-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Stokes Mccullum Repeated The Mistake Of Ashes In Lords India Has Chance To Take Lead
स्टोक्स-मैकुलम ने दोहराई एशेज वाली गलती, भारत के पास 2-1 से बढ़त लेने का मौका
- Written By: उज्जवल सिन्हा
इंग्लैंड की टीम ने बल्लेबाजी चुन कर एशेज वाली गलती कर दी है। यह स्टोक्स और मैकुलम के युग का दूसरा मौका है, जब घर पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।

स्टोक्स और मैकुलम (फोटो-सोशल मीडिया)
लॉर्ड्स: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के तीसरे टेस्ट मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह मैच ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर खेला जा रहा है, जहां भारत के जसप्रीत बुमराह और इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे।
पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला वर्तमान में 1-1 से बराबरी पर है। हेडिंग्ले में इंग्लैंड की पांच विकेट से रोमांचक जीत के बाद एजबेस्टन में भारत ने 336 रनों से शानदार जीत दर्ज की थी। स्टोक्स-मैकुलम युग में यह दूसरी बार है जब इंग्लैंड ने टेस्ट मैच में पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।इंग्लैंड ने घर में इससे पहले 2023 में ऑस्ट्रेलिया के सामने एशेज में टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था।
इंग्लैंड ने दूसरी बार चुनी बल्लेबाजी
इंग्लैंड के लिए 12 घरेलू टेस्ट मैचों में यह केवल दूसरी बार है जब उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इससे पहले उन्होंने एशेज में ऐसा करने का फैसला किया था। जिसमें इंग्लैंड को 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। अगर आंकड़े को देखें तो इंग्लैंड ने ऐसी गलती फिर कर दी है। लॉर्ड्स टेस्ट में भारतीय टीम को एक बार फिर इंग्लैंड ने जीतने का मौका दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
बेन स्टोक्स ने नाइट क्लब विवाद पर तोड़ी चुप्पी, गलती मानते हुए साथी खिलाड़ियों से मांगी माफी
IND vs ENG: भारत के खिलाफ T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, इस धाकड़ खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
न्यूजीलैंड से हार के बाद ICC की तरफ से इंग्लैंड को लगा एक और बड़ा झटका, WTC के हवाले से हुआ भारी नुकसान
Breaking: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हार्दिक चूके
जोफ्रा आर्चर की बहुप्रतीक्षित वापसी
पीठ और कोहनी की चोट के कारण चार वर्षों तक टेस्ट क्रिकेट से बाहर रहे आर्चर अब एक बार फिर लंबे प्रारूप में इंग्लैंड की ओर से खेलते नजर आएंगे। कप्तान बेन स्टोक्स ने कहा कि पिच वैसी ही है जैसी आम तौर पर होती है, धूप निकली है तो हम बल्लेबाजी कर रहे हैं। माहौल अच्छा है और अब तक दो शानदार टेस्ट मैच हुए हैं। हम लॉर्ड्स से 2-1 की बढ़त लेकर निकलना चाहते हैं। शरीर ठीक है और सभी खिलाड़ी तरोताजा हैं। सभी को लॉर्ड्स में खेलना पसंद है और हमें इसका आनंद लेना चाहिए। तेजी से मैच बदल रहा है, इसलिए हमने समय का सही उपयोग किया।
टीम इंडिया में बदलाव
भारतीय टीम में जसप्रीत बुमराह की वापसी हुई है, उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा की जगह ली है। इसका मतलब है कि कुलदीप यादव को एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के बाद कहा, “मैं सुबह तक कन्फ्यूज था कि क्या करना है। मैं शायद पहले गेंदबाजी करता। अगर विकेट में कुछ है, तो शुरुआत में ही होगा।”
यह भी पढ़ें : MCC के तरफ से सचिन तेंदुलकर को मिली खास उपाधि, लॉर्ड्स में अब हमेशा आएंगे नजर
उन्होंने आगे कहा कि पिछले मैच में सभी का योगदान शानदार रहा, यही तो हम चाहते थे। गेंदबाज आत्मविश्वास से भरे हैं, एजबेस्टन की पिच पर इतने विकेट लेना आसान नहीं था। जब मेहनत का फल मिलता है तो बहुत सुकून मिलता है। इस मुकाबले में दोनों टीमों के स्टार गेंदबाजों की वापसी के साथ यह टेस्ट मैच बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। लॉर्ड्स के मैदान पर विजयी बढ़त हासिल करना दोनों टीमों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है।
Stokes mccullum repeated the mistake of ashes in lords india has chance to take lead
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नोएडा में सीएम योगी की हाई-लेवल मीटिंग! मेरठ मंडल के लिए ₹6,568 करोड़ का मेगा प्लान, बदलेगी वेस्ट यूपी की सूरत
Jun 28, 2026 | 08:06 AM4 दिन में तीसरी बार भूकंप से हिला जापान, इवाते में 6.1 की तीव्रता से कांपी धरती; दहशत में लोग
Jun 28, 2026 | 08:01 AM28 जून का इतिहास: इमरजेंसी में कैसे छीनी गई थी प्रेस की आजादी? जानिए पूरी कहानी
Jun 28, 2026 | 08:00 AMCocktail 2 BO Collection Day 9: वीकेंड पर चमकी किस्मत, शाहिद-कृति की फिल्म ने फिर पकड़ी रफ्तार
Jun 28, 2026 | 07:57 AMबिजली गिरने से 49 लोगो की मौत, यवतमाल के लोगो में डर का माहोल, प्रशन ने जारी किया अलर्ट
Jun 28, 2026 | 07:57 AMराम मंदिर दान विवाद पर आचार्य प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान, CBI जांच की उठाई मांग
Jun 28, 2026 | 07:43 AMJuhi Chawla Fitness Tips: 58 की उम्र में भी फ्रेश और एक्टिव रहने का राज, जानिए योग से जुड़ी जूही की आदतें
Jun 28, 2026 | 07:42 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














