विराट कोहली के रिकॉर्ड तोड़ शतक के बाद आया सुनील गावस्कर का रिएक्शन, बताया क्या है ‘रन-मशीन’ की ताकत
Sunil Gavaskar on Kohli Century: सुनील गावस्कर ने रांची में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट कोहली की सोची-समझी सेंचुरी की तारीफ की। उन्होंने यह भी बताया कि आखिरी क्यों हैं वो रन मशीन।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
विराट कोहली (फोटो-सोशल मीडिया)
Gavaskar breaks down Kohli’s masterclass vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने 17 रनों से जीत हासिल की। इस जीत में भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली का बड़ा योगदान रहा है। विराट कोहली ने पहले मैच में शतकीय पारी खेली है। इस पारी के बाद सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की सराहना की है।
भारत के पूर्व कप्तान और महान खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के अनुशासित और सोचे-समझे तरीके को सराहा है। कोहली ने रविवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान 135 रन की पारी खेली थी। भारत ने इस मुकाबले को अपने नाम करते हुए तीन मुकाबलों की सीरीज में 1-0 से लीड बनाई। कोहली को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
विराट कोहली ने 120 गेंदों में 11 चौकों और 7 छक्कों के साथ 135 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी के दम पर भारत ने 8 विकेट खोकर 349 रन बनाए, जिसके जवाब में साउथ अफ्रीकी टीम 49.2 ओवरों में 332 रन पर सिमट गई। कोहली की तकनीक और मिजाज पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा है कि भारत का यह करिश्माई खिलाड़ी इसलिए सफल होता है क्योंकि वह अपने खेल को किसी और से बेहतर समझता है।
सम्बंधित ख़बरें
फिर पकड़े गए किंग कोहली? जर्मन हसीना की फोटो पर किया लाइक, फैंस बोले- अब अनुष्का से कौन बचाएगा
IPL Orange Cap: ऑरेंज कैप अब विराट कोहली के पास, रनों के मामले में छोड़ा सबको पीछे
IND vs SA: टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका में अग्निपरीक्षा, 17 अप्रैल से 5 टी20 मैच, जानें हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
Virat Kohli ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा, T20 क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने
कोहली के बारे में सुनील गावस्कर ने क्या कहा?
गावस्कर ने जियोस्टार पर कहा कि वह (कोहली) उस तरह के बल्लेबाज हैं जो सीधे धमाका नहीं कर सकते। कुछ बल्लेबाज ऐसा कर सकते हैं, लेकिन कोहली अपने खेल को अच्छी तरह जानते हैं। वह जानते हैं कि यह उनकी ताकत नहीं है। उनकी ताकत कवर्स के ऊपर से शॉट मारना, स्ट्रेट ड्राइव और फ्लिक शॉट खेलना है। हां, वह कभी-कभी स्क्वायर-लेग या मिड-विकेट के ऊपर से बॉटम-हैंड फ्लिक खेलकर छक्का मारते हैं, यह बैटिंग करने का सबसे सुरक्षित तरीका है।
यह भी पढ़ें: सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तारीफ में पढ़े कसीदे, बताया वनडे क्रिकेट का सबसे महान खिलाड़ी
गावस्कर ने कोहली की विकेटों के बीच शानदार रनिंग का जिक्र किया है। गावस्कर ने कहा, “विकेटों के बीच रनिंग बहुत जरूरी है। सिंगल्स किसी भी फॉर्मेट में बैटिंग की जान होते हैं। आप सिंगल्स लेते रहें और आपकी पारी चलती रहे। भले ही दूसरे छोर पर बल्लेबाज जल्दी रन बनाना चाहते हों, कोहली टीम की जरूरत के हिसाब से बैटिंग करते हैं।”
वनडे सीरीज अपने नाम करने पर होगी भारत की नजरें
टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम करना चाहेगी। दोनों देशों के बीच वनडे सीरीज का अगला मुकाबला 3 दिसंबर को रायपुर में खेला जाना है। यह मुकाबला जीतकर भारतीय टीम वनडे सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।
