्छा खेला, और बहुत सी टीमें आदिल राशिद को इस तरह नहीं लेतीं, जिस तरह उन्होंने खेला। मैं उन्हें बाकी कॉम्पिटिशन के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”
यह भी पढ़ें: T20 World Cup में जोस बटलर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
मुकाबले का हाल
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जैकब बेथेल के 55, हैरी ब्रूक के 53, और विल जैक्स के नाबाद 39 रन की बदौलत 7 विकेट पर 184 रन बनाए थे। नेपाल की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 180 रन बना सकी और मैच 4 रन से हार गई। नेपाल को आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे, लेकिन 5 रन ही बने और टीम को 4 रन से हार का सामना करना पड़ा।
