Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Dussehra 2025 |
  • Shardiya Navratri |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विराट कोहली और रोहित नहीं खेलेंगे अगला वर्ल्ड कप, पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने पहले ही कर दी भविष्यवाणी

आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में खेला जाएगा। तब तक कोहली 38 और रोहित 40 साल के हो जाएंगे। सौरव गांगुली ने कहा कि ऐसे में उनके लिए वर्ल्ड कप में खेलना आसान नहीं होगा।

  • By उज्जवल सिन्हा
Updated On: Jun 22, 2025 | 06:35 PM

विराट कोहली और रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोलकाता: भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली और रोहित शर्मा ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब दोनों सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही खेलते दिखेंगे। ऐसे में दोनों के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 तक खेलना मुश्किल ही लगता है। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा कि उन दोनों को वनडे विश्व कप में जगह बनाना आसान नहीं होगा।

गांगुली ने मीडिया एजेंसी से बात करते हुए कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा के लिये 2027 तक फिट रहकर भारत की वनडे विश्व कप टीम में जगह बनाना आसान नहीं होगा। हम सभी को समझना होगा कि हर किसी को किसी ना किसी तरह खेल से एक दिन दूर होना ही है। ये लोग भी हो जाएंगे।

अगला वनडे वर्ल्ड कप दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में 2027 में होगा। तब तक कोहली 38 और रोहित 40 साल के हो जाएंगे।उस समय तक भारत को नौ द्विपक्षीय श्रृंखलाओं में 27 वनडे खेलने हैं यानी साल में बमुश्किल 15 मैच। गांगुली ने कहा कि साल में सिर्फ 15 मैच। यह आसान नहीं होगा।

रोहित-कोहली अपना फैसला खुद लेंगे

कोहली और रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से विदा लेने के बाद वनडे विश्व कप खेलने की इच्छा जताई थी। गांगुली से जब पूछा गया कि वह रोहित और कोहली को क्या सलाह देना चाहेंगे, उन्होंने कहा कि मैं कोई सलाह नहीं दूंगा। मुझे लगता है कि वे अपने खेल को बखूबी समझते हैं। वे ही फैसला लेंगे।

शतक लगाने के बाद गुलाटी मारते हुए पंत के वीडियो पर पूर्व क्रिकेटरों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया, कहा- वो अनोखा है…

गांगुली ने कहा कि कोहली जैसा खिलाड़ी मिलना आसान नहीं होगा हालांकि इन दोनों के दिग्गजों के संन्यास के बाद वह भारतीय क्रिकेट को लेकर चिंतित नहीं हैं। विराट शानदार खिलाड़ी है। उसका विकल्प तलाशने में समय लगेगा। लेकिन मैं हैरान नहीं हूं। युवराज सिंह के बारे में उन्होंने कहा कि वह विशेष खिलाड़ी था जो सफेद गेंद के प्रारूप में चमका लेकिन उसे पारंपरिक प्रारूप में अपना हुनर दिखाने के मौके नहीं मिले।

युवराज सिंह को नैरोबी में देखकर ही लगा कि वो खास है

उन्होंने कहा कि मैने युवराज को पहली बार नैरोबी में देखा और मैं समझ गया था कि वह खास है। उसने वनडे क्रिकेट में भारत के लिये जो किया, वह अविश्वसनीय है। वह 2007 टी20 विश्व कप का प्लेयर आफ द सीरीज, 2011 वनडे विश्व कप का प्लेयर आफ द टूर्नामेंट था।बदकिस्मती से उसे टेस्ट क्रिकेट में इतने मौके नहीं मिले। उसने 30 टेस्ट ही खेले। वह राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण के बीच फंस गया लेकिन वह खास खिलाड़ी रहा है।

Sourav ganguly says virat kohli rohit sharma not confirmed for 2027 world cup

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 22, 2025 | 06:32 PM

Topics:  

  • Cricket
  • ICC Cricket World Cup
  • Rohit Sharma
  • Sourav Ganguly
  • Virat Kohli

सम्बंधित ख़बरें

1

ILT20 में रविचंद्रन अश्विन को नहीं मिला खरीददार, हाई बेस प्राइस में किया था रजिस्ट्रेशन

2

एश्ले गार्डनर ने रचा इतिहास, वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बनी

3

ईरानी कप में अंगद की तरह जमे अथर्व, शतक से चूके यश राठौड़; विदर्भ का स्कोर 280/5

4

IND vs WI Live, 1st Test Day 1: वेस्टइंडीज को मिली दूसरी सफलता, साई सुदर्शन हुए आउट, स्कोर 100 पार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.