J&K CM उमर अब्दुल्ला ने आकिब नबी को दी बधाई, टेस्ट टीम में चयन को बताया जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का पल

Omar Abdullah Statement: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भारतीय टेस्ट टीम में चुने गए तेज गेंदबाज आकिब नबी को बधाई दी और इसे प्रदेश के लिए गर्व का पल बताया।
J&K CM Omar Abdullah congratulated Aquib Nabi
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Omar Abdullah Congratulates Auqib Nabi: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में चुने गए तेज गेंदबाज आकिब नबी को बधाई दी है। उन्होंने इसे जम्मू-कश्मीर के लिए गर्व का क्षण बताते हुए कहा कि आकिब की उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी और ये दिखाती है कि जम्मू-कश्मीर से लगातार प्रतिभाशाली खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

सीएमओ का आधिकारिक संदेश

मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी संदेश में कहा गया, 'मुख्यमंत्री ने श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने पर क्रिकेटर आकिब नबी को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि उनका चयन जम्मू-कश्मीर के लिए बेहद गर्व की बात है और ये प्रदेश के अनगिनत युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का काम करेगा।

मुख्यमंत्री ने आकिब को अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि वो इस मौके का पूरा फायदा उठाएंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।'

बुमराह का मिला स्थान

आकिब नबी को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। उन्हें चोटिल तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के स्थान पर श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम में जगह मिली है। इस चयन के साथ ही आकिब नबी जम्मू-कश्मीर से भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए हैं।

घरेलू क्रिकेट में आकिब नबी का प्रदर्शन लगातार शानदार रहा है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में 60 विकेट लेकर इतिहास रचा था और जम्मू-कश्मीर को पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। पूरे टूर्नामेंट में उनकी गेंदबाजी टीम की सबसे बड़ी ताकत साबित हुई और उनके दमदार प्रदर्शन ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा।

J&K CM Omar Abdullah congratulated Aquib Nabi
Ind vs SL Test Series: अगस्त में श्रीलंका दौरे पर जाएगी टीम इंडिया, शेड्यूल जारी; जानें कब और कहां होंगे मैच!

जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी बने

इससे पहले परवेज रसूल और उमरान मलिक भारत के लिए सीमित ओवरों के प्रारूप में खेल चुके हैं, लेकिन आकिब नबी भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। ये उपलब्धि प्रदेश के क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ती है।

आकिब हाल ही में भारत ए टीम के साथ श्रीलंका दौरे पर भी गए थे, जहां उन्होंने दो प्रथम श्रेणी मुकाबलों में कुल छह विकेट अपने नाम किए। उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें सीनियर भारतीय टेस्ट टीम में मौका दिया।

Navbharat Live
navbharatlive.com