इससे पहले तीन बार हुआ है Asia Cup के फाइनल मैच में Sri Lanka vs Pakistan, जानिए कब कौन जीता और कौन हारा
- Written By: नवभारत डेस्क
-विनय कुमार
रविवार, 11 सितंबर को Asia Cup-2022 की खिताबी भिड़ंत होगी। मैदान में श्रीलंका और पाकिस्तान (SRL vs PAK Asia Cup-2022 Final Match) की टीम होंगी। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे आरंभ होगा। ऐसा पहली बार नहीं है कि Asia Cup के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका और पाकिस्तान आमने सामने हैं, बल्कि इससे पहले 3 बार फाइनल में इनके बीच खिताबी भिड़ंत हो चुकी है।
गौरतलब है कि इस मैदान पर अब तक एशिया कप के ताज़ा सीज़न में टॉस जीतकर जिन टीमों ने पहले गेंदबाजी ली है, उनकी जीत का पलड़ा भारी रहा है। आइए जानें इससे पहले कब-कब श्रीलंका और पाकिस्तान का एशिया कप में खिताबी मुकाबला हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
खाड़ी तनाव से Pakistan में भारी बिजली संकट, LNG सप्लाई ठप, 7 घंटे की कटौती
Pakistan में बाल उत्पीड़न का गहरा संकट: 2025 में 3630 मामले दर्ज, सिस्टम पूरी तरह विफल
धमाके से दहला पाकिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन में भीषण विस्फोट, 8 लोगों की दर्दनाक मौत- VIDEO
Pakistan की मध्यस्थता विफल: ईरान-अमेरिका सीजफायर वार्ता टूटी, होर्मुज में 14 जहाज रोके गए
1. Asia Cup -1986 के फाइनल मुकाबले में पहली बार श्रीलंका और पाकिस्तान मैदान में थे। उस मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया था और पहली बार एशिया कप अपने नाम किया था।
2. साल 2000 में दूसरी बार Asia Cup -2000 में एक बार फिर फाइनल मैच में पाकिस्तान और श्रीलंका का सामना हुआ था। इस बार पाकिस्तान ने श्रीलंका को हराया। पाकिस्तान ने 39 रनों से जीत हासिल की थी।
3. तीसरी बार SRL vs PAK Asia Cup Final Match साल 2014 में हुआ था। इस सीज़न में श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराया था।
यानी, पलड़ा श्रीलंका का भारी रहा है। अब तक एशिया कप के 3 फाइनल मैचों में श्रीलंका ने 2 बार जीत दर्ज़ की है। अब देखना ये है कि रविवार, 11 सितंबर की रात श्रीलंका तीसरी बार Asia Cup Final Match जीतती है, या पाकिस्तान हिसाब बराबर करेगा।
