श्रीलंका के दुनिथ वेल्लालागे पर टूटा दुखों का पहाड़, एशिया कप बीच में छोड़कर घर के लिए हुए रवाना
Dunith Wellalage returns Sri Lanka: श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे का पिता 18 सितंबर को हो गया। इस दौरान वो एशिया कप का मुकाबला खेल रहे थे। मुकाबले के बाद वो तुरंत घर के लिए निकल गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
दुनिथ वेल्लालागे (फोटो-सोशल मीडिया)
Dunith Wellalage returns Sri Lanka: एशिया कप 2025 के दौरान श्रीलंका के युवा ऑलराउंडर दुनिथ वेल्लालागे के पिता का निधन हो गया है। दुनिथ वेल्लालागे के पिता का निधन 18 सितंबर को हो गया है। श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच एशिया कप के 11वें मुकाबले के बाद वेल्लालागे को इस खबर का पता चला। जिसके बाद वो तुरंत श्रीलंका के लिए यूएई से रवाना हो गए।
22 वर्षीय दुनिथ को इस खबर का पता सपोर्ट स्टाफ से पता चला। जिसके बाद वो भावुक हो गए। उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिसके बाद वेल्लालागे को सपोर्ट स्टाफ के सदस्य संभालते हुए दिखाई दिए। दुनिथ के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला कुछ खास नहीं रहा जिसमें उन्होंने अपने 4 ओवर्स की गेंदबाजी में कुल 49 रन खर्च कर दिए और सिर्फ एक विकेट लेने में कामयाब हो सके। वहीं इस मैच के दौरान उनके एक ओवर में अफगानिस्तान के अनुभवी खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने कुल 5 छक्के भी लगाए थे।
नबी को नहीं हुआ यकीन
इस मैच में अफगानिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी मोहम्मद नबी को जब इस बात की पता चली तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। इस मुकाबले के बाद नबी ने वेल्लालागे को अंतिम ओवर में 5 छक्का जड़े थे। वेल्लालागे के लिए 18 सितंबर का दिन बहुत बुरा रहा। एक तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और दूसरा मैदान में भी उनका दिन अच्छा नहीं रहा ता।
सम्बंधित ख़बरें
चमारी अट्टापट्टू ने T20 World Cup में रचा अनोखा इतिहास, ऐतिहासिक शतक ठोक पहली बार कर दिया ये बड़ा कारनामा
अमेरिका की नजर अब श्रीलंका पर: दो सीनियर अधिकारियों का कोलंबो दौरा, सुरक्षा और ट्रेड डील पर होगी अहम चर्चा
दांबुला में युवा ब्रिगेड ने गाड़ा झंडा, फाइनल मुकाबले में श्रीलंका-ए को चटाई धूल; भारत बना चैंपियन
IND A vs SL A: ट्राई सीरीज के फाइनल में भारत ने श्रीलंका को दिया 379 रन का टारगेट, सूर्यवंशी ने बनाए 94 रन
श्रीलंका ने मुकाबले को किया अपने नाम
अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में श्रीलंकाई टीम ने टूर्नामेंट में जारी अपनी जीत की लय को बरकरार रखते हुए इस मैच को 6 विकेट से आसानी से अपने नाम किया। अफगानिस्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 169 रनों का स्कोर बनाया था। जिसमें मोहम्मद नबी ने 60 रनों की पारी खेली थी। वहीं श्रीलंका के लिए नुवान तुषारा ने 4 विकेट चटकाए।
यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के लिए पहले टेस्ट ‘शतकवीर’ बनेंगे मुशफिकुर, ढाका में रचेंगे इतिहास; किया गया विशेष इंतजाम
लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम की तरफ से कुसल मेंडिस के बल्ले से 74 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली, जिसके दम पर उन्होंने लक्ष्य 18.4 ओवर्स में हासिल कर लिया था। इसके साथ ही श्रीलंका की टीम ने लीग के तीनों मुकाबले में जीत दर्ज करने में कामयाब रही। सुपर-4 में श्रीलंका की टीम 20 सितंबर को बांग्लादेश की टीम के खिलाफ मुकाबला खेलेगी।
