सुनील गावस्कर ने तो इस खिलाड़ी को मान लिया अगला कप्तान, रोहित के बाद कप्तानी देने की वकालत की
पांचवें टेस्ट में रोहित शर्मा को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया और बुमराह को कमान दी गई। इस सीरीज के बाद भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह जल्द ही रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
सुनील गावस्कर (फोटो- सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया में मिली हार के बाद पूर्व क्रिकेटरों ने मौजूदा क्रिकेटरों को आड़े हाथों लिया है। सीरीज के बीच में ही रोहित शर्मा की कप्तानी पर सवाल खड़े होने लगे। वो बल्लेबाजी के साथ कप्तानी में भी सफल नहीं हो पाए। जिसके बाद उन्हें पांचवें टेस्ट में प्लेइंग इलेवन से बाहर रखा गया और बुमराह को कमान दी गई। इस सीरीज के बाद भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि जसप्रीत बुमराह जल्द ही रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं।
गावस्कर बुमराह के कप्तानी से काफी प्रभावित हुए हैं। बुमराह की कप्तानी में ही पर्थ टेस्ट में 295 रनों से जीत मिली थी। बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 32 विकेट लिए। अंतिम टेस्ट के दौरान बुमराह के पीठ की मांसपेसियों में अकड़न के कारण गेंदबाजी नहीं कर पाए। जिस कारण भी ऑस्ट्रेलिया ने लक्ष्य का पीछा आसानी से कर लिया।
गावस्कर ने कहा बुमराह ने टीम की नेतृत्व करने की क्षमता
गावस्कर ने ‘चैनल 7′ से कहा कि बुमराह टीम का अगला कप्तान हो सकता है। वह जिम्मेदारी के साथ टीम का बढ़कर नेतृत्व करता है, उसकी छवि बहुत अच्छी है। उसमें कप्तान के गुण है और वह ऐसा व्यक्ति नहीं है तो आप पर अनावश्यक रूप से दबाव बनाए। कभी-कभी आपके पास ऐसे कप्तान होते हैं जो आप पर बहुत दबाव डालते हैं। बुमराह को देखकर लगता है कि वह दूसरों से अपेक्षा करते हैं कि वे वही करें जो उनका काम है। वह जिस काम के लिए राष्ट्रीय टीम में है वह काम करें लेकिन इसके लिए किसी पर दबाव नहीं डालते है।
सम्बंधित ख़बरें
अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, कई नए चेहरों की हुई एंट्री, विराट-रोहित को भी मिली जगह
IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज पर जल्द होगा Team India का ऐलान, बुमराह को लेकर सस्पेंस बरकरार
‘उसे थोड़ा वक्त दो…’, IPL 2026 के बीच MI के कोच का जसप्रीत बुमराह पर बड़ा बयान, चर्चा का कारण खराब प्रदर्शन
बुमराह-हेजलवुड के बाद अब पैट कमिंस को लिया आड़े हाथों, वैभव सूर्यवंशी ने 5 गेंदों में जड़े लगातार 5 छक्के
खेल से जुड़ी अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
बुमराह पिछले कुछ वर्षों से भारतीय तेज आक्रमण की अगुवाई कर रहे हैं उनके मार्गदर्शन ने मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ियों को एक तेज गेंदबाज के रूप में विकसित होने में मदद की है। उन्होंने कहा कि वह मिड-ऑफ, मिड-ऑन पर खड़े रहते है और तेज गेंदबाजों के लिए उनकी मौजूदगी फायदेमंद रहती है। वह गेंदबाजों से अपने विचार साझा करने के लिए तैयार रहते है। मुझे लगता है कि वह बिल्कुल शानदार थे और अपनी भूमिका बहुत अच्छी भूमिका निभाते हैं। अगर वह कप्तान बने तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा।
