Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

बीच मैच में लात-घूंसे की बौछार, बांग्लादेश के बल्लेबाज को हेलमेट पकड़कर पीटा; देखें वीडियो

मैच के दौरान साउथ अफ्रीका के गेंदबाज एनतुली और बांग्लादेश के बल्लेबाज रिपन मंडल के बीच विवाद हो गया। रिपन ने कुछ कह दिया, जिससे एनतुली का गुस्सा भड़क उठा। उन्होंने जाकर रिपन का हेलमेट पकड़ा, जिससे मैदान पर तनाव बढ़ गया।

  • Written By: उज्जवल सिन्हा
Updated On: May 28, 2025 | 09:49 PM

बीच मैच के दौरान हुई हाथापाई (फोटो-स्क्रीनशॉट)

Follow Us
Close
Follow Us:

क्रिकेट के मैदान पर ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब दो खिलाड़ी आपस में भिड़ जाते और मामला मारपीट तक पहुंच जाता है। ऐसा एक इमर्जिंग टेस्ट के दौरान हुआ। जब साउथ अफ्रीका के खिलाड़ी ने बांग्लादेश के बल्लेबाज को पीटा। अंत में इस लड़ाई को रोकने के लिए अंपायर को आना पड़ा। तब जाकर लड़ाई रूकी।

ढाका के मैदान पर साउथ अफ्रीका के गेंदबाज शेपो एनतुली और बांग्लादेशी बैटर रिपन मंडल आपस में भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों मारपीट पर उतर गए। हालांकि इस दौरान साउथ अफ्रीका के गेंदबाज ज्यादा आक्रमक दिखें और उन्होंने बांग्लादेश के बल्लेबाज रिपन मंडल को घूसा जड़ दिया। शेपो एनतुली यहीं नहीं रूके और उन्होंने हेलमेट पर खींचा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

I have never seen such an incident in the history of cricket. A direct fight. What a shameful incident of cricket happened between the talented bowler Shepo Ntuli of South Africa and Ripon Mondal of Bangladesh. This is extreme. #BANevsSAe #CricketTwitter #Bangladesh #SouthAfrica pic.twitter.com/3CbMTHwUEA — Monirul Ibna Rabjal 🇧🇩🇪🇺 (@to2monirul) May 28, 2025

सम्बंधित ख़बरें

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने पूर्व सेलेक्टर पर लगाया बैन, महिला कप्तान जहानारा ने लगाए थे यौन उत्पीड़न का आरोप

Women’s Asia Cup Rising Stars 2026 का खिताब भारतीय टीम ने किया अपने नाम, बांग्लादेश को 46 रनों से हराया

तमिलनाडु में फरीदाबाद जैसा टेरर मॉड्यूल, पहले बांग्लादेश में मीटिंग फिर भारत में रेकी, ऐसे हुआ भांडाफोड़

INDW A vs BANW A Final: खिताबी जंग में भारत के सामने बांग्लादेश, जानें मुकाबले से जुड़ी A टू Z जानकारी

ऐसे शुरू हुआ विवाद

रिपन ने एनतुली की गेंद पर छक्का लगाया और फिर पिच के दूसरी तरफ चल दिए। दूसरी तरफ मेहदी हसन खड़े थे। इसी बीच मंडल और एनतुली के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कुछ ही पलों बाद एनतुली रिपन के पास पहुंचे और उनका हेलमेट पकड़ लिया। उन्होंने जोर से हेलमेट पकड़ते हुए रिपन को धक्का दिया। इस दौरान उनके साथ कुछ अन्य खिलाड़ी भी आ गए। रिपन अपना हेलमेट उतारने ही वाले थे कि अफ्रीकी गेंदबाज ने फिर से उनका हेलमेट पकड़कर धक्का दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये वीडियो

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई फैंस का कहना है कि क्रिकेट के मैदान पर झड़पें होती रहती हैं, लेकिन इस तरह की लड़ाई उन्होंने पहली बार देखी है। यह विवाद यहीं खत्म नहीं हुआ, बल्कि तीन गेंद बाद एनतुली ने सीधे रिपन की ओर गेंद फेंकी, लेकिन रिपन उस समय नीचे गिर गए थे।

IPL 2025 में खराब सीजन के बाद SRH के इन खिलाड़ियों पर गिरेजी गाज, एक तो ऐसा है जिसे कोई भी टीम कर लेगी शामिल

मैच रेफरी जल्द सौंपेंगे रिपोर्ट

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, इस घटना की आधिकारिक जांच बीसीबी और सीएसए के मैच रेफरी करेंगे और उनकी रिपोर्ट जल्द ही जारी होगी। यह पहली बार नहीं है जब ऐसा कुछ हुआ हो। इससे पहले राजशाही में हुए 50 ओवर के टूर्नामेंट में, एंडाइल सिमेलाने और जिशान आलम को दूसरे मैच के दौरान अनुशासनहीनता के कारण निलंबित किया गया था। यह मैच सीरीज का आखिरी मैच था। बांग्लादेश ने इस एकदिवसीय श्रृंखला को 2-1 से अपने नाम किया था, जबकि चटगांव में पहला चार दिवसीय मैच ड्रॉ रहा था।

South africa bangladesh emerging test fight video goes viral

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 28, 2025 | 09:46 PM

Topics:  

  • Bangladesh
  • Bangladesh Cricket Team
  • South Africa
  • South Africa Team

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.