SL vs IND 2nd Test: चौथे दिन बारिश बनेगी टीम इंडिया की राह में रोड़ा? 97% बारिश का अनुमान, मैच पर मंडराया खतरा

SL vs IND Weather Update: कोलंबो टेस्ट के चौथे दिन बारिश बनेगी विलेन? 97% बारिश का साया, 2 विकेट दूर खड़ी टीम इंडिया की जीत पर छाया संकट। पढ़े मौसम का हाल।
Will rain play the villain on Day 4 of the Colombo Test? With a 97% chance of rain,
SSC क्रिकेट ग्राउंड(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Colombo Weather Hourly Rain Probability Test Day 4: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के चौथे दिन बारिश एक बार फिर बड़ा खेल बिगाड़ सकती है। बुधवार को कोलंबो में दिनभर बारिश के दौर की संभावना जताई गई है। ऐसे में मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी टीम इंडिया को जीत के लिए मौसम से भी जूझना होगा।

तीसरे दिन भी बारिश ने मैच में कई बार खलल डाला था। इसी वजह से आखिरी सेशन का खेल समय से पहले रोकना पड़ा। स्टंप्स के समय श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में 265/8 रन बना लिए थे। भारत अभी भी मैच में काफी मजबूत स्थिति में है, लेकिन बारिश के कारण बचे हुए विकेट निकालने और नतीजे तक पहुंचने में मुश्किल आ सकती है।

सुबह से ही बारिश का खतरा

रिपोर्टस के मुताबिक, बुधवार को कोलंबो में बारिश की संभावना 97 फीसदी तक है। सुबह 6 बजे बारिश की संभावना 85 फीसदी है, जबकि सुबह 9 बजे ये 75 फीसदी तक रहेगी। इसके बाद भी पूरे दिन बारिश की संभावना बनी हुई है।

समय बारिश की संभावना

  • सुबह 6 बजे - 85%

  • सुबह 9 बजे - 75%

  • सुबह 10 बजे - 49%

  • सुबह 11 बजे - 75%

  • दोपहर 12 बजे - 68%

  • दोपहर 1 बजे - 49%

  • दोपहर 2 बजे - 56%

  • दोपहर 3 बजे - 63%

  • शाम 4 बजे - 45%

  • शाम 5 बजे - 53%

  • शाम 6 बजे - 45%

    यानी मैच के तय समय के आसपास भी बारिश का खतरा बना रहेगा। ऐसे में भारत के लिए हर उपलब्ध ओवर बेहद अहम होगा।

भारत जीत से 2 विकेट दूर

भारत ने पहली पारी में 503/9 रन बनाकर पारी घोषित की थी। जवाब में श्रीलंका की टीम 265/8 रन तक पहुंच सकी। भारतीय गेंदबाजों ने मेजबान टीम पर लगातार दबाव बनाए रखा।मानव सुथार और प्रसिद्ध कृष्णा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल किए हैं। वहीं मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली है।

श्रीलंका के लिए सोनल दिनुषा अभी 85 रन बनाकर नाबाद हैं और सीरीज में अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा करने की कोशिश करेंगे। उनके साथ लाहिरु कुमारा 8 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। कुमारा ने 50 गेंदों का सामना कर भारतीय गेंदबाजों के सामने अच्छा संघर्ष किया है।

Will rain play the villain on Day 4 of the Colombo Test? With a 97% chance of rain,
Duleep Trophy: बल्ले से फ्लॉप हुए वैभव सूर्यवंशी, फिर गेंद से मचाया धमाल; एक ही ओवर में झटके 2 विकेट, VIDEO-

क्या बारिश डालेगी अड़ंगा?

चौथे दिन कुल 98 ओवर का खेल कराया जाना है। भारत की कोशिश होगी कि वो श्रीलंका के बचे हुए दो विकेट जल्द निकालकर मैच में नतीजा हासिल करे।

लेकिन अगर बारिश लगातार आती रही तो ओवरों का नुकसान भारत की जीत की राह मुश्किल कर सकता है। अब सवाल यही है कि क्या टीम इंडिया बारिश को मात देकर कोलंबो टेस्ट में जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम कर पाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com