‘श्रेयस अय्यर का क्रेडिट खा गए’ सुनील गावस्कर ने कोच गौतम गंभीर लगाए बड़े आरोप
भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर के बहाने भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि जो श्रेय अय्यर को मिलना चाहिए वो गौतम गंभीर को मिला।
- Written By: संजय बिष्ट
सुनिल गावस्कर और गौतम गंभीर (फोटो- सोशल मीडिया)
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स श्रेयस अय्यर की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही है। पंजाब ने उनकी कप्तानी में 12 मुकाबलों में से कुल 8 मैचों में जीत दर्ज की है। गुजरात टाइटंस की जीत के बाद जीटी, आरसीबी के साथ पंजाब किंग्स ने भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इसके साथ ही क्रिकेट जगत में श्रेयस अय्यर की कप्तानी की खूब चर्चा हो रही है।
आईपीएल 2024 में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिताब को अपने नाम किया था। अय्यर की कप्तानी में PBKS इस साल भी खिताब नाम करने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है। इसी कड़ी में अब उनके बारे में पूर्व दिग्गज क्रिकेट सुनिल गावस्कर ने बयान देते हुए टीम इंडिया के कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा है।
सुनील गावस्कर ने गौतम गंभीर पर निशाना साधा
आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद सुनील गावस्कर ने भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर पर निशाना साधा। पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के मुकाबले के बाद सुनिल गावस्कर ने कहा कि “केकेआर में श्रेयस अय्यर का क्रेडिट खा गए..टीम को श्रेयस ने चैंपियन बनाया। लेकिन सारी क्रेडिट गौतम गंभीर को दी गई।”
सम्बंधित ख़बरें
IPL 2026 Prize Money: खिताबी जीत के बाद RCB पर जमकर बरसे पैसे, वैभव सूर्यवंशी पर भी हुई धनवर्षा, देखें लिस्ट
वैभव सूर्यवंशी से लेकर साई सुदर्शन तक…, देखें IPL 2026 में अवॉर्ड विनर खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
पहली ट्रॉफी के लिए 18 साल इंतजार तो 12 महीने में मिली दूसरी…तस्वीरों में देखें कैसे RCB ने GT को दी मात
वो 5 फैक्टर, जिसने आरसीबी को बनाया लगातार दूसरी बार चैंपियन…कप्तान पाटीदार ने आगे रहकर की अगुवाई
श्रेय गौतम को गिया गया, जबकि इसके हकदार अय्यर थे- सुनील गावस्कर
“सीजन की शुरुआत में गौतम गंभीर ने केकेआर के मेंटोर के रूप में ज्वाइन किया था। आईपीएल का खिताब जीतने के बाद पूरा नैरेटिन गौतम गंभीर के लिए चलाया गया। जबकि इसके हकदार श्रेयस अय्यर थे। पिछले सीजन में खिताब जीतने का क्रेडिट श्रेयस अय्यर को मिला ही नहीं। पूरा श्रेय किसी और को दिया गया।”
IPL 2025 में साल श्रेयस अय्यर को श्रेय मिला- सुनील गावस्कर
इसके आगे सुनील गावस्कर ने कहा कि “ये कप्तान ही होता है जो मैच में अहम भूमिका निभाता है। डकआउट में बैठकर कोई जीत नहीं दिला सकता। इस साल देखिए पूरा श्रेय श्रेयस अय्यर को मिल रहा है। कोई यह भी नहीं कह रहा है कि रिकी पोंटिंग ने पंजाब को जीत दिलाई है। “
