‘देशद्रोही शर्म करो…’ सूर्यकुमार यादव ने Asia Cup से पहले कर दी बड़ी गलती? फैंस का फूटा गुस्सा
Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप से ठीक पहले टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसके बाद फैंस उनको सोशल मीडिया पर जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
सूर्यकुमार यादव (फोटो- सोशल मीडिया)
Suryakumar Yadav shaking hands Mohsin Naqvi: बीते मंगलवार 9 सितंबर को एशिया कप 2025 की शुरुआत हो गई। टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अफगानिस्तान और हांगकांग के बीच खेला गया। इस मुकाबले में अफगान टीम ने हांगकांग को 94 रन के बड़े अंतर से शिकस्त दी। वहीं, टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ करने वाली है।
एशिया कप 2025 के पहले दिन इसमें भाग लेने वाली सभी टीमों के कप्तानों की प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस उनके लिए ‘देशद्रोही’ और शर्म करो जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर सूर्या को फैंस के गुस्से का भरपूर सामना करना पड़ रहा है।
सूर्या पर फैंस का फूटा गुस्सा
अफगानिस्तान और हांगकांग के मुकाबले से ठीक पहले दुबई में सभी कप्तानों की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इस दौरान कप्तानों से सवाल पूछे गए। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद सूर्यकुमार यादव को पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी के साथ हाथ मिलाते देखा गया। इसके बाद ये वीडियो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
मलेशिया के PM के सामने भिड़ेंगे संग्राम सिंह और आबिद अली? भारत-पाक की ऐतिहासिक फाइट पर टिकी नजरें
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ दीप्ति का ऐतिहासिक ‘पंजा’, Women’s T20 World Cup में 5 विकेट लेकर बनाया रिकॉर्ड
INDW Vs PAKW: T20 वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 64 रनों से रौंदा, दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट लेकर रचा इतिहास
IND-W vs PAK-W: पाकिस्तान के खिलाफ भारत ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
सूर्यकुमार यादव को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष के साथ हाथ मिलाते देख भारतीय फैंस को गुस्सा आया। अब वो सूर्यकुमार यादव को ‘देशद्रोही’ बता रहे हैं। वहीं, कुछ फैंस सूर्यकुमार यादव के लिए ‘शर्म करो’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। आइए फैंस के कुछ ऐसे ही ट्वीट पर एक नजर डालते हैं।
Captain Suryakumar Yadav handshake with Pakistan’s interior minister Mohsin Naqvi who recently given India a threat after Operation Sindoor. I don’t know how these people see their faces in mirror. They kill our innocent people & here we are handshaking with them. Shameful!! pic.twitter.com/QXZCHpMmcb — Rajiv (@Rajiv1841) September 9, 2025
Deshdrohi Surya Kumar#AsiaCup #SuryaKumarYadav pic.twitter.com/tc7U74cVU5 — Sultan Khan (@MainHoonSultan7) September 9, 2025
suryakumar yadav 🤬 pic.twitter.com/oto7FK9evo — desi sigma (@desisigma) September 9, 2025
14 सितंबर को है मुकाबला
एशिया कप में टीम यूएई के बाद टीम इंडिया का दूसरा मुकाबला 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होगा। इस मैच पर पूरे विश्व क्रिकेट की नजर है। इस मैच से पहले दोनों देशों के फैंस में काफी आक्रोश देखा जा रहा है। इसके पीछे का कारण पहलगाम आतंकी हमला है। इसके बाद से दोनों देशों के रिश्तों में काफी खटास देखने को मिली है।
