टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, पत्नी देविशा ने बेटी को दिया जन्म, देखें तस्वीर
Suryakumar Yadav Baby Girl: सूर्यकुमार यादव पिता बने हैं। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में अब सूर्या 10 मई को RCB के खिलाफ होने वाले आईपीएल मुकाबले से बाहर रह सकते हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला
टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी (Image- Social Media)
Suryakumar Yadav Welcomes Baby Girl: भारतीय टी20 टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस (MI) के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। सूर्यकुमार यादव पिता बने हैं। उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में अब सूर्या 10 मई को RCB के खिलाफ होने वाले आईपीएल मुकाबले से बाहर रह सकते हैं।
बता दें कि सूर्या ने ने ये खुशखबरी खुद शेयर करते हुए अपने X अकाउंट पर लिखा, खिलखिलाती हंसी, प्यार भरी झप्पी और सपनों को साकार करते हुए, हम अपनी बेबी गर्ल का स्वागत करते हैं।
With giggles, bows, and dreams to unfurl- we welcome our baby girl 🩷🧿 pic.twitter.com/NlvE2tJdJw — Surya Kumar Yadav (@surya_14kumar) May 7, 2026
सम्बंधित ख़बरें
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
झारखंड प्रीमियर लीग: छोटा नागपुर रॉयल्स बनी चैंपियन, फाइनल मुकाबले में जमशेदपुर स्टीलर्स को 7 विकेट से हराया
Women’s T20 World Cup 2026: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ जारी, पाकिस्तान को एकतरफा मुकाबले में 113 रनों से रौंदा
T20 वर्ल्ड कप के बीच ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर! इस भारतीय खिलाड़ी ने हासिल किया नंबर-1 का ताज
बता दें कि सूर्यकुमार यादव मुंबई टीम के साथ रायपुर के लिए रवाना नहीं हुए हैं और फिलहाल वो परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। IPL 2026 में मुश्किल दौर से गुजर रहे सूर्यकुमार के निजी जिंदगी में बेहद खास पल है। गुरुवार को वह पिता बने हैं और उनके घर बेटी का जन्म हुआ है।
सूर्यकुमार यादव खराब फॉर्म से जूझ रहे
बता दें कि मैदान पर सूर्या का प्रदर्शन इस सीजन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन ये खुशखबरी स्टार बल्लेबाज लिए राहत लेकर आई है। एक वक्त में दुनिया के सबसे खतरनाक टी20 बल्लेबाजों में से एक माने जाने जाने वाले सूर्यकुमार यादव मौजूदा आईपीएल सीजन में लय में नहीं नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक 10 मुकाबलों में महज 195 रन बनाए और इस दौरान उनका औसत सिर्फ 19.50 का रहा।
यह भी पढ़ें- टीम इंडिया में वैभव सूर्यवंशी की एंट्री! इस खतरनाक टीम के सामने मिल सकता है मौका, BCCI ने किया ऐलान
हार्दिक भी टीम से बाहर
बता दें कि पिछले मुकाबले में हार्दिक पंड्या की गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने मुंबई टीम की कप्तानी भी की थी। ऐसे में अगर सूर्या आरसीबी के खिलाफ नहीं खेलते हैं, तो टीम को बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी में भी बड़ा झटका लग सकता है। मुंबई इंडियंस की पहले ही पॉइंट्स टेबल में खराब स्थिति है। ऐसे में सूर्या जैसे अनुभवी बल्लेबाज़ का बाहर रहना टीम के लिए मुश्किल खड़ा कर सकता है।
