-
मंगल, 21 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Smriti Mandhana Father Discharged From Hospital But No Update On New Wedding Date
हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए मंधाना के पिता, फिर भी नहीं हो रही शादी की चर्चा; खत्म हुआ पलाश से रिश्ता?
- Written By: उज्जवल सिन्हा
Smriti Mandhana's Father Discharged: भारतीय महिला टीम की स्टार बैटर स्मृति मंधाना के पिता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। हालांकि, उनके डिस्चार्ज होने के बाद भी शादी की नई डेट नहीं आई है।

स्मृति मंधाना पिता के साथ (फोटो-सोशल मीडिया)
Smriti Mandhana’s Father Discharged From Hospital: भारतीय महिला टीम की स्टार बैटर और उपकप्तान स्मृति मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। मंधाना के पिता श्रीनिवास को 23 नवंबर रविवार को हार्ट अटैक आने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
पिता की तबीयत बिगड़ने के कारण स्मृति ने पलाश मुच्छल के साथ होने वाली अपनी शादी अनिश्चितकाल के लिए टाल दी थी। स्मृति के मैनेजर तुहिन मिश्रा के अनुसार, नाश्ते के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर श्रीनिवास को अस्पताल ले जाया गया था। उन्होंने बताया कि स्मृति अपने पिता के बेहद करीब हैं और चाहती हैं कि उनके पूरी तरह ठीक होने के बाद ही शादी की रस्में आगे बढ़ें।
इस पूरे घटनाक्रम ने एक और अप्रत्याशित मोड़ लिया जब श्रीनिवास के अस्पताल में भर्ती होने के एक दिन बाद ही पलाश मुच्छल भी अस्पताल पहुंच गए। पलाश की मां अमिता के मुताबिक, वह स्मृति के पिता की सेहत को लेकर बेहद तनाव में थे और भावनात्मक रूप से टूटने के बाद उन्हें भर्ती करना पड़ा। अमिता ने बताया कि पलाश, श्रीनिवास के बेहद करीब हैं और शादी को टालने का निर्णय उन्होंने ही सबसे पहले लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
IND vs ENG: लॉर्ड्स में टूटा 747 रनों का रिकॉर्ड! वनडे क्रिकेट में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर
1 रन से टूटा वॉशिंगटन फ्रीडम का सपना, लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहली बार जीता MLC का खिताब
विलियम इस्माइल संग शादी के बंधन में बंधीं जेनिफर विंगेट, खूबसूरत वेडिंग वीडियो ने जीता फैंस का दिल
लॉर्ड्स में रचा इतिहास: मंत्री विश्वास सारंग ने किया भारतीय महिला क्रिकेटर क्रांति गौड़ का सम्मान
स्मृति मंधाना ने इंस्टाग्राम से सभी फोटो-वीडियो हटाई
हालांकि, इसी बीच स्मृति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से सगाई और शादी से जुड़े सभी पोस्ट हटा दिए हैं। स्मृति के साथ भारतीय महिला टीम के खिलाड़ियों ने भी फोटो-वीडियों को डिलीट कर दी है। जिसके बाद तरह-तरह की खबरें सोशल मीडिया पर चलने लगी है। हालांकि, किसी के तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: स्मृति मंधाना की खुशियों पर डबल अटैक, पिता के बाद मंगेतर पलाश भी हुए बीमार, जाना पड़ा अस्पताल
एक यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि पलाश मुच्छल ने शादी से ठीक एक दिन पहले स्मृति के साथ विश्वासघात किया और एक कोरियोग्राफर के साथ अकेले में समय बिताया। उसके आगे लिखा कि स्मृति मंधाना ने अपने इंस्टाग्राम से सभी प्री-वेडिंग पोस्ट हटा दिए हैं। वहीं, जेमीमा ने भी वह रील डिलीट कर दी है, जिसमें स्मृति और उनकी गर्ल गैंग सगाई के बाद दिखाई दे रही थीं।
🚨🚨 Wtf Palash Muchhal cheated on Smriti Mandhana with a choreographer just the night before. Earlier today, the news claimed that Palash had been hospitalized, but that was only a cover-up because he actually ran away on the wedding day.
Also Mandhana deleted all pre wedding… pic.twitter.com/FEdn1yYTEv — Wickets Hitting (@offpacedelivery) November 24, 2025
स्मृति और पलाश की शादी महाराष्ट्र के सांगली में होनी थी। मेहंदी और हल्दी की रस्मों में महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप विजेताओं सहित कई सितारे शामिल हुए थे। लेकिन शादी के दिन ही श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ने के चलते यह बहुप्रतीक्षित शादी फिलहाल के लिए स्थगित कर दी गई है। हालांकि, अब स्मृति के पिता ठीक हो गए हैं लेकिन शादी के नई तारीख के बारे में कोई चर्चा नहीं है।
सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट देखने के बाद सच क्या है। इसका पता कर पाना तो मुश्किल है। लेकिन इन पोस्ट के माध्यम से ऐसा लग रहा है कि स्मृति ने ये रिश्ता अब तोड़ दिया है। अब देखना होगा कि सच क्या है या जो सोशल मीडिया में चल रहा है वो सिर्फ अफवाह है या कुछ और।
Smriti mandhana father discharged from hospital but no update on new wedding date
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
रणबीर कपूर की रामायण का ट्रेलर देखकर डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद ने की तारीफ, कहा- दो बार देखा फिर भी मन नहीं भरा
Jul 21, 2026 | 05:51 PMBJP नेता सुनील शर्मा का विपक्ष पर हमला, बोले-युवाओं को गुमराह कर रहीं राजनीतिक ताकतें
Jul 21, 2026 | 05:42 PMअब बिना इंटरनेट भी होगा UPI पेमेंट, NPCI ला रहा है नया फीचर, सिर्फ फोन टैप करते ही हो जाएगा भुगतान
Jul 21, 2026 | 05:41 PMअब ग्लोबल होगा महागणेशोत्सव, दुनिया भर के गणेश मंडलों को मिलेंगे बंपर इनाम, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा ऐलान
Jul 21, 2026 | 05:39 PMधर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, अमित शाह का सदन में बयान… PM आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी की 5 मांगें
Jul 21, 2026 | 05:39 PMमहाराष्ट्र में भड़की दिल्ली आंदोलन की चिंगारी, 23 को बहुजन वंचित अघाड़ी ने किया बंद का आह्वान
Jul 21, 2026 | 05:39 PMसाइबर ठगों का जाल; डबिंग जॉब, ठाणे में फर्जी पुलिस और गैस बिल अपडेट के नाम पर 3 लोगों से 61.51 लाख रुपए की ठगी
Jul 21, 2026 | 05:35 PMवीडियो गैलरी

Share Market: बाजार खुलते ही डूबे ₹30,000 करोड़! सेंसेक्स-निफ्टी क्यों फिसले?, VIDEO
Jul 21, 2026 | 05:09 PM
क्या ट्रेड डील से बर्बाद हो जाएंगे भारतीय किसान? महापंचायत में उठे बड़े सवाल-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:23 PM
जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सौरव दास का बड़ा दावा, सरकार के सामने रखीं 3 बड़ी मांगें-VIDEO
Jul 21, 2026 | 02:03 PM
‘दूसरी सरकारों ने सिर्फ झोलियां भरीं’… संजना सिंह का बड़ा हमला, दतिया की जनता से किया खास वादा-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:38 PM
‘युवा परेशान हैं…’ प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 21, 2026 | 01:19 PM
कृष्ण जी पढ़ते थे 5 वक्त की नमाज…मौलाना जर्जिस के बयान पर भड़के हिंदू संगठन, बुलडोजर ऐक्शन की मांग- VIDEO
Jul 20, 2026 | 10:53 PM














