रायपुर में टीम इंडिया ने कटाई नाक, 358 रन नहीं बचा सके भारत के गेंदबाज, साउथ अफ्रीका ने जीता मुकाबला
IND vs SA: रायपुर में साउथ अफ्रीकी टीम ने भारत को हराकर 358 रन का रिकॉर्डतोड़ चेज किया है। साउथ अफ्रीका के लिए एडन मार्करम ने मैच जीताऊ शतक लगाया।
- Written By: संजय बिष्ट
भारत बनाम साउथ अफ्रीका (फोटो- सोशल मीडिया)
South Africa beat India in Raipur: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रायपुर में खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के सामने 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाज इस विशाल स्कोर को बचाने में कामयाब नहीं रहे। जिसके चलते साउथ अफ्रीका ने भारत के द्वारा दिए गए 358 रन के स्कोर को 4 गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। इस मुकाबले में जहां भारत की हार का प्रमुख कारण गेंदबाज रहे। वहीं, साउथ अफ्रीका की दमदार बल्लेबाजी ने 350+ के रिकॉर्ड स्कोर को चेज कर लिया।
एडन मार्करम रहे साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो
इस मैच में साउथ अफ्रीका के लिए बल्लेबाज एडन मार्करन ने मैच जीताऊ शतकीय पारी खेली। उन्होंने मुश्किल वक्त में साउथ अफ्रीका के लिए 98 गेंदों का सामना करते हुए 110 रन बनाए। कुल मिलाकर मार्करम ही साउथ अफ्रीका की जीत के हीरो रहे। मार्करम के अलावा मैथ्यू ब्रीट्ज्की और कप्तान डेवाल्ड ब्रेविस ने अर्धशतकीय पारी खेली। ब्रीट्ज्की ने 64 में 68 रन तो डेवाल्ड ब्रेविस ने 34 गेंदों का सामना करते हुए 54 रन की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी खेली। इसके अलावा कप्तान टेब्मा बावुमा ने 46 रन की पारी खेली। अंत में कॉर्बिन बॉश 26 और केशव महाराज 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
South Africa pull off joint-highest run chase in ODIs against India to make it 1-1! 👏 Back-to-back high-scoring thrillers, the series decider awaits in Vizag 🔥#INDvSA 3rd ODI 👉 SAT, 6th DEC, 12:30 PM pic.twitter.com/LahKkDbpJL — Star Sports (@StarSportsIndia) December 3, 2025
सम्बंधित ख़बरें
Abhishek Sharma ने DC के खिलाफ ठोका तूफानी शतक, विराट कोहली की बराबरी तो रोहित शर्मा का तोड़ा रिकॉर्ड
SRH के खिलाफ KL Rahul हासिल कर सकते हैं बड़ी उपलब्धि, ऐसा करते ही तोड़ेंगे धोनी की रिकॉर्ड
एयरपोर्ट पर अनुष्का ने किसके छुए पैर? सोशल मीडिया पर VIDEO हो रहा वायरल, पीछे खड़े विराट कोहली मुस्कुराते रहे
Premanand Maharaj Ashram पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, भक्ति में डूबे कपल का वीडियो हुआ वायरल
गेंदबाज नहीं बचा सके 358 का विशाल टारगेट
इस मुकाबले में टीम इंडिया की हार का प्रमुख कारण उसके गेंदबाज रहे। 358 रन जैसे विशाल स्कोर को न बचा पाना टीम इंडिया की लाचार गेंदबाजी को दर्शाता है। इस मुकाबले में भारत के सबसे महंगे गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा रहे। उन्होंने 8.2 ओवर में 9.80 की इकोनॉमी के साथ 82 रन लुटाए। वहीं, वो दो विकेट लेने में भी कामयाब रहे। वहीं, कुलदीप यादव ने 10 ओवर में 78 रन देकर 1 विकेट लिया। इसके अलावा अर्शदीप सिंह को 2 व हर्षित राणा को 1 विकेट मिला।
कोहली और गायकवाड़ का शतक गया बेकार
टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार स्कोर खड़ा किया। शुरुआत अच्छी नहीं रही और रोहित शर्मा 14 रन तथा यशस्वी जायसवाल 22 रन बनाकर जल्दी आउट हो गए। इसके बाद विराट कोहली ने बेहतरीन फॉर्म जारी रखते हुए 102 रनों की पारी खेली। नंबर 4 पर उतरे ऋतुराज गायकवाड़ ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 105 रन ठोके और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
ये भी पढ़ें: हम लोग सेंचुरी गिन रहे होते हैं…रायपुर में विराट के शतक पर वीरेंद्र सहवाग ने दिया बड़ा बयान
अंत में कप्तान केएल राहुल ने 43 गेंदों में नाबाद 66 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। रवींद्र जडेजा ने भी नाबाद 24 रन जोड़कर उपयोगी योगदान दिया। इन शानदार पारियों की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 358 रन बनाए। साउथ अफ्रीका की ओर से मार्को यानसेन सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 2 विकेट हासिल किए।
