T20 World Cup 2026 के फाइनल के लिए ICC ने ऑफिशियल लिस्ट जारी की, जानें कौन करेगा खिताबी मुकाबले में अंपायरिंग
T20 World Cup 2026: इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में ऑन-फील्ड अंपायर होंगे। फाइनल 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
रिचर्ड इलिंगवर्थ (फोटो-सोशल मीडिया)
India vs New Zealand, Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। यह खिताबी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए आईसीसी ने ऑफिशियल और ऑन फील्ड अंपायर की घोषणा कर दी है।
इंग्लैंड के रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ को टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल के लिए ऑन फील्ड अंपायर बनाया गया है। इलिंगवर्थ का यह लगातार दूसरा T20 वर्ल्ड कप फाइनल होगा, इससे पहले उन्होंने 2024 के फाइनल में अंपायरिंग की थी। जिसमें भारत ने बारबाडोस में साउथ अफ्रीका को सात रन से हराया था। इलिंगवर्थ ने हाल ही में कई हाई-प्रोफाइल मैचों में अंपायरिंग की है, जिसमें 2023 मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप फाइनल और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल भी शामिल हैं।
पहली बार फाइनल में अंपायरिंग करेंगे व्हार्फ
दूसरी ओर, व्हार्फ अपने पहले सीनियर वर्ल्ड कप फाइनल में अंपायरिंग करेंगे। इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज व्हार्फ ने पिछले साल ICC एलीट पैनल ऑफ अंपायरों में शामिल होने से पहले 2022 विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2023 मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप में अंपायरिंग की थी। दोनों ने बुधवार को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में साउथ अफ्रीका पर न्यूज़ीलैंड की नौ विकेट से हुई सेमीफाइनल जीत में भी अंपायरिंग की थी।
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
भारत ने बांग्लादेश को एकतरफा मुकाबले में दी मात, सेमीफाइनल की उम्मीद बरकरार, अब ऑस्ट्रेलिया से होगा महामुकाबला
T20 WC IND W vs AUS W: कोच शेली निट्स्के को उम्मीद, भारत के खिलाफ मैच के लिए फिट हो सकती हैं फोएबे लिचफील्ड
अल्लाहुद्दीन पालेकर होंगे थर्ड अंपायर
साउथ अफ्रीका के अल्लाहुद्दीन पालेकर थर्ड अंपायर होंगे, जबकि इंग्लैंड के ही एड्रियन होल्डस्टॉक फोर्थ अंपायर होंगे। एंडी पायक्रॉफ्ट मैच रेफरी होंगे। पालेकर, जो मार्च 2025 में व्हार्फ के साथ एलीट पैनल में शामिल हुए थे, इस टूर्नामेंट में छह मैचों में रेफरी रह चुके हैं। इस फाइनल में टॉप रैंक वाली भारतीय टीम, जो लगातार दूसरा मेन्स टी20 वर्ल्ड कप टाइटल जीतने की कोशिश कर रही है। भारतीय टीम का सामना मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली मजबूत न्यूजीलैंड टीम से होगा।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करेंगे रिकी मार्टिन, IND vs NZ मैच से पहले होगी प्रस्तुति
T20 वर्ल्ड कप फाइनल के लिए ऑफ़िशियल
- ऑन-फ़ील्ड अंपायर: रिचर्ड इलिंगवर्थ और एलेक्स व्हार्फ
- थर्ड अंपायर: अल्लाहुद्दीन पालेकर
- फोर्थ अंपायर: एड्रियन होल्डस्टॉक
- मैच रेफरी: एंडी पायक्रॉफ्ट
टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में लगातार मेन्स टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनने और अपनी सरजमीं पर ट्रॉफी उठाने की कोशिश करेगी। वहीं, न्यूजीलैंड फिन एलन के सेमीफाइनल में 33-बॉल सेंचुरी की मदद से उत्साहित है और अपना पहला मेन्स टी20 वर्ल्ड कप टाइटल जीतने का लक्ष्य लेकर फाइनल में उतरेगी।
