-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Kl Rahul Will Get The Benefit Of Experience For Selection Test Against Bangladesh
बांग्लादेश के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल को मिलेगा मौका, अनुभव दिलाएगा फायदा
- Written By: मृणाल पाठक
बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए केएल राहुल को भी टीम में जगह मिली है, लेकिन साथ ही ऋषभ पंत और ध्रुव भी टीम का हिस्सा हैं, जिससे पता चलता है कि उन्हें विकेटकीपर के तौर पर टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। ऐसे में कुछ लोगों का मानना था कि उन्हें शायद ही प्लेइंग 11 में जगह मिल पाएगी। लेकिन अब ऐसा भी माना जा रहा है कि वह अपने अनुभव की वजह से टीम में जगह हासिल कर सकते हैं।

केएल राहुल (सौजन्यः एक्स)
नई दिल्ली: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए केएल राहुल को भी टीम में जगह मिली है, लेकिन साथ ही ऋषभ पंत और ध्रुव भी टीम का हिस्सा हैं, जिससे पता चलता है कि उन्हें विकेटकीपर के तौर पर टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है। ऐसे में कुछ लोगों का मानना था कि उन्हें शायद ही प्लेइंग 11 में जगह मिल पाएगी। लेकिन अब ऐसा भी माना जा रहा है कि वह अपने अनुभव की वजह से टीम में जगह हासिल कर सकते हैं।
टीम प्रबंधन और चयन समिति का पूरा ध्यान नवंबर-दिसंबर में होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है और राहुल को 50 टेस्ट मैचों के खेलने का अनुभव है जिससे उन्हें फायदा होगा। टीम प्रबंधन के लिए यह एक युवा खिलाड़ी (सरफराज) की निडरता तथा टेस्ट कप्तान रहे एक अनुभवी खिलाड़ी के बीच चयन है जो एक दशक से राष्ट्रीय टीम का हिस्सा है।
भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘‘बाहर के लोगों को यह समझ में नहीं आता कि टीम कैसे काम करती है और किस तरह की व्यवस्था होती है। केएल ने अपने पिछले तीन टेस्ट मैच दक्षिण अफ्रीका में शतक बनाया जो हाल के समय में सर्वश्रेष्ठ टेस्ट पारियों में से एक है और चोट लगने से पहले हैदराबाद में अपने पिछले टेस्ट में 86 रन बनाए।”
सम्बंधित ख़बरें
आयरलैंड सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती हुए बाहर
IND vs AFG: ODI सीरीज में गुरनूर बराड़ का धमाका, 7 विकेट लेकर रचा इतिहास
IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स में बड़ा फेरबदल! युवराज सिंह बन सकते हैं बैटिंग कोच, गांगुली को मिली अहम जिम्मेदारी
IND vs AFG: तीसरे वनडे से पहले BCCI का बड़ा ऐलान, हर्षित राणा की स्क्वॉड में वापसी
उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें टीम से बाहर नहीं किया गया बल्कि वह चोटिल हो गए। इसलिए वह फिट और उपलब्ध हैं, उन्होंने दलीप में अर्धशतक बनाया, उन्हें मैच खेलने का मौका मिला और वह खेलेंगे।”
घरेलू क्रिकेट के स्टार सरफराज ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट में अपने पहले मैच में दो अर्धशतक और धर्मशाला में उसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ एक और अर्धशतक लगाकर शुरुआत की, जिसमें उन्होंने तेज और धीमे दोनों गेंदबाजों के खिलाफ सटीक फुटवर्क और सुधार दिखाया। सूत्र ने कहा, ‘‘सरफराज ने सब कुछ सही किया है। अगर कोई भी खिलाड़ी चोटिल होता है तो उन्हें खिलाया जायेगा। लेकिन राहुल के अनुभव की कोई सानी नहीं है।”
यह भी पढ़ें- एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की लगातार दूसरी जीत, जापान को दी 5-1 से करारी मात
उन्होंने कहा, ‘‘टीम प्रबंधन सिर्फ बांग्लादेश को ही नहीं देख रहा है बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला पर भी ध्यान लगाये है, जहां पिछला अनुभव मायने रखता है।” राहुल चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के पिछले दो टेस्ट दौरों में नहीं खेल पाये थे लेकिन 2014 में उन्होंने सिडनी में शतक बनाया था। हालांकि 50 टेस्ट के बाद राहुल का औसत 35 से कम है जो इतना अच्छा नहीं है। लेकिन सिडनी, लॉर्ड्स, ओवल, सेंचुरियन जैसे बड़े विदेशी मैदानों पर रन बनाना कर्नाटक के इस खिलाड़ी को आगे रखता है।
निरंतरता की बात ऋषभ पंत और ध्रुव जुरेल के बीच भी लागू रहेगी। जुरेल एक बेहतरीन प्रतिभा हैं और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन पंत एक बेहतरीन टेस्ट खिलाड़ी हैं। जुरेल को अपने मौके का इंतजार करना होगा। एक और स्थान के लिए कुछ करीबी प्रतिस्पर्धा हो सकती है जो तीसरे स्पिनर के स्थान के लिए जिसमें कुलदीप यादव और अक्षर पटेल के बीच मुकाबला है।
हाल में दलीप ट्रॉफी के पहले दौर के मैच में अक्षर और कुलदीप ने अपनी टीमों के लिए विपरीत प्रदर्शन किया। अक्षर ने अनंतपुर में 86 रन बनाने के अलावा तीन विकेट लिए तो वहीं कुलदीप थोड़े खराब फॉर्म में दिखे और प्रतिभाशाली मुशीर खान और पुछल्ले बल्लेबाज नवदीप सैनी को परेशान नहीं कर पाए। लेकिन कुलदीप को 2022 की विदेशी श्रृंखला में बांग्लादेश के खिलाफ सफलता मिली है और वैरिशन के बूते वह बेहतरीन बल्लेबाजी ट्रैक पर अक्षर से बेहतर दांव हैं।
वहीं 19 वर्षीय मुशीर खान भारत ए के ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसमें चार दिवसीय तीन टेस्ट होंगे। रणजी क्वार्टर फाइनल में दोहरा शतक और फाइनल में शतक लगाने वाले मुशीर ने भारत ए के खिलाफ भारत बी के लिए 181 रन बनाकर प्रभावित किया है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत ए टीम का चयन दलीप ट्रॉफी के प्रदर्शन और शेष भारत तथा रणजी चैंपियन मुंबई के बीच ईरानी कप मैच के आधार पर किया जाएगा।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Kl rahul will get the benefit of experience for selection test against bangladesh
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PMट्रोलिंग पर मेयर रितु तावड़े का पलटवार, बोलीं- मुंबईकर तय करेंगे मैं रील स्टार हूं या रियल स्टार
Jul 11, 2026 | 09:00 PMदिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ना पड़ेगा भारी, 6 महीने में कटे 48 लाख चालान, जानें किस राज्य ने बनाया रिकॉर्ड
Jul 11, 2026 | 08:56 PMआकांक्षा रंजन कपूर की संगीत में ‘शावा शावा’ पर झूमे करण जौहर और जाह्नवी कपूर, आलिया भट्ट ने भी लूटी महफिल
Jul 11, 2026 | 08:51 PMडॉक्टर के रूप में दरिंदा! मुंबई में महिला मरीज से अश्लील हरकत करने वाला डॉ. पार्थो प्रणय गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 08:50 PMसुबह उठते ही खाएं 1 चम्मच अलसी! शरीर में दिख सकते हैं ऐसे बदलाव, जिन्हें जानकर आप भी करेंगे डाइट में शामिल
Jul 11, 2026 | 08:48 PMसीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














