अहमदाबाद में होटल और ड्रेसिंग रूम वाला ‘टोटका’ जिताएगा वर्ल्ड कप? फाइनल से पहले टीम इंडिया ने लिया बड़ा फैसला
IND vs NZ Dressing Room: फाइनल मुकाबले से पहले टीम के होटल और स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में बदलाव किया गया है। जिससे 'जिंक्स' या नकारात्मक इतिहास को ब्रेक किया जा सके।
- Written By: अर्पित शुक्ला
अहमदाबाद का होटल (Image- Social Media)
Ahmedabad T20 World Cup 2026 Final: क्रिकेट प्रेमियों के लिए लंबे इंतजार के बाद आखिरकार वह पल आने वाला है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मुकाबला अब कुछ ही घंटे दूर है। यह हाई वोल्टेज मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारतीय टीम का यह मैदान उनके लिए यादगार और चुनौतीपूर्ण दोनों रहा है। 2023 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला भी यही खेला गया था, जहां टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इस बार ब्लू टीम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाहती और इसलिए मैच से पहले एक खास टोटका अपनाया गया है।
होटल और ड्रेसिंग रूम में बदलाव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया ने होटल और स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में बदलाव किया है। इस बदलाव का मकसद पिछले नकारात्मक अनुभव या ‘जिंक्स’ को तोड़ना है। जिस ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल विपक्षी टीम करती थी, अब भारतीय टीम उसे इस्तेमाल करेगी। ‘होम’ ड्रेसिंग रूम अब विपक्षी टीम को दिया गया है। 2023 वर्ल्ड कप के दौरान जिस होटल में खिलाड़ी रुके थे, वहां भी इस बार बदलाव किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
बिना समझौते के नहीं खुलेगा होर्मुज स्ट्रेट…ट्रंप का दावा, घुटनों पर है Iran, परमाणु हमले पर कही ये बड़ी बात
आज की ताजा खबर 24 अप्रैल: होर्मुज स्ट्रेट तब खुलेगा जब कोई समझौता हो जाएगा: ट्रंप
नशा मुक्त होगा जम्मू-कश्मीर! ड्रग तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर, कई अवैध ढांचे किए ध्वस्त, देखें VIDEO
हवा में सेल्फी लेना पड़ा भारी, इस देश ने लगाया अपने पायलट पर 55 लाख का जुर्माना, जानें क्या है पूरा मामला
चंद्र ग्रहण और प्रैक्टिस का असर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम ने मुंबई में प्रैक्टिस की शुरुआत चंद्र ग्रहण की वजह से 45 मिनट देरी से की थी। फैंस इसको भी टीम की स्पिरिचुअल सोच और रणनीति से जोड़कर देख रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 2023 का जख्म फिर हरा होगा या आएगी आईसीसी ट्रॉफी? अहमदाबाद में पिच को लेकर अंदरखाने क्या चल रहा!
बता दें कि अहमदाबाद में टीम इंडिया का रिकॉर्ड शानदार है। इंटरनेशनल लेवल पर यहां टीम इंडिया ने 47 मैच खेले, जिसमें 26 जीत और 14 हार शामिल हैं। टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में यहां 10 मैच खेले गए, जिनमें भारत ने 7 जीत और 3 हार दर्ज की। इस तरह टी20 इंटरनेशनल में यहां भारतीय टीम का जीत प्रतिशत 70 है।
