-
रवि, 28 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- South Africa Announces Squad For Test Series Against India Captain Bavuma Returns
IND vs SA: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान, कप्तान बावुमा की हुई वापसी
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
South Africa Cricket Team: भारत के खिलाफ दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीकी टीम का ऐलान हो चुका है। इस सीरीज में कप्तान टेम्बा बावुमा की भी वापसी हुई है।

साउथ अफ्रीका के टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs AUS Test Series: साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। यह सीरीज 14 से 26 नवंबर के बीच खेली जाएगी। टीम की कमान टेंबा बावुमा के हाथों में होगी, जिन्होंने चोट से उबरने के बाद वापसी की है। बावुमा पाकिस्तान के खिलाफ पिछली टेस्ट सीरीज में बाएं पिंडली की चोट के कारण नहीं खेल पाए थे, लेकिन अब वे पूरी तरह फिट हैं और एक बार फिर टीम की अगुवाई करने के लिए तैयार हैं।
चयनकर्ताओं ने इस बार वही खिलाड़ियों को बरकरार रखा है जिन्होंने हाल में अच्छा प्रदर्शन किया था। साउथ अफ्रीकी टीम भारत के खिलाफ घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाने की कोशिश करेगी, जबकि बावुमा की वापसी से टीम को बल्लेबाजी में मजबूती मिलने की उम्मीद है। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से भी अहम मानी जा रही है।
बावुमा का टेस्ट करियर
बावुमा ने इस वर्ष जून में आखिरी बार टेस्ट मैच खेला था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में अब तक कुल 64 मुकाबले खेले, जिसकी 110 पारियों में 38.22 की औसत के साथ 3,708 रन बनाए। इस दौरान बावुमा ने 4 शतक और 25 अर्धशतक जमाए। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 14 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सीरीज का पहला मैच खेला जाएगा। इसके बाद 22 नवंबर से गुवाहाटी के बारसापरा क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच आयोजित होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मारिजाने कैप का धमाका, दमदार पारी से बनाए कई रिकॉर्ड्स, ऐसा करने वाली साउथ अफ्रीका की पहली बल्लेबाज बनीं
देश के लिए 37 साल में संन्यास से की वापसी, T20 World Cup से पहले इस खिलाड़ी ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
IND-W vs SA-W: सीरीज गंवाने के बाद साख बचाने उतरेगी टीम इंडिया, जोहान्सबर्ग में टॉस बनेगा गेम चेंजर
हरमनप्रीत कौर ने कप्तान के तौर पर महिला क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा, इस मामले में बन गई नंबर-1 खिलाड़ी
हेड टू हेड रिकॉर्ड
दो मुकाबलों की टेस्ट सीरीज के बाद दोनों देश 30 नवंबर से 6 दिसंबर के बीच 3 मुकाबलों की वनडे सीरीज खेलेंगे, जिसके बाद 9-19 दिसंबर के बीच 5 टी20 मुकाबलों की सीरीज आयोजित होगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच साल 1992 से अब तक कुल 44 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 16 मुकाबले जीते, जबकि साउथ अफ्रीकी टीम ने 18 मैच अपने नाम किए। 10 टेस्ट ड्रॉ भी रहे।
दोनों देशों के बीच 2023/24 में खेली गई पिछली टेस्ट सीरीज 1-1 से ड्रॉ रही थी। इससे पहले 2021/22 में साउथ अफ्रीका ने 3 मुकाबलों की सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया था। 2019/20 में भारत ने इस टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए साउथ अफ्रीका की टीम
टेंबा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, टोनी डी जोरजी, जुबैर हमजा, साइमन हार्मर, मार्को जानसेन, केशव महाराज, एडन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरेन्ने।
एजेंसी इनपुट के साथ
South africa announces squad for test series against india captain bavuma returns
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
समुद्र से आसमान तक कांपेंगे दुश्मन! ‘मन की बात’ में PM मोदी ने गिनाई देश की उपलब्धियां, कही ये बड़ी बात
Jun 28, 2026 | 12:03 PMजौनपुर के कपड़ा शोरूम में भीषण अग्निकांड: शॉर्ट सर्किट से मची तबाही; घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू
Jun 28, 2026 | 11:44 AMICC का बड़ा एलान! महिला T20 वर्ल्ड कप 2028 के लिए इन 8 टीमों को मिली सीधी एंट्री, देखें पूरी लिस्ट
Jun 28, 2026 | 11:32 AM‘मुझे कमरे में बंद कर दिया गया’, फीस मांगना पड़ा भारी! मिर्जापुर फिल्म के इस एक्टर ने किया खुलासा
Jun 28, 2026 | 11:31 AMकवच-14.0 अभियान का असर, राजधानी में 16 तस्कर गिरफ्तार, करोड़ों के नशे का खुलासा
Jun 28, 2026 | 11:30 AMअयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने एक साथ आठों आरोपियों के घर पर मारा छापा
Jun 28, 2026 | 11:26 AMFood For Skin: बढ़ती उम्र और फाइन लाइन्स को रोकना चाहते हैं, तो डाइट में शामिल करें ये 5 देसी सुपरफूड्स
Jun 28, 2026 | 11:23 AMवीडियो गैलरी

वाराणसी के मालवीय पुल से गंगा में कूद रही थी युवती, देवदूत बनकर आए युवक ने ऐसे बचाई जान- देखें यह VIDEO
Jun 27, 2026 | 11:01 PM
मुंबई दहलाने की साजिश नाकाम! मुहर्रम के जुलूस में बांटे जा रहे थे जहरीले कैप्सूल, आरोपी गिरफ्तार- VIDEO
Jun 27, 2026 | 10:51 PM
कानपुर में बवाल! मात्र 18 सेकंड में युवक पर बरस पड़ीं ताबड़तोड़ 5 लाठियां, VIDEO वायरल
Jun 27, 2026 | 10:01 PM
अतीक अहमद के मरने के बाद हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज में मिली करोड़ों की बेनामी संपत्ति; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:38 PM
मां कामाख्या के मेले में तड़पती रही लड़की, मदद के बजाय भीड़ ने की शर्मनाक हरकत; देखें VIDEO
Jun 27, 2026 | 09:28 PM
Maharashtra TET 2026: देश मेंNEET के बाद अब महाराष्ट्र TET पेपर कैसे हो गया लीक?
Jun 27, 2026 | 07:07 PM














