Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान…कब तक कर सकते हैं बदलाव? जानें क्या है ICC का नियम

T20 World Cup 2026: बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय स्क्वाड की घोषणा कर दी है। यह विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होगा।

  • By अर्पित शुक्ला
Updated On: Dec 20, 2025 | 02:31 PM

भारतीय टीम

Follow Us
Close
Follow Us:

Indian Team for T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम की आधिकारिक घोषणा हो गई है। यह विश्व कप भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा, जो टीम इंडिया के लिए अपने खिताब डिफेंड करने का शानदार मौका है। साल 2024 में चैंपियन बनने के बाद अब भारतीय टीम सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में नए जोश और बदले हुए रूप में मैदान पर उतरने को तैयार है। हालांकि, आज घोषित की गई स्क्वाड शुरुआती मानी जाएगी, क्योंकि आईसीसी के नियम आगे चलकर टीम में बदलाव की अनुमति देते हैं।

आईसीसी के नियम क्या कहते हैं?

आईसीसी के दिशानिर्देशों के अनुसार, किसी भी बड़े टूर्नामेंट से कम से कम एक महीना पहले सभी टीमों को अपने अंतिम 15 सदस्यीय स्क्वाड की सूची जमा करनी होती है। चूंकि टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है, इसलिए सभी देशों के लिए जनवरी की शुरुआत तक अपनी प्रारंभिक टीम सौंपना जरूरी है। बीसीसीआई आज 15 खिलाड़ियों के नामों का ऐलान करेगा, लेकिन चयन समिति के पास तय समयसीमा तक इनमें बदलाव करने का पूरा अधिकार रहेगा।

7 जनवरी तक बदलाव की छूट

विश्व कप 7 फरवरी से शुरू होना है, यानी आईसीसी नियमों के तहत 7 जनवरी 2026 तक बीसीसीआई बिना किसी अतिरिक्त अनुमति के अपने स्क्वाड में संशोधन कर सकता है। इस दौरान अगर किसी खिलाड़ी की फॉर्म गिरती है या टीम संतुलन में कमी दिखती है, तो चयनकर्ता बदलाव कर सकते हैं।

हालांकि, 7 जनवरी के बाद किसी भी परिवर्तन के लिए बीसीसीआई को आईसीसी की तकनीकी समिति से मंजूरी लेनी होगी। आमतौर पर डेडलाइन के बाद बदलाव केवल गंभीर चोट की स्थिति में ही संभव होते हैं, जिसके लिए मेडिकल रिपोर्ट जरूरी होती है।

घरेलू मैदान पर खिताब बचाने की चुनौती

डिफेंडिंग चैंपियन होने और घरेलू परिस्थितियों में खेलने के कारण इस बार भारतीय टीम पर अतिरिक्त दबाव रहेगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के संन्यास के बाद यह पहला बड़ा आईसीसी टूर्नामेंट होगा, जिसमें टीम इंडिया इनके बिना उतरेगी।

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल की हुई छुट्टी; ईशान किशन की वापसी

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उपकप्तान), वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा।

T20 world cup 2026 indian team announce know until when changes can be made icc rules

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Dec 20, 2025 | 02:31 PM

Topics:  

  • ICC
  • Indian Cricket Team
  • Latest News
  • T20 World Cup 2026

सम्बंधित ख़बरें

1

शुभमन की वजह से ईशान को मिला अभयदान, गिल ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी; जानें कैसे हुआ उलटफेर

2

T20 World Cup 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शुभमन गिल की हुई छुट्टी; ईशान-रिंकू की वापसी

3

नीतीश कुमार के हिजाब कांड पर भड़कीं बसपा सुप्रीमो मायावती, बताया बेदह दुखद

4

3 लाख सैलरी, मनचाही पोस्टिंग…नीतीश ने जिस महिला का खींचा था हिजाब उसे झारखंड सरकार ने दिया ऑफर

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.