Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका ने चटाई पाकिस्तान को धूल, बना एशिया का नया चैंपियन

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Sep 12, 2022 | 12:03 AM

PTI Photo

Follow Us
Close
Follow Us:
  • 8 साल बाद जीता खिताब

नई दिल्ली: UAE में खेले गए एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) के फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पाकिस्तान (SL vs PAK) को 23 रनों से मात दी है। फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 170 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 147 रन पर ही समेत गई। श्रीलंका ने आठ साल बाद एशिया कप का खिताब जीता है। इसी के साथ श्रीलंका छठी बार एशिया कप जितने में कामयाब हुआ। 

श्रीलंका की इस धमाकेदार जीत के हीरो वनिंदु हसरंगा और भानुका राजपक्षे रहे। हसरंगा ने अपना ऑलराउंडर प्रदर्शन दिखते हुए बॉल और बल्ले दोनों से शानदार प्रदर्शन किया। हसरंगा ने पहले 21 गेंदों में 36 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और फिर महत्वपूर्ण तीन विकेट चटकाए। जबकि, राजपक्षे ने नाबाद 71 रनों की पारी खेल टीम को मजबूती की और लेकर गए। वहीं, युवा तेज गेंदबाज प्रमोद मधुशन ने भी इस जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 34 रन देकर चार विकेट लिए। 

#AsiaCup2022Final | Sri Lanka (170/6) beat Pakistan by 23 runs to win the Asia Cup 2022 trophy at Dubai International Cricket Stadium, UAE#PAKvsSL pic.twitter.com/iMecNtwd1T — ANI (@ANI) September 11, 2022

यह जीत सिर्फ श्रीलंका के क्रिकेट के लिये ही नहीं बल्कि ऐतिहासिक और राजनीतिक तौर पर भी काफी मायने रखती है। एक समय पांच विकेट 58 रन पर गंवाने के बाद भानुका राजपक्षा के 45 गेंद पर नाबाद 71 रन की मदद से श्रीलंका ने छह विकेट पर 170 रन बनाये।  जवाब में पाकिस्तानी टीम 147 रन पर आउट हो गई जबकि एक समय उसका स्कोर दो विकेट पर 93 रन था। तेज गेंदबाज प्रमोद मधुशान ने चार ओवर में 34 रन देकर चार और लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा ने चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिये। 

हसरंगा ने 17वें ओवर में तीन विकेट लेकर पाकिस्तान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इससे पहले मधुशान ने बाबर आजम (पांच) और फखर जमां (0) को आउट करके श्रीलंका का शिकंजा कस दिया था। मोहम्मद रिजवान ने 49 गेंद में 55 रन बनाये जबकि इफ्तिखार अहमद ने 31 गेंद में 32 रन जोड़े। श्रीलंका ने क्षेत्ररक्षण में भी जबर्दस्त मुस्तैदी दिखाते हुए रन बचाये और अच्छे कैच लपके जबकि पाकिस्तानी क्षेत्ररक्षकों ने निराश किया।  इससे पहले पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों के दिये शुरूआती झटकों से टीम को निकालते हुए भानुका राजपक्षा ने नाबाद 71 रन बनाकर श्रीलंका को छह विकेट पर 170 रन तक पहुंचाया। 

सम्बंधित ख़बरें

श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम घोषित, बाबर-शाहीन और रऊफ की हुई छुट्टी

PAK का स्टार ऑस्ट्रेलिया में फ्लॉप, लगातार दो मैचों में फुस्स हुए बाबार आजम, हुई इंटरनेशनल बेइज्जती

बाबर का BBL का डेब्यू फुस्स, करवाई इंटरनेशल बेइज्जती, नहीं पार कर सके 30 यार्ड सर्किल, देखें VIDEO

लड़कियों के ‘फेवरिट जर्सी’ उतरे बाबर आजम, सात समंदर पार दिखा नया अवतार, फैंस भी हो गए हैरान

पाकिस्तानी कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया जो शुरूआत में सही साबित होता लग रहा था लेकिन राजपक्षा ने आखिरी चार ओवर में 50 रन बनाकर श्रीलंका को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। नसीम शाह ने चार ओवर में 40 रन देकर एक विकेट लिया जबकि हारिस रऊफ ने चार ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट चटकाये। दोनों ने पिच से मिल रही मदद का पूरा फायदा उठाकर पावरप्ले में श्रीलंकाई बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी लेकिन इसके बाद राजपक्षा ने संकटमोचन की भूमिका निभाते हुए अपने कैरियर का बेहतरीन अर्धशतक लगाया।  स्पिनर शादाब खान ने चार ओवर में 28 रन देकर एक विकेट लिया। 

राजपक्षा ने 45 गेंद में छह चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 71 और वानिंदु हसरंगा ने 21 गेंद में 36 रन बनाये। दोनों ने 58 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी की जबकि एक समय पर श्रीलंका का स्कोर पांच विकेट पर 58 रन था।  चामिका करूणारत्ने के साथ राजपक्षा ने 54 रन जोड़े और श्रीलंका को 160 के पार ले गए। पाकिस्तान के 19 वर्ष के तेज गेंदबाज शाह ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए कुसल मेंडिस को खाता खोले बिना ही पवेलियन भेज दिया। धनंजय डिसिल्वा (21 गेंद में 28 रन) ने जरूर कुछ अच्छे शॉट लगाये लेकिन ज्यादा देर टिक नहीं सके।  पाथुम निसांका (आठ) को रऊफ ने पवेलियन भेजा जबकि धनुष्का गुणतिलका (एक) उनकी बेहतरीन आउटस्विंगर का शिकार हुए।(भाषा इनपुट के साथ)

Sri lanka defeated pakistan in the final of asia cup became the new champion of asia

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 12, 2022 | 12:03 AM

Topics:  

  • Asia Cup 2022
  • Babar Azam

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.