WPL 2025: स्नेह राणा के एक पोस्ट से हुआ हंगामा, मांगनी पड़ी माफी; देखें क्या था वो ट्वीट जिसके कारण हुई फजीहत
महिला प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत हो चुकी है। भारत की स्टार ऑलराउंडर स्पिनर स्नेह राणा को पहले किसी टीम में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन अब आरसीबी में श्रेयंका की चोटिल होने के बाद शामिल किया गया है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्नेह राणा (फोटो-सोशल मीडिया)
स्पोर्ट्स डेस्क: महिला प्रीमियर लीग 2025 की शुरुआत हो चुकी है। भारत की स्टार ऑलराउंडर स्पिनर स्नेह राणा को पहले किसी टीम में शामिल नहीं किया गया था। लेकिन अब आरसीबी में श्रेयंका की चोटिल होने के बाद शामिल किया गया है। स्नेह राणा ने आरसीबी के लिए अपना पहला मुकाबला यूपी वारियर्स के खिलाफ खेला।
इस मुकाबले के बाद स्नेह राणा के एक्स हैडल से एक ऐसा ट्वीट आया, जिसके बाद उन्हें माफी मांगनी पड़ी। स्नेह राणा ने मंगलवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और यूपी वॉरियर्स के बीच महिला प्रीमियर लीग गेम के दौरान अपने मैनेजर की गलती को स्वीकार करते हुए माफी मांगी।
एक ट्वीट के कारण हुआ हंगामा
एक अजीबोगरीब पल तब आया जब दीप्ति शर्मा को आउट करने के बाद, फ्रेंचाइज़ी के आधिकारिक एक्स अकाउंट ने विकेट का एक वीडियो पोस्ट किया, जिसे राणा के आधिकारिक अकाउंट से ट्वीट किया गया। आरसीबी ने पोस्ट किया, “स्नेह राणा ने आखिरी हंसी जीती।” ऑलराउंडर के अकाउंट से पोस्ट में लिखा था कि जो भी आपके सामने आए, उसे स्वीकार करने का समय आ गया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘क्योंकि यह जगह घर है…,’ Virat Kohli ने RCB के लगातार 2 बार चैंपियन बनने पर लिखा भावुक संदेश
Rajat Patidar ने सेलेक्टर्स को दिखाई ‘आईना’, Team India में जगह नहीं मिलने के तुरंत बाद खेल दी विस्फोटक पारी
आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज से पहले BCCI ने किया कुछ ऐसा, जिससे IPL 2026 चैंपियन RCB के साथ हो गया बहुत बड़ा खेला!
IPL चैंपियन बनते ही प्रेमानंद महाराज की शरण में पहुंचे विराट कोहली, साथ में अनुष्का शर्मा भी रही मौजूद- VIDEO
राणा ने एक्स पर मांगी माफी
मंगलवार को स्नेह राणा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि माफी चाहती हूं। मैच के दौरान कल शाम की पोस्ट मेरे मैनेजर द्वारा गलत तरीके से पोस्ट की गई थी। जिसके बाद वो पुराने वाले पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। आप डिलीट किया गया ट्वीट यहां देख सकते हैं।
For those who are searching for the ''context'' pic.twitter.com/zTqeY06Wlw — Noob (@Soulxslayer8) February 25, 2025
खेल की अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
राणा ने यूपी के खिलाफ दो विकेट लिए
राणा ने आरसीबी के लिए अपने पहले मैच में लगातार दो ओवरों में ताहिला मैक्ग्रा और यूपी वारियर्स की कप्तान दीप्ति (13 गेंदों पर 25 रन) के विकेट चटकाए। जिससे लक्ष्य का पीछा करने की राह में बाधा पहुंची, लेकिन विपक्षी टीम ने रोमांचक मुकाबले में मैच अपने नाम कर लिया।इंग्लैंड की बाएं हाथ की स्पिनर सोफी एक्लेस्टोन ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए यूपी वारियर्स को आरसीबी पर शानदार जीत दिलाई।
