-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- T20 World Cup 2026 Final India Vs New Zealand Playing Xi And Toss
IND vs NZ Final: टॉस जीतकर फंसे मिचेल सैंटनर, टॉस हारने के बाद भारत के जीत की संभावना बढ़ी, जानिए कैसे?
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
India vs New Zealand: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड से है। टॉस के समय ही चर्चा है कि अगर टीम इंडिया को अनुकूल फैसला मिला तो उसकी जीत की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है।

टॉस के वक्त सूर्यकुमार यादव और मिचेल सेंटनर (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs NZ T20 World Cup 2026 Final: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का वह पल आ चुका है जिसका क्रिकेट फैंस को पिछले एक महीने से इंतजार था। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने हैं। इस हाईवोल्टेज मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के इस फैसले के बाद माना जा रहा है कि टीम इंडिया के लिए मैच की स्थिति थोड़ी अनुकूल हो सकती है।
दरअसल कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस पिच पर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को फायदा मिल सकता है। ऐसे में न्यूजीलैंड के पहले गेंदबाजी करने के फैसले से भारत के पास बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका रहेगा।
पहले बल्लेबाजी से भारत को क्यों मिल सकता है फायदा?
इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करना टीम इंडिया के लिए फायदेमंद माना जा रहा है। इसकी सबसे बड़ी वजह पिच की प्रकृति है। नरेंद्र मोदी स्टेडियम की यह पिच मिक्स्ड सॉइल यानी लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से तैयार की गई है। ऐसी पिच पर आमतौर पर बल्लेबाजों को अच्छी मदद मिलती है और गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है। यह पिच कुछ हद तक उसी तरह की मानी जा रही है जैसी मुंबई में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में थी। उस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।
सम्बंधित ख़बरें
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Nitish Kumar Reddy Injury Update: क्या भारत-इंग्लैंड वनडे सीरीज खेल पाएंगे ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी?
वेस्टइंडीज को रौंदकर 8वीं बार फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, फाइनल खेलने पर कप्तान ने दिया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि भारतीय बल्लेबाज फाइनल में भी इसी तरह की आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने की कोशिश करेंगे, जिससे न्यूजीलैंड पर दबाव बनाया जा सके।
कप्तान सूर्या भी चाहते थे पहले बल्लेबाजी
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव भी इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने के पक्ष में थे। टॉस के बाद उन्होंने कहा कि बड़े मैचों में बोर्ड पर रन लगाना हमेशा टीम के लिए फायदेमंद रहता है। टॉस के बाद कप्तान सूर्या ने कहा कि “पहले बल्लेबाजी करने में हमें खुशी है क्योंकि हम अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। सेमीफाइनल या फाइनल जैसे बड़े मुकाबलों में बोर्ड पर रन बनाना हमेशा अच्छा होता है। मैदान पूरी तरह तैयार दिख रहा है और हमें उम्मीद है कि हम उन्हें कड़ी टक्कर देंगे। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।”
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, भारत पहले करेगी बल्लेबाजी; ऐसी है दोनों टीमों की-11
फाइनल के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह।
न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रविंद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी।
T20 world cup 2026 final india vs new zealand playing xi and toss
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
Jul 02, 2026 | 11:46 AMमुंबई विश्वविद्यालय पेपर लीक मामला: ABVP का कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन, CID जांच की मांग की
Jul 02, 2026 | 11:46 AMफुटबॉल में पहली बार महासंग्राम: आमने-सामने होंगे 41 साल के रोनाल्डो और 40 के लुका मोड्रिक
Jul 02, 2026 | 11:40 AMस्मार्ट सिटी या बदहाल शहर: आगरा में लोगों ने घरों पर लगाए ‘मकान बिकाऊ’ के पोस्टर, विकास मॉडल पर उठे सवाल
Jul 02, 2026 | 11:39 AMनागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
Jul 02, 2026 | 11:38 AMअकोलो में मध्यरात्रि की बाढ़ से मची तबाही;पठार नदी का पानी घुसा गांवों में, खेतों में मलबे से बुआई संकट में!
Jul 02, 2026 | 11:33 AMनरीमन प्वाइंट से कफ परेड तक नई कोस्टल रोड पर काम शुरू; 20 मिनट का सफर 5 मिनट में होगा पूरा, ट्रैफिक से राहत
Jul 02, 2026 | 11:33 AMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














