Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

NZ vs SL: श्रीलंका ने पहले टेस्ट में 63 रन से न्यूजीलैंड को हराया, प्वाइंट टेबल में बनाई बढ़त

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे दौ मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में श्रीलंका ने मुकाबला अपने नाम कर लिया है। बाएं हाथ के स्पिनर प्रबाथ जयसूर्या के दूसरी पारी में पांच विकेट और मैच में नौ विकेट की मदद से श्रीलंका ने सोमवार को यहां पहले क्रिकेट टेस्ट में न्यूजीलैंड को 63 रन से हरा दिया।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Sep 23, 2024 | 01:36 PM

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

गॉल: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे दौ मैचों की टेस्ट सीरीज चल रही हैं। इस बीच पहले टेस्ट मुकाबले में श्रीलंका ने न्यूजीलैंड को पहले टेस्ट में मात दी। बाएं हाथ के स्पिनर प्रबाथ जयसूर्या के दूसरी पारी में पांच विकेट और मैच में नौ विकेट की मदद से श्रीलंका ने सोमवार को यहां पहले क्रिकेट टेस्ट में न्यूजीलैंड को 63 रन से हरा दिया।

श्रीलंका के 275 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड को अंतिम दिन जीत के लिए 68 रन की दरकार थी जबकि उसके सिर्फ दो विकेट शेष थे। मेहमान टीम ने हालांकि 3.4 ओवर में चार रन जोड़कर अपने बाकी बचे दो विकेट भी गंवा दिए और उसकी पारी 211 रन पर सिमट गई।

न्यूजीलैंड के खिलाफ जयसूर्या चमके

कल के नाबाद बल्लेबाज रचिन रविंद्र (92) अपने स्कोर में सिर्फ एक रन और जोड़कर जयसूर्या की गेंद पर पगबाधा (एलबीडबल्यू) हो गए। रविंद्र ने 168 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और एक छक्का मारा।

सम्बंधित ख़बरें

‘इंदौर स्वच्छता’ को फर्जी बताने पर भड़का वाल्मीकि समाज, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का पुतला फूंका

500 वर्ग फुट तक के घर होंगे कर मुक्त, भाजपा के घोषणा पत्र में नागपुर को देश की नंबर वन सिटी बनाने का संकल्प

दुर्भाग्य के रास्ते पर सचिन के पीछे चले कोहली! 8वीं बार हुए ‘नर्वस नाइंटीज’ का शिकार, जानिए कब-कब लगा झटका?

लाड़की बहन योजना vs स्थानीय मुद्दे: नागपुर के चुनावी दंगल में महिलाएं किसे चुनेंगी? देखें ग्राउंड रिपोर्ट

Rachin Ravindra stands between Sri Lanka and a win in the first Test with stumps drawn on Day 4.#WTC25 | #SLvNZ 📝: https://t.co/K9WN6qINmF pic.twitter.com/7oYXi9tDm3 — ICC (@ICC) September 22, 2024

यह भी पढ़ें- पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने भारतीय गेंदबाजों के तारीफों के बांधे पुल, बताया खतरनाक, देखें वीडियो

जयसूर्या ने अगले ओवर में विलियम ओरोर्के को खाता खोले बिना बोल्ड करके श्रीलंका को जीत दिलाई और टेस्ट क्रिकेट में आठवीं बार पारी में पांच या इससे अधिक विकेट चटकाए। रविंद्र शतक से चूक गए लेकिन उनके 92 रन गॉल में न्यूजीलैंड की ओर से सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। उन्होंने रोस टेलर को पीछे छोड़ा जिन्होंने 86 रन बनाए थे।

तीसरे स्थान पर पहुंचा श्रीलंका

न्यूजीलैंड ने गॉल में अपने पांचों टेस्ट गंवाए हैं और इस दौरान उसका कोई बल्लेबाज शतक नहीं लगा पाया। इस जीत से श्रीलंका विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। वह भारत और ऑस्ट्रेलिया से पीछे है। श्रृंखला की शुरुआत तीसरे स्थान पर करने वाला न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर खिसक गया है।

यह भी पढ़ें- SA vs AFG: दक्षिण अफ्रीका ने बचाई अपनी लाज, अफगानिस्तान के खिलाफ जीता तीसरा वनडे मैच

गुरुवार को दूसरा टेस्ट

इससे पहले श्रीलंका के पहली पारी में 305 रन के जवाब में न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 340 रन बनाए थे। श्रीलंका ने दूसरी पारी में 309 रन का स्कोर खड़ा करके मेहमान टीम को 275 रन का लक्ष्य दिया। दो मैच की श्रृंखला का दूसरा और अंतिम टेस्ट बृहस्पतिवार से गॉल में ही खेला जाएगा।

श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 2009 से पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने के इरादे से उतरेगी। तब से दोनों टीम के बीच छह श्रृंखलाएं हुई हैं जिसमें से न्यूजीलैंड ने चार जीती जबकि दो बराबरी पर छूटीं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Sri lanka defeated new zealand by 63 runs in first test match

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 23, 2024 | 01:34 PM

Topics:  

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.