IND vs PAK: भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा बन सकता है पाक का ये गेंदबाज, फाइनल में रहना होगा सतर्क

Asian Games Cricket Final: भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम को पाकिस्तानी गेंदबाज शुफियान मुकिम से रहना होगा सतर्क।
Asian Games Cricket Final Match IND vs PAK
पाकिस्तानी गेंदबाज शुफियान मुकिम सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Asian Games Final Match IND vs PAK: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल महामुकाबले में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच कल यानी शनिवार, 3 अक्टूबर को कांटे की टक्कर होने वाली है। पाकिस्तान ने बांग्लादेश और भारत ने श्रीलंका को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

गत चैंपियन टीम इंडिया लगातार दूसरा गोल्ड मेडल जीतने के करीब है, जबकि पाकिस्तान पहली बार मेडल हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगा।

ऐसे में भारतीय टीम को पाकिस्तान के युवा स्पीनर सूफियान मुकीम से सतर्क रहना होगा, क्योंकि वह अपनी स्पिन तिकड़ी में किसी भी बल्लेबाज को फंसाने का मादा रखते है।

कल होने वाले मुकाबले को लेकर सभी भारतीय क्रिकेट प्रेमियों की निगाहे इस मैच पर टीकी होगी। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम को इस फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीतना होगा और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाना होगा।

Asian Games Cricket Final Match IND vs PAK
Ind vs Wi 3rd ODI: तीसरे वनडे के लिए भारतीय टीम में बड़ा बदलाव, अंशुल कंबोज को मिला मौका, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर

भारत को सूफियान मुकीम से रहना होगा सतर्क

माना जा रहा है कि, पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज सूफियान मुकीम खासतौर पर भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकते है। सूफियान मुकीम इस समय गजब के फार्म में चल रहे है।

दरअसल, सूफियान मुकीम चाइनामैन गेंदबाज हैं जो कि गेंद को अंदर और बाहर दोनों तरफ घुमा सकते हैं। 24 साल का ये खिलाड़ी इस वक्त कमाल के फॉर्म में चल रहा है।

एशियन गेम्स क्रिकेट में मुकीम का शानदार प्रदर्शन

आपको बता दें कि, सूफियान मुकीम ने पिछले तीन मैचों में 11 विकेट लिए हैं। इस खिलाड़ी ने बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।

वहीं कैरेबियन प्रीमियर लीग में इस खिलाड़ी ने किंग्समैन टीम के खिलाफ 14 रन देकर 4 विकेट झटके। इसके साथ ही वब एमेजॉन के खिलाफ 13 रन देकर 4 विकेट झटके।

Asian Games Cricket Final Match IND vs PAK
Asian Games 2026: तीरंदाजी में भारतीय महिला टीम ने जीता गोल्ड, फाइनल में साउथ कोरिया को हराकर रचा इतिहास

सूफियान मुकीम भारत के लिए बन सकते है बड़ा खतरा!

पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज सूफियान मुकीम भारतीय टीम के बल्लेबाजों खासतौर पर मिडिल ऑर्डर को परेशान कर सकते हैं। टीम इंडिया में अगर ईशान किशन को अगर छोड़ दें तो कोई बल्लेबाज मिडिल ऑर्डर में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है।

मुकीम के जाल में फंस सकते है ये भारतीय बल्लेबाज

जापान में अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी भी स्पिन के खिलाफ फंस सकते हैं। मुकीम की फॉर्म अच्छी है, पिच उनको सपोर्ट करने वाली है ऐसे में टीम इंडिया को इस गेंदबाज के खिलाफ अच्छी रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा और गेंदबाज का डटकर सामना करना होगा।

भारत पाकिस्तान से हमेशा रहा आगे

अगर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो भारतीय क्रिकेट टीम का पलड़ा हमेशा से भारी रहा है। हालांकि, इतिहास में पहली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने हुईं तो मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ था और कई बार मुकाबले में पाकिस्तान ने कड़ी टक्कर दी है।

अब तक खेले गए 17 मुकाबलों में भारतीय टीम ने 14 में जीत हासिल की है, तो तीन बार पाकिस्तान ने जीत का स्वाद चखा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com