टीम इंडिया ने इंग्लैंड को हराया, डेब्यूटेंट चरणी का 'चौका', मंधाना ने जड़ा शतक

पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ जीत के साथ आगाज किया है। टीम इंडिया के इस जीत में स्मृति मंधाना और डेब्यूटेंट श्री चरणी ने अहम भूमिका निभाई।
पहले टी20 में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 97 रन से हराया
भारतीय महिला क्रिकेट टीम (फोटो- @BCCIWomen)
Published on: 
Updated on: 

एक तरफ जहां भारत की पुरुष टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में हार के साथ शुरुआत की है। वहीं, भारत की महिला टीम ने इंग्लैंड को पहले टी20 मुकाबले में 97 रन से धूल चटाई है। इसके साथ ही पांच टी20 मुकाबलों में टीम इंडिया ने इंग्लिश टीम के खिलाफ जीत के साथ आगाज किया। महिला टी20 के हिसाब से ये इंग्लैंड टीम की सबसे बड़ी हार है।

टीम इंडिया के लिए इस जीत में स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधान और डेब्यूटेंट श्री चरण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के सामने 211 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 14.5 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। इस दौरान टीम इंडिया के डेब्यू कर रही श्री चरण ने विकेट का 'चौका' मारा। उन्होंने इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

स्मृति मंधाना का शतकीय वार

इंग्लैंड की कप्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 210 रन बनाए। इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने 62 गेंदों का सामना करते हुए 112 रन की विस्फोटक शतकीय पारी खेली। शतकीय पारी खेली। मंधाना ने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई। इन दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 77 रन साझेदारी हुई।

मुकाबले में हरमनप्रीत कौर के चोटिल होने के बाद स्मृति मंधाना ने टीम की कमाल संभाली। उन्होंने शैफाली वर्मा के बाद हरलीन देओल के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 94 रन की बड़ी साझेदारी की। जिसके बाद 51 गेंदों पर मंधाना ने अपना शतक पूरा कर लिया। इसके साथ ही क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली टीम इंडिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई। उनकी इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया।

डेब्यूटेंट श्री चरणी ने लिए 4 विकेट

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया के टी20 में डेब्यूटेंट खिलाड़ी श्री चरणी ने बेहतरीन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने डेब्यू मैच में चार विकेट लिए। चरणी ने 3.5 ओवर में महज 12 रन देकर इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने 2-2 विकेट अपने नाम किए। वहीं, अमनजोत कौर व अरुंधति रेड्डी को 1-1 विकेट मिला।

Navbharat Live
navbharatlive.com