Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

KKR के लिए सुनील नारायण ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

सुनील नारायण ने कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वर्ल्ड टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने अभिषेक शर्मा को आउट करके यह कारनामा किया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 25, 2025 | 09:56 PM

सुनील नारायण (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 के 68वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के दिग्गज गेंदबाज सुनील नारायण ने इतिहास रच दिया है। सुनील नारायण टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। नारायण ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 1 विकेट लेते ही ये उपलब्धि हासिल कर ली।

सुनील नारायण ने अब कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए 210 विकेट ले लिए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के समित पटेल को पीछे छोड़ते हुए पुरुष टी20 क्रिकेट में किसी एक टीम के लिए सबसे ज़्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। पटेल ने पहले नॉटिंघमशायर के लिए 208 विकेट लेकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

नारायण ने हैदराबाद के खिलाफ दो विकेट चटकाए

सुनील नारायण ने अभिषेक शर्मा को आउट करके पहला विकेट लिया। उसके बाद उन्होंने हेड को आउट करके अपना दूसरा विकेट लिया। नारायण ने 4 ओवर में 42 रन देकर 2 विकेट चटकाए। उन्होंने शुरुआत के दो विकेट लिए।

सम्बंधित ख़बरें

वैभव सूर्यवंशी फिर चर्चा में…IPL के लिए उठाया बड़ा कदम, पिता बोले- फिलहाल अभी ये जरूरी

टीम इंडिया ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से नहीं मिलाया हाथ, रोहित ने सीधे लगा लिया गले, VIDEO से मचा बवाल

पाकिस्तान की अवाम को दोहरा झटका, इधर टीम इंडिया ने धोया, उधर शहबाज सरकार ने कर दी फिल्डिंग सेट

T20 World Cup 2026 में लगातार तीन जीत के साथ सुपर-8 में पहुंचा वेस्टइंडीज, नेपाल को 9 विकेट से रौंदा

पुरुष टी20 क्रिकेट में किसी टीम के लिए सबसे ज़्यादा विकेट

  • 210* – सुनील नारायण (कोलकाता नाइट राइडर्स)
  • 208 – समित पटेल (नॉटिंघमशायर)
  • 199 – क्रिस वुड (हैम्पशायर)
  • 195 – लसिथ मलिंगा (मुंबई इंडियंस)
  • 193 – डेविड पेन (ग्लूसेस्टरशायर)

आईपीएल में उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी मुंबई इंडियंस के दिग्गज तेज़ गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा हैं, जिन्होंने फ्रेंचाइज़ी के साथ अपने शानदार करियर के दौरान 195 विकेट चटकाए। मलिंगा लंबे समय तक लीग के सबसे सफल गेंदबाज़ों में शामिल रहे हैं। अब उन्होंने इस लीग से संन्यास ले लिया है।

हेनरिक क्लासेन ने शतक जड़कर रचा इतिहास, आईपीएल में ऐसा कारनामा करने वाले….

मुकाबले का हाल

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। टीम के धाकड़ खिलाड़ी हेनरिक क्लासेन ने 39 गेंदों पर नाबाद 105 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 छक्के और 7 चौके लगाए। उनके इस पारी के बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 278 रन बनाए। क्लासेन के अलावा ट्रेविस हेड ने 76, अभिषेक शर्मा ने 32, इशान किशन ने 29 और अनिकेत वर्मा ने 12 रन बनाए। कोलकाता के लिए नारायण ने 2 और वैभव अरोड़ा ने 1 विकेट चटकाए।

Sunil narine sets new record in t20s for most wickets for a single team

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 25, 2025 | 09:56 PM

Topics:  

  • Cricket
  • IPL
  • Kolkata Knight Riders
  • Sunrisers Hyderabad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.