IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव ने MS Dhoni को छोड़ा पीछे, इस मामले में तोड़ा 'थाला' का बड़ा रिकॉर्ड

Suryakumar Yadav Record: सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एमएस धोनी का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा। साथ ही टी20 में छक्कों के मामले में भी एक नया रिकॉर्ड बनाया।
IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव ने MS Dhoni को छोड़ा पीछे, इस मामले में तोड़ा 'थाला' का बड़ा रिकॉर्ड
सूर्यकुमार यादव और महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Suryakumar Yadav Breaks MS Dhoni's Record in T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 29 अक्टूबर को कैनबरा में खेला गया, जो बारिश की भेंट चढ़ गया। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। भारतीय टीम ने शानदार शुरुआत की और 9.4 ओवर में 97/1 का स्कोर बनाया। इस दौरान शुभमन गिल 20 गेंदों पर 37 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव 24 गेंदों पर 39 रन बनाकर क्रीज पर टिके रहे।

सूर्यकुमार यादव का शानदार प्रदर्शन

बारिश की वजह से मैच भले ही पूरा नहीं हो सका, लेकिन सूर्यकुमार यादव ने अपनी पारी से सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने इस मुकाबले में दो बेहतरीन छक्के लगाए और अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में 150 छक्कों का आंकड़ा भी छू लिया। इस उपलब्धि के साथ ही उन्होंने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया।

धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

सूर्यकुमार यादव ने टी20 इंटरनेशनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने साल 2007 से 2019 के बीच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 17 मैचों की 15 पारियों में 313 रन बनाए थे। वहीं, सूर्या ने सिर्फ 10 मैचों में 36.55 की औसत से 329 रन बनाकर धोनी को पछाड़ दिया।

चौथे स्थान पर पहुंचे सूर्या

सूर्यकुमार यादव अब भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इस रिकॉर्ड से एमएस धोनी एक पायदान नीचे खिसककर पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस शानदार प्रदर्शन से सूर्या ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टी20 फॉर्मेट के बादशाह हैं।

भारत के ओर से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी वर्ष मैच पारियां नाबाद रन सर्वोच्च स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट शतक अर्धशतक चौके छक्के
विराट कोहली (IND) 2012–2024 23 22 6 794 90* 49.62 557 142.54 8 60 2
रोहित शर्मा (IND) 2007–2024 23 20 3 484 92 28.47 322 150.31 4 39 1
शिखर धवन (IND) 2013–2020 14 13 1 347 76 28.91 249 139.35 2 40
सूर्यकुमार यादव (IND) 2022–2025 10* 10 1 329 80 36.55 192 171.35 2 27 1
महेंद्र सिंह धोनी (IND) 2007–2019 17 15 7 313 48* 39.12 279 112.18

ये भी पढ़ें:

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के तेज अंदाज में 39 रन इस बात की गवाही देर रहे हैं कि अब वो अपनी खराब फॉर्म से वापस अच्छी फॉर्म में लौट चुके हैं। एशिया कप 2025 में उनका बल्ला खामोश रहा। वो इस टूर्नामेंट के 7 मुकाबलों में अर्शशतकीय पारी खेलने में नाकामयाब रहे। जिसके बाद लगातार उनके फॉर्म पर सवाल खड़े हो रहे थे। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में सूर्यकुमार यादव ने अपने आलोचकों को करारा जवाब दे दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com