साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया ने टेस्ट सीरीज के लिए टीम का किया ऐलान, लाबुशेन और कोनोली को भी मिला मौका

Australia South Africa Tests: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया ने टीम घोषित कर दी है। खराब फॉर्म के बावजूद मार्नस लाबुशेन को मौका मिला है, जबकि कूपर कोनोली की वापसी हुई है।
Australia Test Squad South Africa
पैट कमिंसफोटो सोर्स- आईएएनएस
Published on
Updated on

Australia Test Squad South Africa: साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने टीम का ऐलान कर दिया है। पिछले साल टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले कूपर कोनोली की टीम में वापसी हुई है। वहीं, खराब फॉर्म से जूझ रहे मार्नस लाबुशेन को भी चयनकर्ताओं ने एक और मौका दिया है।

बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन टेस्ट में मिली हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम में बड़े बदलाव की उम्मीद जताई जा रही थी। हालांकि, चयनकर्ताओं ने खिलाड़ियों पर भरोसा कायम रखा और टीम में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किए।

खराब फॉर्म के बावजूद लाबुशेन को मौका

मार्नस लाबुशेन लंबे समय से टेस्ट क्रिकेट में बड़ी पारी खेलने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज की तीन पारियों में वह कुल 36 रन ही बना सके थे। टेस्ट फॉर्मेट में उनके बल्ले से आखिरी शतक करीब तीन साल पहले आया था।

इसके बावजूद चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें टीम में बनाए रखा है। लाबुशेन के लिए यह सीरीज टेस्ट टीम में अपनी जगह को मजबूत करने का एक और मौका होगी।

2018 के बाद साउथ अफ्रीका दौरे पर ऑस्ट्रेलिया

2018 में हुए बॉल टेम्परिंग विवाद के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार साउथ अफ्रीका में टेस्ट सीरीज खेलने जाएगी। उस दौर की टीम से इस बार केवल कुछ खिलाड़ी ही ऑस्ट्रेलियाई दल का हिस्सा हैं, जिनमें मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड, स्टीव स्मिथ और मैट रेनशॉ शामिल हैं। कूपर कोनोली ने फरवरी 2025 में श्रीलंका के खिलाफ अपना टेस्ट डेब्यू किया था। अब उन्हें एक बार फिर टेस्ट टीम में जगह मिली है।

स्पिन और ऑलराउंड विकल्प मजबूत

टीम में मैथ्यू कुन्हेमैन और माइकल नेसर को भी शामिल किया गया है। बाएं हाथ के स्पिनर कुन्हेमैन, नाथन लायन के साथ ऑस्ट्रेलिया के स्पिन आक्रमण को मजबूती दे सकते हैं। वहीं, माइकल नेसर बल्ले और गेंद दोनों से योगदान देने की क्षमता रखते हैं।

साउथ अफ्रीका की परिस्थितियों में वह ऑस्ट्रेलिया के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। पिंडली की चोट के कारण वह बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं बन सके थे। एशेज सीरीज 2025-26 में नेसर का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्होंने तीन मैचों में कुल 15 विकेट हासिल किए थे।

Australia Test Squad South Africa
IPL 2026 GT vs PBSK Highlight Score: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स की जीत, कूपर कोनोली ने ठोकी फिफ्टी

टेस्ट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान

पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कूपर कोनोली, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुन्हेमैन, मार्नस लाबुशेन, नाथन लायन, माइकल नेसर, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com