स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने INSTA बायो किया अपडेट, शादी टलने के बाद लगाया नजर का टीका
Smriti Mandhana and Palash Muchhal Instagram: भारतीय स्टार स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल ने शादी टलने और बढ़ती अफवाहों के बीच अपना इंस्टाग्राम बायो बदला। जो तेजी से वायरल हो रहा है।
- Written By: उज्जवल सिन्हा
स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल (फोटो-सोशल मीडिया)
Smriti Mandhana, Palash Muchhal’s Instagram Bio Update: भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी और उपकप्तान स्मृति मंधाना और म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल की शादी अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई है। दोनों 23 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले थे, लेकिन स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत बिगड़ने के बाद इस समारोह को अनिश्चित समय के लिए टाल दिया गया। हालांकि, अब स्मृति और पलाश ने अपने इंस्टाग्राम बायो में एक जैसा ही अपडेट किया है।
शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर कपल की निजी जिंदगी को लेकर तरह-तरह की अफवाहें फैलने लगीं। इन कयासों के बीच स्मृति और पलाश दोनों ने ही अपने इंस्टाग्राम बायो अपडेट करते हुए “नजर इमोजी” जोड़ा, जिसे फैंस ने एक तरह का संदेश माना कि वे नकारात्मक अटकलों से बचना चाहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Mamta Kulkarni Birthday Special: ग्लैमर से अध्यात्म तक, जानें ममता कुलकर्णी का फिल्मी सफर और विवादों भरी कहानी
Allu Arjun Raaka Movie: ‘राका’ के लिए मुंबई शिफ्ट होंगे अल्लू अर्जुन, 2-3 साल तक होगी फिल्म की शूटिंग
Shafali Verma का ऐतिहासिक धमाका, T20 में पूरा किया ‘अनोखा’ शतक, स्मति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को भी छोड़ा पीछे
Force 3 Update: ‘फोर्स 3’ के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हर्षवर्धन राणे, बोले- अभी 3 किलो वजन और बढ़ाना बाकी
जहां स्मृति के पिता अस्पताल में भर्ती थे, वहीं दूसरी ओर पलाश भी एसिडिटी और वायरल इंफेक्शन का शिकार हो गए। उन्हें पहले सांगली के एक अस्पताल में भर्ती किया गया और बाद में मुंबई के गोरेगांव स्थित SRV अस्पताल में शिफ्ट किया गया। डॉक्टरों ने 26 नवंबर को उन्हें घर जाने की अनुमति दे दी।
यह भी पढ़ें: स्मृति मांधना के साथ शादी टलने के बाद पलाश मुच्छल का मोबाइल नंबर लीक, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
स्मृति ने हटाए शादी से जुड़े पोस्ट
शादी टलने की घोषणा के बाद स्मृति मंधाना सोशल मीडिया से अपने सगाई और प्रपोजल की तस्वीरों सहित शादी से जुडे सभी पोस्ट और वीडियो हटा दिया। जिससे सोशल मीडिया में एक नई अफवाह को जन्म दे दिया। स्मृति के इस कदम से सोशल मीडिया का बाजार गर्म हो गया और तरह-तरह की कयास लगने लगे। स्मृति और पलाश की शादी टलने के बाद रेडिट, इंस्टाग्राम और एक्स पर यूजर्स लगातार कुछ न कुछ पोस्ट कर रहे हैं।
जेमिमा रोड्रिग्स ने बीच में ही WBBL छोड़ा
इस कठिन समय में स्मृति की करीबी दोस्त और भारतीय क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने दिल जीतने वाला फैसला लिया है। उन्होंने विमेंस बिग बैश लीग (WBBL) में ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलना छोड़कर भारत में रहकर स्मृति का साथ देने का फैसला किया। फ्रेंचाइजी ने भी इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जेमिमा को अपनी दोस्त के साथ रहने की अनुमति दे दी गई है। जेमिमा ने ऐसा फैसला इस लिए लिया ताकि स्मृति कभी अकेले ना पड़े। जेमिमा के इस कदम वो सबके दिलों पर छा गई है।
