Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Women’s T20 World Cup से पहले भारतीय टीम करेगी साउथ अफ्रीका का दौरा, जानें कब से शुरू होगा घमासान

South Africa Women vs India Women: टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय महिला टीम साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। यहां भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jan 20, 2026 | 04:39 PM

हरमनप्रीत कौर और लॉरा वॉल्वार्ट (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

South Africa To Host India Indian Women’s Team: भारतीय महिला टीम की खिलाड़ियों इन दिनों महिला प्रीमियर लीग में व्यस्त है। डब्ल्यूपीएल के बाद भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया का दौरा करना है। जहां भारतीय टीम को टी20, वनडे और एक मैच की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है। इसके बाद भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए साउथ अफ्रीका का दौरा करेगी। जिसकी जानकारी क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने दी है।

क्रिकेट साउथ अफ्रीका (CSA) ने मंगलवार को घोषणा करते हुए कहा कि वो मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन भारत की मेजबानी पांच मैचों की महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए करेगा। यह सीरीज 17 से 27 अप्रैल के बीच डरबन, जोहान्सबर्ग और बेनोनी में खेली जाएगी। सीरीज के शुरुआती दो मुकाबले 17 और 19 अप्रैल को डरबन के ऐतिहासिक किंग्समीड स्टेडियम में होंगे। इसके बाद तीसरा और चौथा टी20 मैच 22 और 25 अप्रैल को जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेला जाएगा। पांचवां और आखिरी मुकाबला 27 अप्रैल को बेनोनी के विलोमूर पार्क में आयोजित किया जाएगा।

भारत बनाम साउथ अफ्रीका का शेड्यूल

मैच तारीख स्टेडियम शहर
पहला T20I 17 अप्रैल किंग्समीड डरबन
दूसरा T20I 19 अप्रैल किंग्समीड डरबन
तीसरा T20I 22 अप्रैल वांडरर्स स्टेडियम जोहान्सबर्ग
चौथा T20I 25 अप्रैल वांडरर्स स्टेडियम जोहान्सबर्ग
पांचवां T20I 27 अप्रैल विलोमूर पार्क बेनोनी

टी20 वर्ल्ड पर से पहले साउथ अफ्रीका की आखिरी सीरीज

यह सीरीज साउथ अफ्रीकी महिला टीम के लिए 2026 महिला टी20 वर्ल्ड कप से पहले आखिरी आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय असाइनमेंट होगी। यह मेगा टूर्नामेंट 12 जून से इंग्लैंड में शुरू होगा। वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका को ग्रुप 1 में रखा गया है, जहां उसका सामना ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, भारत और दो क्वालिफायर टीमों से होगा।

सम्बंधित ख़बरें

Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 का शेड्यूल जारी, बैंकॉक में भारत और पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत

स्मृति मंधाना ने तोड़ा हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड, WPL में ऐसा कारनामा करने वाली भारत की पहली खिलाड़ी बनी

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, टी20 सीरीज के लिए 7 साल बाद इस खिलाड़ी की हुई वापसी

WPL में हरमनप्रीत कौर ने रचा इतिहास, ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी

FIXTURE ANNOUNCEMENT 🚨 Cricket South Africa (CSA) is pleased to announce an inbound T20 International (T20I) series between World Cup finalists, the Proteas Women and India, scheduled to take place in Durban, Johannesburg and Benoni from 17 – 27 April 2026. The five-match T20I… pic.twitter.com/SQC0au4qkU — Proteas Women (@ProteasWomenCSA) January 20, 2026

CSA के नेशनल टीम और हाई परफॉर्मेंस के डायरेक्टर एनोक न्कवे ने इस सीरीज को टीम की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा, “वर्ल्ड कप से ठीक पहले भारत जैसी मजबूत और क्वालिटी टीम के खिलाफ खेलना साउथ अफ्रीका महिला टीम के लिए बिल्कुल सही चुनौती है। इससे खिलाड़ियों को टॉप-लेवल विरोधी के खिलाफ खुद को परखने, टीम संयोजन सुधारने और दबाव में अपनी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने का मौका मिलेगा। यह सीरीज वर्ल्ड कप की तैयारियों को तेज करने में अहम भूमिका निभाएगी।”

यह भी पढ़ें: WPL में मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, स्टार विकेटकीपर हुई चोटिल; इस खिलाड़ी की हुई टीम में एंट्री

साउथ अफ्रीका को हराकर जीता था वर्ल्ड कप का फाइनल

गौरतलब है कि यह दोनों टीमों के बीच नवंबर 2025 में खेले गए महिला वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद पहली अंतरराष्ट्रीय भिड़ंत होगी। उस फाइनल में हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारत ने साउथ अफ्रीका को 52 रनों से हराकर अपना पहला ICC खिताब जीतते हुए इतिहास रचा था और वर्षों का इंतज़ार खत्म किया था।

South africa to host india for 5 match t20i series in april 17 to 27

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 20, 2026 | 04:39 PM

Topics:  

  • Harmanpreet Kaur
  • India vs South Africa
  • Indian Women's Cricket Team
  • South Africa Women's Cricket Team
  • Women's T20 Cricket

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.