T20 World Cup: श्रीलंका ने जीता टॉस, पाकिस्तान पहले करेगा बल्लेबाजी; सेमीफाइनल के लिए PAK के पास आखिरी मौका
T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 के 10वें मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका (फोटो-सोशल मीडिया)
Pakistan vs Sri Lanka, Super-8, Match No.10: टी20 वर्ल्ड कप सुपर-8 का 10वां मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है। पेल्लेकेले स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। श्रीलंका पहले ही सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो गया है। वहीं अगर पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जाना है तो कम से कम 64 रन से और चेज करते हुए 13.1 ओवर में जीत हासिल करना होगा।
श्रीलंकाई टीम इस मैच में दो बदलावों के साथ उतरी है। कुसल मेंडिस की जगह कामिल मिसारा को शामिल किया गया है। हेमंथा की जगह जनिथ लियानागे को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, पाकिस्तान टीम ने तीन बदलाव किए हैं। बाबर आजम, सैम अयूब और सलमान मिर्जा इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं।
टॉस जीतने के बाद श्रीलंकाई कप्तान दासुन शनाका ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह अच्छी पिच है और बाद में ओस भी पड़ सकती है। हमें आज रात तीनों विभागों में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। हारें या जीतें, वे हमेशा हमारा सपोर्ट करते हैं और यह हमारे लिए प्रेरणा है। हमारी प्लेइंग इलेवन में 2 बदलाव हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
Women’s T20 World Cup से बाहर लौरा डेलानी, 18 वर्षीय एलिस टेक्टर को आयरलैंड की टीम में मिला मौका
ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा तगड़ा झटका, मिशेल मार्श पाकिस्तान वनडे सीरीज से बाहर; जोश इंग्लिस को मिली कप्तानी
श्रीलंका ने एक दौरे के लिए किया 3 टीमों का ऐलान, बदल गया कप्तान; टी20, वनडे और टेस्ट के लिए नई रणनीति तैयार
नीली जर्सी में धमाल मचाने को तैयार भारत की ‘शेरनियां’, देखें T20 WC 2026 से पहले होने वाली सीरीज की डिटेल
पाकिस्तान ने इस मैच में किए तीन बदलाव
दूसरी ओर, पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा ने कहा, “यह बहुत बड़ा मौका है। हमें अच्छी बैटिंग, अच्छी बॉलिंग और अच्छी फील्डिंग करनी होगी और सब ठीक हो जाएगा। हमें अच्छा टोटल बनाना होगा और उन्हें रोकने की कोशिश करनी होगी। कभी-कभी यह मुश्किल हो सकता है और कभी-कभी आसान, यह जानना कि हमें क्या करना है, एक मिली-जुली फीलिंग है। हमने तीन बदलाव किए हैं।”
यह भी पढ़ें: विल जैक्स ने रचा इतिहास, T20 World Cup के एक एडिशन में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
श्रीलंकाई टीम खिताबी रेस से बाहर है। इस टीम ने सुपर-8 के अपने शुरुआती दोनों मुकाबले गंवाए हैं। ग्रुप-स्टेज के शुरुआती दो मैच जीतने के बाद श्रीलंका ने अगले तीन मुकाबलों में हार का सामना किया है।
सेमीफाइनल की रेस से बाहर हुआ श्रीलंका
श्रीलंकाई टीम को अपने ही घर पर सुपर-8 मुकाबलों में इंग्लैंड के हाथों 51 रन से, जबकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 61 रन से हार का सामना करना पड़ा था। दूसरी ओर, सुपर-8 में पाकिस्तानी टीम का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से था, लेकिन बारिश के चलते यह रद्द हो गया और दोनों ही टीमों के बीच 1-1 अंक बांटा गया। इसके बाद पाकिस्तान को इंग्लैंड के विरुद्ध 2 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पाकिस्तान : साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे, उस्मान खान (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद और उस्मान तारिक।
श्रीलंका: पथुम निसांका, कामिल मिसारा (विकेटकीपर), चरित असलांका, पवन रत्नायके, कामिंदु मेंडिस, दासुन शनाका (कप्तान), जनिथ लियानागे, दुनिथ वेल्लालागे, महेश तीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा और दिलशान मदुशंका।
